Sunday, September 22, 2024

25 साल की उम्र में ही हो गयी थी महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी, पिता के निधन के बाद संभाली थी राजगद्दी की जिम्मेदारी

DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK:

25 साल की उम्र में ही हो गयी थी महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी, पिता के निधन के बाद संभाली थी राजगद्दी की जिम्मेदारी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में शुमार ब्रिटिश साम्राज्य का बागड़ोर सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में ही संभाल ली थीं। महारानी रहते वह 15 अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं।

भारत जब ब्रिटेन से अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था तब उसी दौर में 21 अप्रैल, 1926 को लंदन में एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म हुआ। करीब 70 साल पहले एलिजाबेथ द्वितीय जब ब्रिटेन की महारानी बनी उस दौरान ब्रिटेन दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में शुमार था। हालांकि, एलिजाबेथ के सामने ही इसका पतन शुरू हुआ और लगभग समाप्त भी हो गया।

25 वर्ष की उम्र में हुई थी ताजपोशी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस पूरी दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यों में शुमार ब्रिटिश साम्राज्य की बागड़ोर सिर्फ 25 साल मे ही संभाल लिया था। एलिजाबेथ द्वितीय के पिता किंग जार्ज छठे की बिमारी के कारण 6 फरवरी साल 1952 को मृत्यु हो गई थी। अपने पिता के निधन के समय एलिजाबेथ द्वितीय मात्र 25 साल की ही थीं। एक साल के बाद उनको महारानी बना दिया गया था। हालांकि, बाद में वेस्टमिंस्टर एबी में दो जून साल 1953 को उनका राज्याभिषेक किया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 25 साल की उम्र से लेकर अपने आखिरी समय तक ब्रिटेन की महारानी बन कर पूरा कार्यभार संभाला था ।

पिता के निधन के बाद संभाली थी राजगद्दी की जिम्मेदारी

में एलिजाबेथ द्वितीय जब साल 1952 मे कॉमनवेल्थ देशों की यात्रा पर गयी हुई थी, इसी के दौरान इनके पिता किंग जॉर्ज VI का निधन हो गया था । और सिर्फ 25 वर्ष की आयु में शासन की जिम्मेदारी एलिजाबेथ के कंधों पर आ गई थी। हालांकि, जॉर्ज VI के निधन के एक साल के शोक के बाद 2 जून साल 1953 को उनकी ताजपोशी हुई थी।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 15 प्रधानमंत्रियों के साथ किया था काम

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय महारानी रहते हुए 14 अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि अपने जीवन काल में वह 15वीं प्रधानमंत्री लीज ट्रस को सिर्फ शपथ ही दिला पाईं। एलिजाबेथ ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया समेत कुल 15 देशों की राष्ट्र प्रमुख थीं। हालांकि, ब्रिटेन की संवैधानिक राजशाही में महारानी के रूप में उनकी जिम्मेदारी सांकेतिक थी।

मालूम हो कि कुछ ही माह पहले एलिजाबेथ द्वितीय ने महारानी के तौर पर 70 साल पूरे किए थे, जिसको ब्रिटेन में पूरे धूमधाम से मनाया गया और इसमें देश दुनिया के लाखों लोग शामिल हुए थे। 70 साल के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान महारानी ने कुल 15 प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया, जिनमें तीन महिला प्रधानमंत्री शामिल हैं।

कितने देशों की राष्ट्राध्यक्ष थी महारानी?

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन के अलावा वे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जमैका, बहामास, ग्रेनाडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, तुवालु, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, एंटीगुआ और बारबुडा की भी रानी थीं। महारानी ने ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी थीं। साल 2015 में उन्होंने 63 साल और 217 दिन का शासन पूरा कर महारानी विक्टोरिया का रिकार्ड तोड़ा था। विक्टोरिया ने 63 साल 216 दिनों तक शासन किया था।

दूर के रिश्तेदार से हुई थी महारानी की शादी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की शादी 20 नवंबर साल 1947 को उनके दूर के ही रिश्तेदार प्रिंस फिलिप से हो गयी थी। प्रिंस फिलिप को मात्र 13 साल की उम्र में ही एलिजाबेथ द्वितीय से प्यार हो गया था। लंदन में जब दोनों की शादी हो रही थी उस समय बकिंघम पैलेस के बाहर दोनों की एक झलक पाने के लिए लोग भारी संख्या में जमा हो गए थे। इन दोनो के 2 बच्चे हुए थे एक लड़का जिसका नाम प्रिंस चार्ल्स पड़ा था , और बाद मे इन दोनों को एक बेटी हुई, जिसका नाम इन दोनों ने मिलकर राजकुमारी ऐनी रखा था ।

ब्रिटिश साम्राज्य का हुआ करता था कब्जा

19वीं शताब्दी के करीब दुनिया के एक चौथाई हिस्से पर ब्रिटिश साम्राज्य का कब्जा हुआ करता था। उस समय एक कहावत काफी प्रचलित हुई थी। कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूरज कभी भी नहीं डूबता है। इस दौरान ब्रिटेन ने दुनिया के करीब 80 देशों और आइलैंड पर शासन कर रखा था। ब्रिटिश शासन के विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस समय 3.5 करोड़ वर्ग किलोमीटर यानी दुनिया के करीब 26 फीसद इलाके इसके अधीन थे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को भारतीय समय के मुताबिक हुआ था वही ब्रिटेन के समय अनुसार, करीब रात को साढ़े ग्यारह बजे हुआ इनका निधन हुआ था। इसके बाद बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी किया था और उनके निधन की सूचना पर मुहर लगाई थी।


YOU MAY ALSO READ :- Mamta kulkarni Birthday Special: बला की खूबसूरत थी 90 के दशक की विवादित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, टॉपलेस फोटोशूट से ममता हो गयी थी पॉपुलर!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page