Saturday, September 21, 2024

Heatwave Alert: आज मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी ; कानपुर में गर्मी ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:

DIGITAL NEWS UTTAR PRADESH DESK :-

Heatwave Alert: आज मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी ; कानपुर में गर्मी ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:

Heatwave Alert: यूपी में मौसम विभाग ने आज 17 शहरों में बारिश और 35 शहरों में हीटवेव अलर्ट (Heatwave Alert) जारी किया है। कानपुर (Kanpur) में गर्मी ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया-14 साल बाद कानपुर (Kanpur) में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सबसे गर्म दर्ज की गई। 2011 में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद पहली बार न्यूनतम पारा 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आगरा सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.7°C रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी यहां पारा 47.7°C रिकॉर्ड किया गया था।

प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधि भी शुरू हो गई

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधि भी शुरू हो गई। सोमवार को बलरामपुर, बस्ती, बुंदलशहर, कुशीनगर और कानपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। लखनऊ में देर शाम तेज आंधी चली है। मंगलवार को भी प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के 35 जिलों में हीटवेव अलर्ट Heatwave Alert जारी किया गया है। इस दौरान कई शहरों में पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है।

पूर्वी यूपी के 17 जिलों में बारिश के आसार

महाराजगंज,बहराइच,श्रावस्ती,संतकबीरनगर,बलरामपुर,गोरखपुर,गोंडा,कुशीनगर,सिद्धार्थनगर,देवरिया,बस्ती,मऊ,बलिया,गाजीपुर,आजमगढ़,अंबेडकरनगर,अयोध्या।

प्रदेश में बारिश और हीटवेव दोनों क्यों?

* मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर की तरफ से आ रहा है। इस विक्षोभ और स्थानीय मौसम गतिविधि के चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार बन गए हैं।

* मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया- पश्चिम बंगाल से आने वाली नम हवाएं प्रदेश में उमस बढ़ाएंगी। नेपाल से लगे प्रदेश के तराई वाले इलाके में नम हवाओं की वजह से हाई क्लाउड बन सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर बारिश, आंधी चल सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम गर्मी का है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम के चलते कुछ जगह बारिश हो सकती है। ऐसे में एक-दो दिन के लिए भले ही गर्मी से राहत मिल जाए। लेकिन, फिर से पारा 45 से 47 के बीच पहुंच जाएगा। यानी, बारिश का असर बहुत ज्यादा नहीं रहेगा।

प्रदेश के 8 जिलों में हीटवेव अलर्ट (Heatwave Alert)  जारी

8 जिलों में हीटवेव का रेड और 27 में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में हीटवेव और 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रेड अलर्ट वाले शहरों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। कहा है कि बुजुर्ग और बच्चे बिना सिर कवर किए हुए दोपहर के वक्त घर से बाहर नहीं निकले। साथ ही, लिक्विड डाइट ज्यादा से ज्यादा लें।

झांसी में सोमवार को भी हीटवेव का रेड अलर्ट था। यहां चुनाव ड्यूटी के दौरान 45 साल के हेड कॉस्टेबल दिनेश सिंह यादव (45) की तबीयत बिगड़ गई। बूथ से साथी उनको अस्पताल ले गए, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनको खून की उल्टी शुरू हो गई थी।

8 जिलों में हीटवेव (Heatwave Alert) का रेड अलर्ट

1. मथुरा

2. अलीगढ़

3. हाथरस

4. आगरा

5. फिरोजाबाद

6. जालौन

7. झांसी

8. ललितपुरयूपी का औसत तापमान 41°C पहुंचा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 30°C दर्ज किया गया। बुलंदशहर में सोमवार को 1 और कुशीनगर में 2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में बारिश होगी, वहां दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि, रात के तापमान में कोई ज्यादा अंतर होने की उम्मीद नहीं है।

कब घोषित होती है हीटवेव ?

■ अधिकतम तापमान 40°C से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर हीटवेव घोषित की जाती है।

■ अगर सामान्य तापमान से पारा 6.4 डिग्री से अधिक है, तो गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है।

रेड अलर्ट

■ यदि अधिकतम तापमान 47 डिग्री को क्रॉस कर जाता है, तो भीषण लू (यानि कि गर्म हवाएं चलने) की घोषणा की जाती है।

■ आमतौर पर अप्रैल और जून के बीच लू चलती है और मई में चरम पर होती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जब गर्मी या लू का प्रकोप इस तरह बढ़ता है, तब जान-माल के नुकसान का डर रहता है। तापमान 47°C पार कर सकता है। ऐसे में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। लोगों को सीधे तौर पर यह बताया जाता है कि मौसम बहुत खराब स्थिति में पहुंच चुका है।

अब सावधान रहें। ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है ,जब गर्मी से बचने के लिए सावधानी रखने की जरूरत होती है। यह अलर्ट आने वाले दिनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर लोगों को पहले ही ऑरेंज अलर्ट के माध्यम से सावधान करने की कोशिश है। इस अलर्ट में लोगों को जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी जाती है। इसमें तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता है।

यलो अलर्ट

यलो अलर्ट जारी करने का मकसद लोगों को सचेत करना है। इसे मौसम विभाग की चेतावनी के तौर पर देखा जा सकता है। लोगों को सलाह दी जाती है कि आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है। इसमें अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता है।

ग्रीन अलर्ट

ग्रीन अलर्ट जब हालात एकदम सामान्य होते हैं। तब जारी किया जाता हैं। जब किसी भी तरह का जोखिम नहीं होता है। यह अलर्ट नही बल्कि एक सुकून भरा मैसेज होता है, जो लोगों को बताता है कि अब प्रचंड गर्मी से आपको राहत मिल गई है या मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: Ramesh powar birthday special : रमेश पोवार एक ऐसे क्रिकेटर है जिसने अपने मोटापे के बाद ही क्रिकेट को जिया

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page