Friday, March 27, 2026

NOIDA : दूधिये ने शराब पीकर मचाया उत्पात , बीच सड़क मे काफी देर तक चलता रहा शराबी दूधिये का तांडव, राहगीरों ने सिखाया सबक !

DIGITAL NEWS GURU UTTAR PARDESH DESK :- 

NOIDA : दूधिये ने शराब पीकर मचाया उत्पात , बीच सड़क मे काफी देर तक चलता रहा शराबी दूधिये का तांडव, राहगीरों ने सिखाया सबक !

नोएडा।  बीते मंगलवार की देर रात Noida के छपरोली  गांव में  एक शराबी  दूधिये का आतंक देखने को मिला । दूधिया शराब के नशे मे इतना मदहोश था की उसने राह चलते कुछ युवकों को गाली गलोच देना शुरू कर दिया । जिस पर उसे वह मौजूद लोगों ने जामकर पीट दिया । देर रात  हुई इस  घटना के बाद पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लेने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक दूधिया के गाली गलोच  से शुरू हुआ था, जिसे बाद में  दूधिये ने इसको बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

दूधिये ने इस तरह शुरू किया विवाद :

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान  दूधिये का विवाद पहले एक महिला से गाड़ी खड़ी करने को लेकर  शुरू हुया , जिसके बाद मौके पर मौजूद युवकों के साथ दूधिये की जमकर  बहस हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवकों ने किसी प्रकार की गंभीर हरकत नहीं की, बल्कि स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने बीच बचाव कर रहे युवकों को लिया हिरासत मे :

इसके बावजूद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बिना पूरी जांच के ही कार्रवाई की गई, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, Noida Police का कहना है कि शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

फिलहाल, इस मामले में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राहगीरों के अनुसार :

वही आपको बताते चले दूधिये के उप्पर तमाम इस्थनीय  गरीब लोगों ने रंगदारी ओर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है । जिसके चलते पुलिस की नोएडा पुलिस की कार्यशैली एक फिर चर्चा मे है ।  वही पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों का कहना है की उन्होंने जो भी किया वो अपने बचाव एवं आत्मरक्षा मे किया है । बीते कई महीनों से दूधिये ने इस क्षेत्र मे अपना आतंक मचा रखा था जिसकी तमाम शिकायते उन्होंने पास के थाने  मे भी किया था । जिस पर कोई भी सख्त कदम पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं उठाए गए थे ।

YOU MAY ALSO READ:- Delhi: Double-Decker Bus Overturns Near Jhandewalan, 2 Dead and Over 20 Injured

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page