Birthday Special – दिल्ली की एक पार्टी ने बदल दी अर्जुन रामपाल की किस्मत!
Digital News guru Birthday Special:- एक्टर अर्जुन रामपाल का आज जन्मदिन है आज वह अपना 51वा जन्मदिन मना रहे है। उनके चाहने वाले उनको खूब सारी बधाईया दे रहे है। अर्जुन रामपाल को देख कर कोई नही कह सकता की वो 50 साल के हो चुके है अर्जुन आज भी उतने ही फिट है जितने की 20 साल पहले थे आइये जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
अर्जुन का बचपन- अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर मे हुआ था अर्जुन एक मिलिट्री परिवार से आते है। इनके दादा जी सेना मे ब्रिगेडियर थे। जब अर्जुन छोटे थे तभी इनके माता पिता अलग हो गए थे। अर्जुन अपनी माँ के साथ मुंबई के देवलाली मे रहने लगे थे। यही से उन्होंने अपनी सुरुवाती पढाई करी । इसके बाद अर्जुन रामपाल ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया इनकी माँ भी इसी कॉलेज मे पढ़ाती थी। एक जगह पर अर्जुन ने कहा की पढाई के दौरान उनके दिमाग मे एक बार भी अभिनेता बनने का ख्याल नही आया।
फैशन डिजाइनर को पसंद आ गए थे अर्जुन रामपाल
अर्जुन को पार्टी करने का काफी शौक था। अर्जुन दिल्ली मे काफी पार्टी अटेंड करते रहते थे। लेकिन एक बार उनको कुछ दोस्तों के साथ हाई प्रोफाइल पार्टी मे जाने का मौका मिला था। अर्जुन इस पार्टी मे गए। यहाँ पर कई बड़ी हस्तियां आई हुई थी। इस पार्टी मे मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल भी आये हुए थे। अचानक फैशन डिजाइनर रोहित बल की नज़र अर्जुन रामपाल पे पड़ी। बस यही से अर्जुन की किस्मत पलट गयी।
फैशन डिजाइनर रोहित बल ने अर्जुन से अपने लिए मॉडलिंग करने के लिए कहा और बस देखते ही देखते रोहित की मदद से अर्जुन मॉडलिंग का चमकता हुआ सितारा बन गए। अर्जुन ने साल 1994 मे ‘ सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड भी जीता था और मॉडलिंग की दुनिया मे काफी नाम कमाया था।
2001 मे किया था बॉलीवुड डेब्यू
अर्जुन रामपाल ने साल 2001 मे अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘प्यार इश्क़ और मोहब्बत’ से किया था। इस फिल्म से ही दर्शको के दिल मे राज करने लगे थे । और अर्जुन को क्रिटिक्स की तारीफें खूब मिली। इसके बाद एक्टर को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसके बाद अर्जुन की कई फिल्में फ्लॉप हुई। लेकिन ‘ डॉन ‘ फिल्म से उनके करियर ने फिर रफ्तार पकड़ी थी। उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में करी।
आँ’खे, एलान, हीरोइन, नेल पॉलिश, रॉक ऑन, ओम शांति ओम और सत्याग्रह जैसी कई हिट फिल्में दी है। अर्जुन ने अपने करियर मे 40 से ज्यादा फिल्में करी है। ‘रॉक ऑन ‘ के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला था।
अर्जुन ने 2016 मे आई फिल्म ‘आय सी यू ‘ और 2017 मे आई फिल्म ‘डैडी ‘ का उन्होंने खुद ही प्रोडक्शन किया है। और फिल्म ‘डैडी’ का स्क्रिन प्ले भी अर्जुन रामपाल ने ही लिखा था। अर्जुन तेलगु भाषा की बड़े बजट की फिल्म कर रहे है जिसमे उनका अहम रोल है।
पर्सनल लाइफ मे आया काफी उतार चढ़ाव
अर्जुन रामपाल की एक्टिंग का वैसे सब कोई दीवाना है। लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ मे काफी उतार चढ़ाव। आये है। लेकिन उसके बाद भी वो लगातार फिल्मों मे काम करते रहे।
अर्जुन ने साल 1998 मे पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी करी थी। इस शादी से अर्जुन रामपाल को दो बेटियां है। जिनका नाम माहिका और माहिरा है। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नही चल रही थी इन दोनों के बीच अकसर विवाद होता है आखिरकार शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो गए। और, 2019 मे दोनों ने तलाक़ ले लिया।
तलाक़ के तुरंत बाद ही अर्जुन ने अपनी गर्ल फ्रेंड ग्रैबिएला की प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी थी। जिसके बाद ग्रैबिएला बिना शादी के ही एक बेटे की माँ बन गयी और फिर इसी साल 2023 मे ग्रैबिएला फिर से माँ बनी है। लेकिन अभी तक अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएला ने शादी नही करी है। ये दोनों अभी भी लिव इन मे रहते है। और दोनों ही काफी खुश है।
इस केस से जुड़ चुका है नाम- अर्जुन रामपाल का नाम ड्रग्स केस से जुड़ चुका है। अर्जुन की गर्ल फ्रेंड ग्रैबिएला के भाई के पास गोवा मे ड्रग्स बरामद हुई थी। जिसके चलते उसको गिरफ्तार कर लिया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने अर्जुन रामपाल को भी इस केस मे ज़िम्मेदार माना था और उनके उपर कार्यवाही शुरू करी थी।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की अर्जुन के घर मे तलाशी भी ली थी लेकिन उनको कुछ नहीं मिला था । लेकिन बाद मे अर्जुन को इस केस मे राहत मिल गयी है।
यह भी पढे: भाई – भतीजावाद पर बोले बाबिल खान “मै कोई स्टार किड नही हूँ , मैं सिर्फ इरफान खान का बेटा हूँ “!