Sunday, February 2, 2025

पिछली कई फिल्मे रही फ्लॉप। क्या ‘तेजस’ से तय होगा कंगना रनौत का आगे का करियर।

Digital News Guru Entertainment Desk:-  कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म ‘ तेजस ‘ लेकर एक बार फिर बड़े परदे मे उतर रही है। कंगना साल भर बाद बड़े परदे मे वापसी कर रही है। इस फिल्म से कंगना को बहुत उम्मीदे है। इस फिल्म का हिट होना कंगना रनौत के करियर के लिए बहुत जरूरी है।
काफी लंबे समय से कंगना रनौत की झोली मे कोई भी हिट फिल्म नही गयी है। उनको बॉक्स ऑफिस पर काफी लंबे समय से सूखे की मार झेलनी पड़ रही है।

कब होगी कंगना रनौत की ‘तेजस’ रिलीज़

कंगना रनौत की फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमा घरों मे रिलीज़ होगी। इस फिल्म से कंगना रनौत को काफी उमीदें है। यह फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है। कंगना इस फिल्म मे फाइटर प्लेन पायलट के किरदार मे नज़र आयेगी।

फिल्मी लोगो का कहना है की ये फिल्म कंगना का करियर तय करेगी। अगर ये फिल्म हिट हो गयी तो कंगना और उनके फैन्स के लिए ये कभी खुशी की बात होगी। सर्वेश मेवाडा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है। तेजस एक एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म मे देशभक्ति का विषय सबसे ज्यादा लोगो को आकर्षित कर रहा है।

सोशल मिडिया मे फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। कई लोगो ने तो इस फिल्म की एडवांस बुकिंग करवा रखी है। बता दे की फिल्म तेजस पायलट ‘ तेजस गिल ‘ की कहानी है। तेजस फिल्म आने से पहले ही कई लोगो के रिव्यू सामने आ गए है। तेजस मे कंगना रनौत के अभिनय को देख के एक प्रसंशक ने कहा की उनकी ये फिल्म उन्हे राष्ट्रीय पुरस्कार दिलायेगी। एक यूजर ने लिखा ये फिल्म सुपर हिट होगी।

कंगना रनौत ने किये राम लला के दर्शन।

कंगना रनौत ने आज अयोध्या पहुची। उन्होंने वहाँ राम लला के दर्शन किये और पूजा अर्चना की साथ ही उन्होंने मन्दिर निर्माण को देखा। मन्दिर के पुजारी ने कंगना को रामनामी वस्त्र देकर आशीर्वाद दिया। कंगना ने मन्दिर मे जय श्री राम के नारे भी लगाए। और साथ ही ये भी कहा की फिल्म तेजस मे राम नगरी का इतिहास देखने को मिलेगा। कंगना ने कहा की अयोध्या सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा केंद्र होगा। 600 सालों तक चले संघर्ष के बाद राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है। राम मन्दिर निर्माण के लिए लाखों लोगो ने बलिदान दिया है। करोडो लोगो की भावनाएं इस मन्दिर से जुड़ी हुई है। ये दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थल होगा।

 

इसे पहले कंगना ने दशहरा के अवसर पर दिल्ली की सबसे बड़ी राम लीला मे हिस्सा लिया था। यह समारोह लाल किला मैदान मे आयोजित हुआ था। कंगना को अपने हाथों से रावण दहन करने का सम्मान मिला। कंगना रावण दहन करने वाली पहली महिला बन गयी है।

शादी को लेकर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी

कंगना रनौत ने कहा की आने वाले 5 सालों मे वह शादी कर चुकी होगी। वह चाहती है की उनकी शादी लव और अरेंज दोनों तरीके से हो। कंगना ने कहा की वो भी शादी के सपने देखती है।

पिछले 4 साल मे रही 5 फिल्मे फ्लॉप

पिछले 4 सालों मे कंगना रनौत की 5 फिल्मे रिलीज हुई और पाँचो फ्लॉप साबित हुई।
2019- कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ आई थी। यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथा पर बनी थी। ये फिल्म खास कमाल नही करी। इस फिल्म ने 92.19 करोड़ कमाए थे।

इसके बाद कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ आयी यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नही कर सकी। इस फिल्म ने सिर्फ 33.11 करोड़ की कमाई की ये फिल्म फ्लॉप रही।
साल 2020 मे कंगना कंगना रनौत  की फिल्म ‘ पंगा ‘ आयी इस फिल्म मे वो एक ऐसी महिला के किरदार मे थी जो शादी के बाद अपने सपने को पूरा करती है। इस फिल्म ने 28.92 करोड़ कमाए थे। यह फिल्म भी कंगना की फ्लॉप फिल्मों मे से एक थी।

2021 मे आये कंगना की फिल्म ‘थलाइवी’ कंगना इस फिल्म मे जय ललिता के किरदार मे नज़र आयी थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.75 करोड़ ही हुआ था। ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद कंगना की फिल्म ‘धाकड़ ‘ आयी इस फिल्म का कलेक्शन तो बाकी सारी फिल्मों मे सबसे कम था ये फिल्म मात्र 2.58 करोड़ रुपए कमाए। 2023 मे कंगना को तमिल फिल्म ‘ चंद्रमुखी 2’ मे देखा गया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस मे खास कमाल नही कर पायी। इस फिल्म ने मात्र 51.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

कंगना रनौत एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाने को उतरी है। अब देखना ये है की कंगना की ये फिल्म ‘तेजस ‘हिट होती है या फ्लॉप?

यह भी पढे: खुद बनेंगे अपनी ही फिल्म के हीरो राज कुंद्रा। पोनोग्राफी केस मे गए थे जेल।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page