DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK :-
Sanjay singh birthday special : इंजीनियर संजय सिंह कैसे बन गए आम आदमी पार्टी के सदस्य, केजरीवाल के खास !
आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह (Sanjay singh) का जन्म यूपी के सुल्तानपुर में हुआ था। संजय सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग कि रह को चुन लिया था। हालांकि आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग को छोड़ के सामाजिक कार्यों की ओर अपना पूरा ध्यान देना शुरू कर दिया था।
संजय सिंह ने अपना एक संगठन भी बनाया था। बाद में संजय सिंह (Sanjay singh) टीम अन्ना के साथ जुड़ गए थे और फिर आम आदमी पार्टी को बनाने वालों में भी शामिल हो गए थे। संजय सिंह को साल 2018 में राज्यसभा के सदस्य के रूप मे भी चुना गया था।
कौन हैं संजय सिंह (Sanjay singh)?
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) का जन्म 22 मार्च साल 1972 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। संजय सिंह के माता-पिता दोनो ही शिक्षक थे। संजय सिंह (Sanjay singh) के पिता का नाम दिनेश सिंह है और इनकी माता का नाम राधिका सिंह हैं संजय सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा ग्रहण करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करी थी। उन्होंने ओडिशा के क्योंझर में ओडिशा स्कूल ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था।
संजय सिंह (Sanjay singh) के परिवार में कौन-कौन हैं?
संजय सिंह (Sanjay singh) के परिवार मे उनके माता पिता है और संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह है। संजय सिंह के भाई अमेरिका में इंजीनियर पद पर कार्यरत है । संजय सिंह और अनिता सिंह के दो बच्चे है उन दोनो एक बेटा और एक बेटी हैं।
समाजसेवा में कब आए संजय सिंह (Sanjay singh)?
संजय सिंह (Sanjay singh) ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई तो पूरी कर ली थी पर उनको नौकरी करने में कोई दिलचस्पी नहीं हुई थी। संजय सिंह (Sanjay singh) ने नौकरी न करके समाज सेवा का काम शुरू कर दिया था। संजय सिंह (Sanjay singh) ने साल 1994 में ‘सुल्तानपुर समाज सेवा संगठन’ के नाम से एक संगठन भी बनाया था। उन्होंने इस संगठन के तहत गरीबों की भलाई के लिए काम करना शुरू कर दिया था ।
राजनीति में संजय सिंह (Sanjay singh) का झुकाव:
संजय सिंह (Sanjay singh) ने अपने संगठन के लिए काम करने के साथ-साथ हॉकर्स के अधिकारों के लिए भी 16 सालों तक काम किया था। इसी बीच उनकी मुलाकात समाजवादी नेता रघु ठाकुर से हुई थी। रघु ठाकुर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के समाजवादी नेता हैं। इसके अलावा वह आजाद सेवा समिति के साथ भी जुड़े, ये संगठन आगे चलकर हॉकर्स एसोसिएशन का हिस्सा भी बन गए थे।
राजनीति में संजय सिंह (Sanjay singh) की एंट्री:
संजय सिंह (Sanjay singh) आम आदमी पार्टी के उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने साल 2012 में आम आदमी पार्टी को बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। संजय सिंह (Sanjay singh) टीम अन्ना के भी सदस्य रह चुके हैं। संजय सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाई है।
राज्यसभा के लिए कब चुने गए संजय सिंह (Sanjay singh)?
आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह (Sanjay singh) पर अपना पूरा भरोसा दिखाते हुए उन्हें साल 2017 में पंजाब का प्रभारी बना दिया गया था। संजय सिंह (Sanjay singh) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। संजय सिंह आठ जनवरी, 2018 को राज्यसभा सदस्य भी चुने गए थे। इसके अलावा वे बिहार और यूपी में भी पार्टी के प्रभारी नियुक्त भी किए जा चुके है ।
YOU MAY ALSO READ :- Ae Watan Mere Watan movie review : फिल्म में दर्शकों ने इमरान हाशमी के प्रदर्शन की सराहना की और सारा अली खान की आलोचना !