Saturday, September 21, 2024

बादाम खाने के क्या होते है फायदे ? जानिए बादाम खाने के सही तरीके !

DIGITAL NEWS GURU HEALTH DESK :-

बादाम खाने के क्या होते है फायदे ? जानिए बादाम खाने के सही तरीके !

यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन बादाम को किस तरीके से अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताएंगे ।सूखे हुए बादाम की अपेक्षा भीगे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में सहायता करते हैं, जो पाचन प्रक्रिया के लिए अच्छे होते हैं। भीगे हुए बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। बादाम में पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है और कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

आईए जानते हैं बादाम खाने के फायदे:


 स्वस्थ हृदय के लिए फायदेमंद है बादाम :

हर रोज बादाम का सेवन करने से यह हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है, डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल” जिसे एलडीएल-सी भी कहा जाता है इससे की मात्रा को कम किया जा सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल है जो हमारे हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है, और इसका बढ़ जाना हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

वजन कम करने में मददगार बादाम :

यदि आप बढ़ते वजन से काफी परेशान है और वजन को कम करने के उपाय को खोज रहे हैं , तो आपको रोजाना पानी में भिगोकर बादाम खाना चाहिए यह एक अचूक नुक्सा हो सकता है। एक वैज्ञानिक अनुसंधान में एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) में प्रकाशित हुआ कहता है कि बादाम को कम कैलोरी डाइट के साथ मिलाकर वजन कम किया जा सकता है।

रिसर्च ने दिखाया है कि लगभग 84 ग्राम बादाम रोजाना खाने से चयापचय सिंड्रोम से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं, जिसमें मोटापा भी शामिल है। और इस रिसर्च में यह भी बताया गया है कि बादाम का सेवन करने वालों में 24 हफ्ते बाद वजन में कमी देखी गई।

कैंसर से बचाव में बादाम :

बादाम खाने के फायदे में कैंसर से बचाव को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें एंटीकैंसर प्रभाव होता है, जो कैंसर सेलों की बढ़ती हुई संख्या को नियंत्रित कर सकता है।

 मधुमेह के स्तर कंट्रोल करे बादाम:

मधुमेह यानि डायबिटीज से बचने के लिए बादाम का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर, अनसैचुरेटेड फैट, और कम कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं ।

कोलेस्ट्रॉल के लिए बादाम :

बादाम के सेवन से लो-डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। इसके अलावा, यह ट्राइग्लिसराइड्स (एक प्रकार की वसा) के स्तर को भी कम करने में मदद कर सकता है। बादाम खाने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। इसलिए, छिलके वाले और छिलके के साथ बादाम खाने के फायदे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का भी जिक्र है।

आंखों के लिए बादाम काफी असरदार:

बढ़ती उम्र के साथ साथ आज कल बच्चो की आंखें कमजोर होने लगी हैं। आंखो की इस समस्या को दूर करने के लिए बादाम एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। बादाम में विटामिन ई तथा जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि आपकी आंखों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है।

 आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बादाम:

आपकी हड्डियों को स्ट्रांग और स्वस्थ बनाने में भी बादाम का सेवन काफी अच्छा है। हड्डियों के लिए कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व जरूरी होते हैं और बादाम में ये दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं। मैग्नीशियम को बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतरीन बनाने के लिए जरूरी होता है। इन दोनों पोषक तत्वों और बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतर करने वाले प्रभाव की सहायता से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग और फ्रेक्चर के जोखिम को कुछ कम किया जा सकता है। इसी वजह से बादाम के फायदे में हड्डी स्वास्थ्य को भी गिना जाता है।

बादाम खाने को किन किन तरीको से खाया जा सकता हैं–

बादाम खाने के सरल तरीके :
  1.  बादाम को कच्चा भी ऐसे ही खाया जा सकता है।
  2.  बादाम को रातभर पानी में भिगोकर अगली सुबह उसके छिलके उतारकर खाया जा सकता है।
  3.  बादाम की प्रकार के शेक जैसे बनाना या मैंगो शेक या अन्य में डाल कर ले सकते है।
  4.  बादाम से मिल्क भी पिया जा सकता है।
 कई प्रकार की मिठाइयों में भी बादाम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  1.  आलमंड को चॉकलेट में भी इस्तेमाल किया जा जाता है।
  2.  बादाम का हलवा भी सेहत के लिए खाया जा सकता है।
  3.  बादाम पाउडर को सादा या दूध में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।
  4.  कॉर्नफ्लेक्स या फ्रूट सलाद में बादाम के टुकड़े को डालकर खाया जा सकता है।
  5.  बादाम का सेवन मिल्क शेक में मिक्स करके लिया जा सकता है।

YOU MAY ALSO READ :- Aditya narayan birthday special : आदित्य ने 4 साल की उम्र मे गाया था अपना पहला गाना, फिल्मों मे भी कर चुके है एक्टिंग !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page