Sunday, September 22, 2024

रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद नही थम फैंस का गुस्सा, पढ़िये फैंस के रिएक्शन

रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद नही थम फैंस का गुस्सा

Digital News Guru Sports Desk: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। रोहित शर्मा के फैंस इस फैसले से काफी निराश है। बता दे कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। ऐसे में हर तरफ एक अलग गुस्सा है।

ऐसे में फैंस को यह बात कुछ ज्यादा अच्छी नहीं लगी। हालांकि इस बात को एक पूरा दिन होने को चला है, लेकिन सोशल मीडिया समेत भारत में फैंस का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहित ने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है।

फैंस ने जलाई जर्सी और कैप

फैंस ने जलाई जर्सी और कैप- अब रोहित शर्मा के फैंस ने मुंबई इंडियंस का विरोध करते हुए मुंबई इंडियंस की जर्सी और कैप को आग में जलाकर टीम का विरोध किया है। हार्दिक के कप्तान चुने जाने के बाद से लगातार रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, हिटमैन, कप्तानी जैसे शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Suryakumar Yadav’s Tweet

सूर्या हैं निराश- ऐसे में हर तरफ एक अलग गुस्सा है। हालांकि टीम के कुछ खिलाड़ी भी रोहित की कप्तानी छोड़ने पर ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं और अब इन्हीं में से एक हैं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव। टीम के कप्तान के चुनाव के बाद सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक टूटे हुए दिल की इमोजी को शेयर किया। ऐसे में रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्या भी काफी निराश हैं।

फैंस में रोष- बता दें कि रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद से फैंस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी और कैप जलाकर अपना विरोध जताया। साथ ही मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोअर्स में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग पोस्ट से भी फैंस रोहित को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर अपना रोष जाहिर कर रहे हैं।

रोहित ने पांच बार बनाया चैंपियन- रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल की चैंपियन बनीं। वहीं, पिछले दो सालों से हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी के गठन के बाद से ही गुजरात टाइटंस के साथ कप्तान के रूप में खेल रहे हैं, लेकिन इस साल ऑक्शन से पहले पांड्या ने अपनी पुरानी टीम में वापसी की। पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को एक बार 2022 में चैंपियन बनाया और दूसरी बार 2023 में फाइनल में चेन्नई से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

क्या बोली मुंबई इंडियंस- अब ऐसे में फैंस ने सड़को पर इकट्ठा होकर भी अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू किया है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने कहा कि हार्दिक को कप्तानी सौंपना भविष्य की प्लानिंग का हिस्सा है। बता दें कि नए कप्तान का ऐलान करने के बाद से ही मुंबई इंडियंस का जमकर विरोध हो रहा है।

टीम को करना पड़ा आलोचना का सामना- रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद टीम को फैंस की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। टीम कल से ही एक्स पर ट्रैंड कर रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर टीम के फॉलोअर्स में भी गिरावट आई है।इसके साथ ही फैंस पोस्ट के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।

यह भी पढे: मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर निराश है सूर्यकुमार यादव!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page