DIGITAL NEWS GURU UTTARPRADESH DESK :-
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र की पहली झलक :
अयोध्या में बन रहे भगवान राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर से विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए विशेष प्रकार का निमंत्रण पत्र तैयार किया गया। ये निमंत्रण पत्र देश के 6000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है। इनमें 4000 संत और 2200 अन्य मेहमान हैं। साथ ही छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे।
हम आपको उस ओरिजिनल निमंत्रण पत्र की पहली झलक दिखाने जा रहे है। कार्ड के कवर पर प्रभु राम के बाल स्वरूप की तस्वीर है और अंत में श्रीराम मंदिर की यात्रा का पूरा सारांश भी दिया गया है।
निमंत्रण पत्र को बेहद पेशेवर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों का ब्योरा तो है ही, हर अतिथि का QR कोड भी तय है। आने के समय, गाड़ी के लिए तय पार्किंग की जगह और प्राण प्रतिष्ठा की अवधि सब इसमे शामिल है।
इसके कवर पर लिखा है-
अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या। इस निमंत्रण पत्र के बॉक्स में पाँच चीजें भेंटस्वरूप रखी गई हैं।
राम मंदिर के निमंत्रण पत्र के बॉक्स में हैं ये 5 चीजें:
पहली भेंट:
पहली भेंट है अयोध्या में निर्माणाधीन श्री जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर वाला कार्ड, जिस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो छपा हुआ है।
दूसरी भेंट:
दूसरी भेंट है एक छोटे से लिफाफे में रखे हुए पीले अक्षत।
तीसरी भेंट:
तीसरी भेंट है कार्यक्रम वाले दिन के लिए सभी को वाहन पास मिलेगा, जिस पर वाहन नंबर लिखने की जगह है। साथ ही गूगल मैप का QR कोड भी है मिलेगा जिससे अतिथि आसानी से पार्किंग एरिया तक पहुंच सकते हैं। और अपने वाहन को पार्क कर सकेंगे
चौथी भेंट:
चौथी भेंट है एक संकल्प संपोषण पुस्तिका है। जिसमे साल 1528 से लेकर 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 लोगों का संक्षिप्त विवरण किया गया है। इनमें सबसे पहले देवरहा बाबा और सबसे अंत में अशोक सिंघल का जिक्र किया गया है।
पांचवी भेंट:
पांचवी भेंट ये है कि एक कार्ड है जो पुरे कार्यक्रम की जानकारी देगा इसके साथ ही इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के नाम लिखे होगे।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा विवरण :
निमंत्रण पत्र में कार्यक्रम का समय के साथ विवरण है। अतिथियों के आने का समय सुबह 11:30 बजे रखा गया है। 11:30 से 12:30 बजे तक गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12:30 बजे से अतिथियों का भाषण होगा। फिर मंदिर में दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। इस कार्ड में मेहमानों के लिए कुछ निर्देश और निवेदकों के नामों का भी जिक्र है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपवास रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी:
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपवास (व्रत) रखेंगे। वह सरयू नदी में स्नान भी कर सकते हैं। मुख्य यजमान के लिए व्रत रखना जरूरी है। अयोध्या में भाजपा के जिला प्रवक्ता रजनीश सिंह ने पीएम के व्रत रखने की बात कही है।
वर्ष 2020 में रखी गई आधारशिला, अब है प्राण प्रतिष्ठा की बारी:
इसी के साथ दशकों से चली आ रही लंबी कानूनी लड़ाई समाप्त हो गई। अब बारी थी निर्माण की 5 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा की। ठीक छह महीने बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी गई, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए। अब 22 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसके बाद मंदिर लोगों के लिए खुल जाएगा।
YOU MAY ALSO READ :उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से कम आयु के छात्र – छात्राओं पर लगाया दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध