Saturday, September 21, 2024

Ranvijay Singh Birthday Special: कैसे आर्मी की नौकरी छोड़ यूथ आइकन बने रणविजय सिंह , लंदन मे लगाया दिल

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK:

 कैसे आर्मी की नौकरी छोड़ यूथ आइकन बने रणविजय सिंह , लंदन मे लगाया दिल

Rannvijay Singh Birthday Special: एक ऐसा शख्स जिसने एक्टर, टीवी पर्सनैलिटी और वीजे के तौर पर नाम बनाया।  एमटीवी के शो रोडीज से अपनी खास पहचान बनाने वाले रणविजय सिंह आज युवाओं के आइकॉन बन चुके हैं। छोटे परदे के रियलिटी शो ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ के होस्ट और एक्टर रणविजय सिंह का जन्मदिन 16 मार्च को होता है। इस एक्टर का युवा ऑडियंस के बीच गजब का क्रेज है।

रणविजय सिंह (Ranvijay Singh)आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।  आर्मी बैकग्राउंड से संबंध रखने वाले रणविजय का जन्म 16 मार्च 1983 को जालंधर में हुआ था। उनके पिता आर्मी में हैं और वह भी अपने पिता की तरह आर्मी जॉइन करने वाले थे ।आज रणविजय सिंह आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं।  रणविजय सिंह ने एक एक्टर, टीवी पर्सनैलिटी और वीजे के तौर पर खुदको कई बार साबित किया है।

कैसे आर्मी का पेपर क्लियर करने के बाद या गए Rodies मे WHOA ! MTV VJ Rannvijay to play policeman in new web series

जैसा की हम सब जानते हैं कि रणविजय के पिता आर्मी से थे। मगर सिर्फ पिता ही नहीं, रणविजय की 6 पीढ़ियां सेना का हिस्सा रह चुकी हैं। यदि रणविजय आर्मी में जाते, तो वह अपने परिवार की सातवीं पीढ़ी होती, जो आर्मी से जुड़ती।रणविजय भी अपने पिता और बकियों की तरह सेना में जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एसएसबी और मेडिकल, दोनों ही पास कर लिए थे। रणविजय आर्मी के लिए पूरी तरह तैयार थे।

रणविजय आर्मी के लिए पूरी तरह तैयार थे। एग्जाम और मेडिकल भी क्लीयर हो गए थे। लेकिन जॉइनिंग से पहले वो दोस्त के कहने पर एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में चले गए थे।क्युकी उन्हें पता चला एक एडवेंचर रियलिटी शो में विजेता को उनकी पसंदीदा बाइक हीरो होन्डा करिज्मा मिलेगी। बस वहीं से रणविजय की किस्मत बदल गई और उन्हें स्पॉटलाइट मिल गई। आर्मी में जाने की तैयारी करने के दौरान रणविजय वीजे के तौर पर भी काम करते थे और छोटे-मोटे शोज को होस्ट किया करते थे।

मगर 2003  बस वहीं से रणविजय की किस्मत बदल गई और उन्हें स्पॉटलाइट मिल गई।रणविजय ने रोडीज के ऑडिशन को क्लियर किया और उसके बाद वो रोडीज के विनर भी बन गए।  अब रणविजय का करियर ही बदल चुका था।  लगभग 18 सालों तक रणविजय इस शो से जुड़े रहे।  कभी होस्ट बनकर तो कभी जज बनकर हर किसी के दिल में छा गए थे।

जब मजे मज़े मे एक बाइक के लिए दिया था ऑडिशन और आज हैँ लाखों दिलों की धड़कन

Instagram @RannvijaySingh

खबरों की मानें तो रणविजय ने रोडीज 1 का ऑडिशन केवल पुरस्कार में मिल रही बाइक की वजह से दिया था, लेकिन जब बाद उन्होंने शो को जीत लिया तो देशभर में उन्हें अलग पहचान मिली। रोडीज 1 जीतने के बाद रणविजय ने इसी शो के कई सीजन में बतौर होस्ट भूमिका निभाई। इसके अलावा रणविजय एमटीवी के “Splitsvilla” और “Stuntmania” जैसे शो को भी होस्ट किया।

लंदन से लाए अपनी दुल्हनिया

स्प्लिट्सविला एक्स3 के होस्ट रणविजय सिंह अपने जन्मदिन पर पत्नी प्रियंका को मिस कर रहे हैं

रणविजय ने शोहरत की सीढ़ियां चढ़ने के साथ-साथ हसीनाओं के दिल में जगह बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका नाम सबसे पहले वीजे अनुषा के साथ जुड़ा, लेकिन 2009 में यह रिश्ता टूट गया।  इसके बाद रणविजय की मुलाकात लंदन में रहने वाली उनकी मोहब्बत यानी प्रियंका वोहरा से हुई।  रणविजय और प्रियंका असल में 2011 में करीब आए थे।

उनकी मुलाकात 2011 में मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई थी। उस दिन की एक मजेदार घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “यह वाकई मजेदार था… मैं अपनी पूरी जिंदगी लंदन में रही, मुझे नहीं पता था कि वह कौन था।” इसलिए जब लोग उनके पास आए और तस्वीरें मांगी, तो मैं हंस रहा था, सोच रहा था कि उन्हें गलती से एक फिल्म स्टार समझ लिया गया है।

”यह वह समय था जब रणविजय ने रियलिटी शो रोडीज़ का पहला सीज़न जीता था और उन्हें इसके दूसरे सीज़न की मेजबानी करने का मौका दिया गया था। उसी वर्ष, रणविजय ने कहा कि उन्हें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ। रिश्ते के कुछ महीनों बाद, उन्होंने इसे आधिकारिक बनाने का फैसला किया और अपने माता-पिता से इसकी मंजूरी मांगी। साल 2014 में उनकी शादी हो गई, अब दोनों के एक बेटी और एक बेटा है।


यह भी पढे: राजपाल यादव के लाइफ के स्ट्रगल स्टोरी कभी ऑटो का किराया भी नहीं दे पाते थे राजपाल यादव और आज हैं करोड़ के मालिक

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page