Saturday, September 21, 2024

Monica Bedi Birthday special : बॉलीवुड से अंडरवर्ल्ड की दुनिया तक चर्चा मे रहा था मोनिका बेदी का नाम !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK:

मोनिका बेदी  जन्मदिन विशेष (Monica Bedi Birthday special ):

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेदी (Monica Bedi ) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनिका बेदी (Monica Bedi ) का जन्म 18 जनवरी, 1975 में जिला होशियारपुर, पंजाब के चब्बेवाल नामक गांव में डॉ. प्रेम कुमार बेदी और शकुंतला बेदी के यहां हुआ था। वह एक भारतीय/नॉर्वेजियन अभिनेत्री, टेलीविजन-प्रस्तोता, टेलीविजन-प्रतियोगी भी रही हैं।

उनके माता-पिता 1976 में नॉर्वे चले गए, जब वह 10 महीने की थी, जहाँ वे एक कपड़ा व्यवसाय चलाते थे। करियर की बात करे तो उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्मों में शुरुआत की थी। एक्ट्रेस भले ही 49 की हैं, लेकिन फिगर में उनके आगे यंग एक्ट्रेसेस भी फेल हैं। आपको बतादें कि मोनिका बेदी की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ ने चर्चा बटोरी। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम (Abu Salem) से भी जुड़ा था। आइए जानते उनके बारे में कुछ और बातें।

मोनिका बेदी (Monica Bedi ),अबू सलेम के साथ हुई थीं गिरफ्तार:

मोनिका बेदी (Monica Bedi ) ने अपने कॅरियर की शुरुआत में काफी नाम कमाया। बता दें कि मोनिका ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने फिल्‍मी कॅरियर की शुरुआत 1995 में तेलुगू फिल्म ‘ताज महल’ से की थी। इसके बाद उन्होंने सैफ अली खान के साथ पहली बॉलीवुड फिल्म ‘सुरक्षा’ की थी। आपको बता दें कि मोनिका बेदी (Monica Bedi ) उस समय खूब सुर्खियों में आईं थीं जब उन्हें पुर्तगाल में हिरासत में लिया गया था। खास बात ये है की उस समय वह अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम के साथ थी।

दोनों को एक साथ हिरासत में लिया गया और एक साथ ही जेल भेजा गया। गिरफ्तारी के बाद मोनिका ने अपने जीवन के कड़वे अनुभवों को एक शायरी के रूप में लिखा था, मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और अबू सलेम (Abu Salem) के बारे में बताया था। मोनिका ने बताया था कि, एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें स्टेज शो के ऑफर आते थे। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था, लेकिन अबू सलेम (Abu Salem) का नाम सुना नहीं था। साल 1998 में मोनिका ने पहली बार फोन पर अबू सलेम (Abu Salem) से बात की थी। मोनिका को एक स्टेज शो करने के लिए दुबई बुलाया गया था।

मोनिका बेदी (Monica Bedi ) ने आगे बताया कि, इस स्टेज शो के दौरान अबू सलेम (Abu Salem) ने खुद को एक कारोबारी बताया था। स्टेज शो के पहले अबू सलेम (Abu Salem) अपना नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन, अबू सलेम (Abu Salem) का बात करने का अंदाज काफी अलग था। मोनिका ने बताया कि, पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं।मोनिका की मानें तो, ‘हमारी फोन पर बातें होती थीं, लेकिन मुझे लगता था कि हमारे बीच कोई कनेक्शन जरूर है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि फ़ोन पर बात करते – करते मैं किसी इंसान को इतना पसंद करने लँगूगी ।

जेलर के सिर चढ़ गया था मोनिका बेदी (Monica Bedi ) की खूबसूरती का नशा !:

फर्जी पासपोर्ट मामले में मोनिका को पहले भोपाल के जहांगीराबाद थाने में रखा गया था और बाद में भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था.भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पुरूषोत्तम सोमकुंवर मोनिका की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। वह मोनिका को देखकर अपना आपा खो देता था और अपने कर्तव्य के नियमों का उल्लंघन करके अभिनेत्री के लिए कई काम करता था। ऐसा लग रहा था मानो जेलर पुरूषोत्तम को मोनिका बेदी (Monica Bedi ) से प्यार हो गया हो. जेल में जेलर मोनिका की हर इच्छा पूरी करता था।

ऐसी खबरें भी वायरल हुईं कि मोनिका को जेल में नहाने के लिए खासतौर पर डव साबुन दिया जाता था। इतना ही नहीं, मोनिका हर दिन किसी न किसी होटल का खाना खाती थी और उसकी खूबसूरती खराब न हो इसके लिए जेल के अंदर ही हर तरह के कॉस्मेटिक्स भी पहुंचाए जाते थे। मोनिका को दीवाना बनाने वाली बात यह थी कि जो जेल अधिकारी ड्यूटी पर जल्दी निकल जाते थे, उन्हें कई घंटे जेल में बिताने पड़ते थे।

लेकिन फिर एक दिन ये पागलपन सारी हदें पार कर गया और कुछ ऐसा हुआ जो मीडिया में छा गया. दरअसल, जब मोनिका बेदी (Monica Bedi ) जेल में थीं तो जेल के बाथरूम की कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं। उस दौरान जेल के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ये सभी कैमरे जेलर पुरूषोत्तम ने लगवाए थे। ऐसे में जेलर पर मोनिका का एमएमएस कैद करने के लिए कैमरे लगवाने का आरोप लगा। इतनी गर्मी के बाद जेलर को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

मोनिका बेदी (Monica Bedi ) और अबु सलेम ने किया था निकाह:

मोनिका बेदी (Monica Bedi ) ने अक्सर अपने इंटरव्यू में कहा है कि वो अबु सलेम के साथ वर्षों तक रहीं जरूर, लेकिन उन्होंने अबु से कभी शादी नहीं की। वहीं, अबु सलेम ने मीडिया को बताया था कि मोनिका से उसकी शादी साल 2000 में लॉस एंजिल्स की एक मस्जिद में हुई थी। मोनिका ने भी अपनी पढ़ाई बाहर रहकर की और उसे हमेशा से अभिनेत्री श्रीदेवी की तरह बनने का शौक था। मोनिका के अल्हड़पन की वजह से उनके करीबी कहते थे कि उनके अंदर सायरा बानो की छवि दिखती है।

मोनिका बेदी (Monica Bedi ) ने  इन फिल्मों में किया था काम:

मोनिका बेदी (Monica Bedi ) ने अपने बॉलीवुड करियर में आशिक मस्ताने , तिरछी टोपीवाले , ‘जंजीर’, ‘जानम समझा करो’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

YOU MAY ALSO READ :- जानिए अर्श से फर्श पर कैसे आए विनोद कांबली , और क्यू वक्त से पहले ही खत्म हो गया इनका करियर !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page