DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :-
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा (Ranbir Kapoor – Alia Bhatt Daughter Raha):
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा 1 साल की हो चुकी हैं। हालांकि दोनों ने काफी लंबे समय तक अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखा था। हालांकि अब राहा के दूसरे क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर-आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरा फाइनली दिखा दिया और जमकर बेटी राहा संग मीडिया के सामने पोज दिए।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आखिरकार अपनी बेटी राहा का चेहरा जनता को दिखा ही दिया है। राहा का चेहरा दिखने के लिए इन दोनों ने स्टार कपल्स ने क्रिसमस का मौका चुना था । आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते सोमवार यानी क्रिसमस के दिन कपूर फैमिली के वार्षिक क्रिसमस लंच के लिए राहा को भी अपने साथ लेकर गए। जब दोनों स्टार कपल्स बाहर निकले तो रणबीर कपूर की गोद में उनकी प्यारी सी बेटी राहा भी थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस बार राहा का चेहरा नहीं छिपाया बल्कि दोनों बड़े ही प्यार से राहा के साथ पोज करते नजर आए ।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल नवंबर में अपनी बेटी का स्वागत किया था। दोनों की बेटी की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों अक्सर कई इवेंट्स पर बेटी राहा का जिक्र करते थे, जिसके बाद कमेंट बॉक्स में फैंस की भी ये गुजारिश थी कि वह लोग भी राहा को देखना चाहते है आखिर कैसी दिखती हैं राहा? हालांकि, आलिया भट्ट ने शुरुआत से ही ये कहा था कि जब सही समय आएगा, तो वह अपनी बेटी को मीडिया और दुनिया से रूबरू जरूर करवाएंगी। अब क्रिसमस के मौके पर वह समय आ चुका है, क्योंकि रणबीर और आलिया ने फाइनली अपनी बेटी राहा का पहली बार चेहरा दुनिया को दिखा दिया है और जमकर बेटी संग पोज दिए।
पहली बार बेटी राहा संग आलिया और रणबीर कपूर आये मीडिया के सामने :
25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हर साल की तरह इस बार भी कपूर परिवार के क्रिसमस ब्रंच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ नजर आए, जहां उन्होंने मीडिया के सामने आकर खुद ही राहा का चेहरा रिवील कर दिया और जमकर बेटी राहा के साथ कैमरा के लिए पोज दिए।
क्यूट सी पिंक स्कर्ट और व्हाइट टॉप के साथ दो चोटी में राहा बेहद ही प्यारी लग रही थी, जो अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में मीडिया कैमरा को बड़े ही ध्यान से देख रही थी और अपने पिता के फेस को बार बार छेड़ रही थी।
आलिया भी बेटी पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रही थी वहीं जब रणबीर ने राहा को नीचे उतारा तो वो वापस रणबीर की गोद मे ही चली गयी और रणबीर बेटी को बड़े प्यार से संभालते हुए नजर आए। फैंस ने भी जब से क्यूट सी राहा को देखा है तो वह लोग भी प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
किसकी तरह दिखती हैं रणबीर कपूर की बेटी राहा? :
राहा के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे ही पहली बार मीडिया के सामने आए,तो सोशल मीडिया पर भी ये चर्चा शुरू हो गयी कि कपूर खानदान की छोटी सी नन्ही परी आखिरकार मम्मी या पापा पर से किस पर गई हैं।हालांकि, कमेंट बॉक्स में कुछ यूजर्स राहा को आलिया भट्ट की कॉपी बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ये अपने दादा ऋषि कपूर पर गयी है। कई यूजर्स ये कहते हुए रणबीर कपूर की खिंचाई कर रहे हैं कि राहा आप पर तो बिल्कुल भी नहीं गयी है। उनमें ऋषि कपूर और आलिया की तरह लुक हैं।
YOU MAY ALSO READ :- Add these foods in your diet during winter to keep your body warm and healthy !