DIGITAL NEWS GURU NEW DELHI DESK:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा
मरणोपरांत “भारत रत्न
“:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न‘ से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की तरफ से मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। ‘जननायक’ के रूप में मशहूर कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था।

केंद्र सरकार ने प्रमुख गांधीवादी समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न ‘ दिए जाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा की।
देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ अब तक 49 व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें से 17 को मरणोपरांत प्रदान किया गया है। ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने के फैसले के बाद अब इसका श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक दलों में होड़ मची है।
क्या होता है “भारत रत्न” पुरस्कार ?-
‘भारत रत्न‘ देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह अवॉर्ड किसी भी सेक्टर में असाधारण और सर्वोच्च सेवा देने शख्स को दिया जाता है। यह पुरस्कार जाति, व्यवसाय, स्थिति या जेंडर की परवाह किए बिना उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। ये सम्मान जीवित और मरणोपरांत दोनों तरह के लोगों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान एक साल में अधिकतम 3 लोगों को ही दिया गया है
कैसे ‘भारत रत्न’ का होता है चयन?-
यह ‘भारत रत्न’ पुरस्कार मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन की मान्यता में सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। प्रधानमंत्री सीधे ‘भारत रत्न’ के लिए राष्ट्रपति को सिफारिशें करते हैं। इस पुरस्कार के लिए किसी औपचारिक सिफारिश की आवश्यकता नहीं होती है।
पुरस्कार प्राप्त करने पर प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद(प्रमाण पत्र) और एक पदक प्रदान किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मान में कोई धनराशि नहीं दी जाती है। भारत रत्न किसे दिया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा राष्ट्रपति की तरफ से अधिसूचना जारी कर की जाती है।
क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?:
‘भारत रत्न‘ से सम्मानित व्यक्ति को कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। इस पुरस्कार से सम्मानित शख्स को रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। साथ ही भा रत्न से सम्मानित व्यक्ति को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
साथ ही सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में उन्हें जगह देती है। भारत रत्न वाले व्यक्ति को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद स्थान मिलता है।भारत रत्न किसे दिया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा राष्ट्रपति की तरफ से अधिसूचना जारी कर की जाती है।
अब तक इन 49 लोगों को मिल चुका है ‘भारत रत्न’ पुरस्कार:
1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (राजनेता, लेखक, वकील और स्वतंत्रता कार्यकर्ता) – सन् 1954
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक व भारत के पूर्व राष्ट्रपति) – सन् 1954
3. चन्द्रशेखर वेंकट रमन (भौतिक विज्ञानी) – सन् 1954
4. भगवान दास (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, दार्शनिक और शिक्षाविद्) – सन् 1955
5. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया राजनेता तथा मैसूर के दीवान – सन् 1955
6. जवाहरलाल नेहरू (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, लेखक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री) -सन् 1955
7. गोविंद बल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी) – सन् 1957
8. धोंडो केशव कर्वे (समाज सुधारक और शिक्षक)- सन् 1958
9. बिधान चंद्र रॉय (चिकित्सक, राजनीतिक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता) – सन् 1961
10. पुरूषोत्तम दास टंडन स्वतंत्रता कार्यकर्ता) – सन् 1961
11. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, भारत के पूर्व राष्ट्रपति) – सन् 1962
12. जाकिर हुसैन (स्वतंत्रता कार्यकर्ता)- सन् 1963
13. पांडुरंग वामन काणे (इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान) – सन् 1963
14. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) भारत के पूर्व प्रधान मंत्री – सन् 1966
15. इंदिरा गांधी (राजनीतिज्ञ और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री) – सन् 1971
16. वराहगिरी वेंकट गिरी भारत के पूर्व राष्ट्रपति – सन् 1975
17. कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) (राजनेता व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री)- सन् 1976
18. मदर मैरी टेरेसा (मदर टेरेसा) (मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक) – सन् 1980
19. विनोबा भावे (मरणोपरांत) समाज सुधारक – सन् 1983
20. खान अब्दुल गफ्फार खान स्वतंत्रता कार्यकर्ता – सन् 1987
21. मरुदुर गोपालन रामचन्द्रन (मरणोपरांत) (अभिनेता से राजनेता बने) – सन् 1988
22. भीम राव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) (समाज सुधारक) – सन् 1990
23. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला (रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता) – सन् 1990
24. राजीव गांधी (मरणोपरांत) (राजनेता और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री) – सन् 1991
25. सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता ) – सन् 1991
26. मोरारजी रणछोड़जी देसाई (स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के प्रधान मंत्री) – सन् 1991
27. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) – सन् 1992
28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (उद्योगपति) – सन् 1992
29. सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता) – सन् 1992
30. गुलज़ारी लाल नंदा (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) – सन् 1997
31. अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) – सन् 1997
32. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (एयरोस्पेस, रक्षा वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) -सन् 1997
33. मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी (कर्नाटक शास्त्रीय गायिका) – सन् 1998
34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) – सन् 1998
35. जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक) – सन् 1999
36. अमर्त्य सेन (अर्थशास्त्री) – सन् 1999
37. लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) – सन् 1999
38. रविशंकर (सितार वादक) – सन् 1999
39. लता दीनानाथ मंगेशकर (पार्श्व गायिका) – सन् 2001
40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान (हिंदुस्तानी शास्त्रीय शहनाई वादक) – सन् 2001
41. भीमसेन गुरुराज जोशी (हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक) – सन् 2009
42. सी. एन. आर. राव (रसायनज्ञ और प्रोफेसर) – सन् 2014
43. सचिन रमेश तेंदुलकर (क्रिकेटर) – सन् 2014

44. अटल बिहारी वाजपेयी (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और राजनेता )- सन् 2015
45. मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) (शिक्षा सुधारक और विद्वान ) – सन् 2015
46. नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) (सामाजिक कार्यकर्ता) – सन् 2019
47. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) (पार्श्व गायक, गीतकार, कवि और फिल्म निर्माता) – सन् 2019
48.प्रणब मुखर्जी ( राजनेता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) – सन् 2019

49. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) (राजनेता और बिहार के पर्व मख्यमंत्री) – सन् 2024
YOU MAY ALSO READ :- इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पहला टेस्ट मुकाबला कल, हैदराबाद में भिड़ेंगी दोनो टीमें आमने-सामने।