Saturday, September 21, 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की अनबन की खबरों ने पकड़ा जोर – हो सकता है दोनों के बीच तलाक!

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की अनबन की खबरों ने पकड़ा जोर – हो सकता है दोनों के बीच तलाक!

Digital News Guru Entertainment Desk:  अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज भी बी टाउन के गॉरजियस कपल माने जाते हैं। फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद है। हालांकि बीते दिनों कपल के बीच सब कुछ ठीक न होने की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने छोड़ा अपना घर-

बीते दिनों उनके बीच सबकुछ ठीक न होने की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।बीते दिनों ऐसी खबर आई कि ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’ छोड़ दिया है। वह अपनी बेटी आराध्या और मां वृंदा के साथ मायके में रह रही हैं। उनकी अपनी सास जया बच्चन के साथ नहीं बनती और परिवार में कलह है। अभिषेक-ऐश्वर्या की तलाक की खबरें भी सामने आईं। इस तरह की खबरों के बीच अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी सास वृंदा का हाथ पकड़े और उनकी केयर करते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय ने अकेले मां और बेटी के साथ मनाया अपना बर्थडे-

ऐश्वर्या अपने बर्थडे के दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर की सलवार सूट में नजर आईं, वहीं इस सेलिब्रेशन में ना तो अभिषेक बच्चन दिखे और ना ही बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नजर आया| इस खुशी के मौके पर ऐश्वर्या के साथ सिर्फ उनकी बेटी आराध्या बच्चन के ही नजर आईं| इस खास मौके पर आराध्या ने अपनी मम्मी की जमकर तारीफ भी की | वह कहती हैं कि मां आप सभी की मदद करते हो | आप एक महान हस्ती हैं | ये सुनते ही ऐश्वर्या थोड़ी भावुक हो जाती हैं | बता दें कि आराध्या अपना मां के बेहद करीब हैं | वहीं ऐश्वर्या भी अपनी लाडली से बेहद प्यार करती हैं |

 

फिर एक साथ दिखे अभिषेक और ऐश्वर्या लेकिन ऐश्वर्या थी गुस्से मे  –

 

शुक्रवार को धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था, जिसकी पार्टिसिपेंट आराध्या बच्चन भी थीं। बेटी को सपोर्ट करने अभिषेक और ऐश्वर्या पहुंचे थे। न सिर्फ ये पति-पत्नी, बल्कि  और ऐश्वर्या की मां वृंदा ने भी इस फंक्शन को अटेंड किया। इवेंट के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें अभिषेक को ऐश्वर्या के साथ देखा जा सकता है। वह अपनी सास को कार तक छोड़ने के लिए पत्नी के साथ आते देखे जा सकते हैं।

कैसे किया अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज और कैसे हुई थी अभिषेक बच्चन की ऐश्वर्या से पहले सगाई-

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई जब वे फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म ‘कुछ न कहो’ में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी।
उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की माओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।


उधर ऐश्वर्या सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं | वहीं अभिषेक बच्चन का करिश्मा से अलगाव होने के बाद काफी वक्त तक रानी मुखर्जी के साथ नाम जुड़ा।


मौका था टोरांटो में चल रहे ‘गुरू’ के प्रिमियर शो का। न्यूयॉर्क में अभिषेक ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल के कमरे की बॉलकनी में खड़े होकर ये सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर एक दिन मैं उससे शादी कर पाउंगा।’उन्होंने बताया कि उस वाकये के सालों बाद जब ‘गुरू’ के प्रिमियर के लिए वे दोनों वहीं थे तो वे ऐश को उसी बालकनी में ले गए और शादी के लिए प्रपोज किया था, ऐश ने हां भी कर दी थी।

यानी अभिषेक बच्चन का खुली आंखों से देखा सपना सच हो गया था। ऐश ने भी खुलासा किया था कि कितने अजीब तरह से उन्हें प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक ने गुरू के सेट से ली हुई किसी चीज के साथ उन्हें प्रपोज किया था न की हीरे की अंगूठी देकर। ये देख कर ऐश का दिल पिघल गया था कि यह इंसान कितना सच्चा है। बस फिर क्या था, दोनों शादी की तरफ बढ़ गए। प्रपोज किया गया था।

16 सालों बाद अब क्या हो जाएंगे ऐश्वर्या और अभिषेक अलग ?

ऐश्वर्या हमेशा अपनी मां और बेटी के साथ ही पब्लिक इवेंट भी नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी वे अपनी मां और बेटी आराध्या संग ही तस्वीरें शेयर करती हैं इतना ही नहीं ऐश्वर्या को उनके जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के किसी भी ने विश नही किया था। यहां तक ​​कि मनीष मल्होत्रा ​​की दिवाली पार्टी के दौरान भी ऐश्वर्या अकेली ही पहुंची थीं। इन सबके बाद ये रूमर्स और तेज हो गए हैं कि ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली के बीच काफी टेंशन चल रही है।

हालांकि ना तो ऐश और ना ही बिग बी की फैमिली में से किसी ने इन रूमर्स अभी तक कोई रिएक्शन दिया है। हालांकि, सालों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेदों पर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मतभेद गंभीर स्थिति तक पहुंच गए हैं। जब रिश्ता बुरे दौर में पहुंच जाता है, तब बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हुए भी कपल को न चाहते हुए अलग होना पड़ता है, लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक ऐसी किसी स्थिति की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढे: माही गिल मना रही आज अपना 48 वा जन्मदिन, आईए जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page