Saturday, September 21, 2024

Arshad Warsi birthday special : कभी घर घर जा कर समान बेचकर करते थे अपना गुजारा, आज अरशद की गिनती होती है बॉलीवुड के काबिल अभिनेताओं मे

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK:

Arshad Warsi birthday special : कभी घर घर जा कर समान बेचकर करते थे अपना गुजारा, आज अरशद की गिनती होती है बॉलीवुड के काबिल अभिनेताओं मे

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खुद के दम पर पहचान बनाई है।

आज यानी 19 अप्रैल को जन्में एक्टर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनके सर्किट के किरदार को लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचने में अरशद को काफी मेहनत लगी है। तो आज अरशद के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

14 साल की उम्र में हो गए थे अनाथ

19 अप्रैल 1968 को जन्में अरशद वारसी आज पूरे 58 साल के हो गए हैं। लेकिन अरशद सिर्फ 14 साल की उम्र में ही अनाथ हो गए थे। छोटी सी उम्र में एक्टर ने अपने माता-पिता को खो दिया था। जिसके बाद से ही शुरु हुआ था उनका संघर्ष। मां-बाप के निधन के बाद अरशद के दो घरों को उनके किरायेदारों नें हड़प लिया था। जिसके बाद उन्हें और उनके भाई को एक छोटे से घर में रहना पड़ा। घर का खर्चा चलाने के लिए अरशद ने बतौर सेल्समेन घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश तक बेची थी। कुछ वक्त तक उन्होंने फोटो लैब में भी काम किया।

डांस ग्रुप किया ज्वाइन

अब अपने घर का गुजारा करने के लिए अरशद वारसी घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश तक बेची थी। तब वह 17 साल के थे। अरशद वारसी को डांस में काफी दिलचस्पी थी ऐसे में उन्होंने कुछ वक्त बाद अकबर सामी का डांस ग्रुप ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद उन्होंने साल 1991 में लंदन में हुई डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।जहां वह विनर भी बने जिसके बाद उन्होंने खुद एक डांस स्टूडियो खोला । इसके साथ उन्होंने मुंबई का इंग्लिश थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और यहीं से आया उनकी किस्मत में नया मोड़।

इस तरह मिला पहला ब्रेक

अरशद वारसी को 1993 में रिलीज हुई फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा का टाइटल ट्रैक कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। जो काफी लोकप्रिय भी हुआ था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया। हालांकि, उन्हें पहला ब्रेक फिल्म तेरे मेरे सपने से मिला। इससे पहले उन्होंने बतौर डांसर छोटी सी अपीयरेंस आग से खेलेंगे में दी थी। अरशद ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में उनका किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया। फिल्म में अरशद ने सर्किट का किरदार निभाया था। इस फिल्म मे दर्शको ने उन्हे खूब पसंद किया था ।

एक्ट्रेस मारिया से रचाई शादी

अरशद ने साल 1999 में अभिनेत्री मारिया को अपना हमसफर चुन लिया था। शादी के पांच साल बाद यानी 10 अगस्त साल 2004 को दोनों पहली बार बेटे के माता पिता बने थे और इसके बाद 2 मई साल 2007 को दोनों के घर एक बेटी का भी जन्म हुआ था।

अरशद वारसी की फिल्में

खैर इसके बाद अरशद वारसी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने हिंदी सिनेमा में मुन्नाभाई के सर्किट के तौर पर पहचान मिली। उन्होंने अब तक बॉलीवुड में कई फिल्में की लेकिन संजय दत की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफें हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अरशद वारसी को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है।


YOU MAY ALSO READ :- Mukesh rishi birthday special :90’s का वो ख़ूंख़ार विलेन मुकेश ऋषि जो बुल्ला’ और ‘सलीम’ जैसे किरदारों से काफी मशहूर हुए थे ,आखिर अब कहां है मुकेश ऋषि?

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page