Saturday, September 21, 2024

Shashi Tharoor birthday special : राजनीति से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक हमेशा चर्चाओं में रहे है कांग्रेस सांसद शशि थरूर !

DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK :- 

Shashi Tharoor birthday special : राजनीति से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक हमेशा चर्चाओं में रहे है कांग्रेस सांसद शशि थरूर !

शशि थरूर (Shashi Tharoor) कांग्रेस पार्टी में एक वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा कांग्रेस के सांसद भी हैं। राज्य में शशि थरूर (Shashi Tharoor) कि लोकप्रियता में दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है । बता दें कि उनकी लोकप्रियता हर वर्ग के लोगों में हैं। वह अपने राज्यव्यापी दौरे के साथ लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

शशि थरूर एक भारतीय राजनेता होने के साथ ही लेखक और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सिविल सेवक भी रहे हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम में वह साल 2009 से सांसद के रूप में सेवा दे रहे हैं। आज के दिन यानी की 9 मार्च को शशि थरूर अपना 68 जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुथ खास बातों के बारे में

शशि थरूर (Shashi Tharoor) का जन्म और शिक्षा :

शशि थरूर (Shashi Tharoor) का जन्म 10 मार्च साल 1956 को यूनाइटेड किंगडम मे एक मलयाली नायर परिवार में हुआ था। इनके पिता चंद्रन थरूर मूलरूप से केरल के निवासी थे। वहीं इनकी मां का नाम सुलेखा मेनन हैं। उन्हें लिली थरूर के नाम से भी जानते हैं। शशि थरूर का जन्म भले ही लंदन में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी शिक्षा भारत में पूरी की है। दरअसल शशि के जन्म के 2 साल बाद ही उनके पैरेंट्स भारत वापस आ गए थे।

शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने मुंबई के कैंपियन स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद कोलकाता के सेंट जेवियर्स स्कूल से 12वीं पास किया है। वहीं साल 1975 में शशि ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। बता दें कि 22 साल की उम्र में शशि थरूर डॉक्टरेट प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

 

शशि थरूर (Shashi Tharoor) का व्यक्तिगत जीवन:

साल 1981 में शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने राजनीतिज्ञ कैलाश नाथ काटजू की पोती और अपनी कॉलेज फ्रेंड तिलोत्तमा मुखर्जी से शादी की थी। बता दें कि उनकी पत्नी वर्तमान में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। इनके दो बच्चे कनिष्क और ईशान हैं। लेकिन कुछ समय साथ में रहने के बाद शशि और तिलोत्तमा ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद शशि ने दूसरी शादी साल 2007 में कैनेडियन डिप्लोमेट क्रिस्टा जाइल्स से की।

लेकिन यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और 2010 में यह जोड़ी भी टूट गई। दूसरी शादी टूटने के बाद उन्होंने बिज़नेस वीमेन सुनंदा पुष्कर से तीसरी शादी रचाई। वहीं साल 2014 में दिल्ली के एक होटल में उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश पड़ी मिली थी। जिसके बाद शशि थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। लेकिन 2021 में दिल्ली कोर्ट ने उन्हें सारे आरोपों से बरी कर दिया।

शशि थरूर (Shashi Tharoor) का राजनीति में एंट्री:

साल 1978 में ही शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करी थी । शशि ने संयुक्त राष्ट्र जिनेवा में शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के सदस्य के रूप में अपनी शुरूआत करी थी। शशि को विशेष राजनीतिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जनरल के लिए साल 1989 में स्पेशल असिस्टेंट बनाया गया। यह बाद में न्यूयॉर्क में पीसकीपिंग ऑपरेशन डिपार्टमेंट बन गया। शशि थरूर पूर्व यूगोस्लाविया में शांति अभियानों के लिए साल 1996 तक टीम का हिस्सा रहने के साथ ही गृहयुद्ध के दौरान ग्राउंड लेवल भी काफी काम किया।

शशि थरूर (Shashi Tharoor) का राजनीतिक सफर:

साल 2009 में शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। इस दौरान उन्होंने जनरल इलेक्शन लड़ा। वहीं इस चुनाव में शशि थरूर (Shashi Tharoor) के सामने भाजपा, एनसीपी, सीपीआई और बीएसपी के कई बड़े दिग्गज नेता खड़े थे। लेकिन शशि थरूर ने उन सभी नेताओं को मात देकर शानदार जीत हासिल की। वहीं जीत मिलने के बाद साल 2009 में ही उन्हें मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया था।

वहीं जब उन्होंने पीएम मोदी के बयानों को प्रशंसा की थी तो कांग्रेस उनसे नाराज हो गई थी। जिसके कारण उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। 17वीं लोकसभा के दौरान साल 2019 में शशि थरूर एक बार फिर तिरुवनंतपुरम से सांसद चुने गए। वहीं साल 2022 में ऑल इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट चुनाव की रेस में शशि थरूर का नाम भी शामिल था। हालांकि इनके सामने मल्लिकाअर्जुन का जादू चला और शशि थरूर को हार का सामना करना पड़ा।

YOU MAY ALSO READ :- Sushant Singh Birthday special : जब ‘सावधान इंडिया’ के होस्ट सुशांत सिंह को नागरिकता संशोधन कानून(CAA) का विरोध करने के बाद शो से बाहर कर दिया गया था !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page