Saturday, September 21, 2024

मुंबई के मैदान पर आज उतरेगी भारतीय टीम, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला आज।

मुंबई के मैदान पर आज उतरेगी भारतीय टीम, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला आज

Digital News Guru Sports Desk: वर्ल्ड कप 2023 का 33वा मुकाबला श्रीलंका और भारतीय टीम के बीच आज (गुरुवार) को वानखेड़े स्टेडियम,मुंबई में खेला जाएगा। बता दे कि वर्ल्ड कप का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। जहां भारतीय टीम एक बार फिर से जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बता दे कि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले है जिसमे से 6 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है।

अपने कुल 6 मुकाबलों में जीत के साथ भारतीय टीम आईसीसी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वही अपने कुल 7 मुकाबलों में 6 मुकाबले जीत कर साउथ अफ्रीका की टीम पहले स्थान पर विराजमान है। आईसीसी पॉइंट्स टेबल में श्रीलंकाई टीम 7वे स्थान पर है। श्रीलंका ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले है। जिसमे से श्रीलंकाई टीम को 2 मुकाबलों में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम के खिलाफ अपने 7वे मुक़ाबले में श्रीलंकाई टीम जीत के साथ इस टूर्नामेंट में बनी रहनी चाहेगी।

वर्ल्डकप में अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। बता दे कि अपने पिछले 6 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। वर्ल्ड कप 2023 में अब तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दे चुकी है। बता दे कि भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 की प्रबल दावेदार कही जाने वाली कंगारू टीम के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानी टीम को 8 विकेट से हराया था। इसके आलावा वर्ल्ड कप 2023 के महा मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सात विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया था। वही अपने चौथे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से मैच अपने नाम किया था। भारतीय टीम के आलावा कीवी टीम का वर्ल्डकप सफर भी काफी अच्छा चल रहा था। बता दे कि न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपने शुरुआती चार मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

लेकिन भारतीय टीम ने इनकी जीत पर रोक लगाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। वर्ल्ड कप 2023 के 29वे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 100 रनों से जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने आईसीसी पॉइंट्स टेबल पर अपना दबदबा बना लिया था।

 

श्रेयस अय्यर पर होगी निगाहे:- भारतीय टीम के आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर सबकी निगाहें होंगी। बता दे कि वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय टीम के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने अब तक कुल 6 मैचों में सिर्फ 134 रन बनाए है। वर्ल्ड कप 2023 में अय्यर ने अब तक कुल 6 मैच खेले है। जिसमे से उनके स्कोर 0, 25, 53, 19, 33, और 4 है। श्रीलंका के खिलाफ भारत यह चाहेगा कि उसका आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रन बनाए ताकि हर कोई आगे आने वाली कठिन परिस्थिति के लिए तैयार रहे।

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (wk), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

श्रीलंकाई टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

यह भी पढे: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की बादशाहत कायम,इंग्लैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची टीम इंडिया।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page