Saturday, September 21, 2024

गदर 2 का बुखार अभी दिमाग से उतरा नही था कि गदर 3 आने की हुई अनाउंसमेंट।।

गदर 2 का बुखार अभी दिमाग से उतरा नही था कि गदर 3 आने की हुई अनाउंसमेंट।

Digital News Guru Entertainment Desk: गदर 2 का क्रेज अभी लोगो के दिमाग से गया नही था। की मेकर्स ने ‘गदर 3’ बनाने का अनाउंसमेंट कर दिया है। 2024 मे ये फिल्म की शूटिंग स्टार्ट होगी। और 2025 को ये फिल्म रिलीज़ करी जायेगी।सनी देओल के की गदर और गदर 2 ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस की सबसे कमाऊ फिल्में है। यह दोनों फिल्मों ने बॉलीवुड मे अच्छा कॉलेक्शन किया।

गदर – एक प्रेम कथा: साल 2001 मे आयी गदर- एक प्रेम कथा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस मे बहुत कमाई की थी। इस फिल्म मे सनी देओल के साथ अमिशा पटेल थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शको का बहुत प्यार मिला। अमरीश पुरी इस फिल्म मे विलेन के किरदार मे बहुत अच्छे लगे।

इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। इस फिल्म के सारे गाने भी सुपर हिट हुए। सनी देओल को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। इस फिल्म ने 78 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को बनाने मे 19 करोड़ रुपए लगे थे। फिल्म के रिलीज़ के बाद ये भारत की सफल फिल्मों मे, से एक हो गयी थी।

गदर 2: साल 2023 मे रिलीज़ हुई फिल्म गदर 2 को भी दर्शको ने बहुत प्यार दिया। इस फिल्म मे एक्शन और ड्रामा देखने को मिला। 22 साल बाद सनी देओल फिर गदर फिल्म ले के दर्शको के बीच आये। करीब 80 करोड़ के बजट मे ये फिल्म बनी। और इस फिल्म ने 686 करोड़ की बम्पर कमाई की। इस फिल्म मे सनी देओल के साथ अमिशा पटेल, और उत्कर्ष शर्मा थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस मे हिट साबित हुई।

सनी के स्टारडम पर है मेकर्स को भरोसा

सनी देओल के स्टारडम पर मेकर्स को पुरा भरोसा है की गदर 1 और गदर 2 की तरह उनकी आने वाली फिल्म गदर 3 भी सुपरहिट होगी। 22 साल पहले गदर आयी थी उस समय सनी का स्टारडम था। और इसी कारण सनी देओल की गदर फिल्म सुपर हिट हुई थी। 22 साल बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर 2 बनाने का एलान किया। और इस फिल्म मे भी मुख्य भूमिका मे सनी देओल को लिया। और इस फिल्म से सनी देओल का स्टारडम फिर से बढ़ गया। और ये फिल्म भी हिट रही । 2 सुपर हिट फिल्मों के बाद मेकर्स को सनी देओल पर पुरा भरोसा है की गदर 3 भी सुपर हिट होगी।

गदर 3 की ये है रिलीज़ डेट

जब से गदर 3 की बनाने की चर्चा हुई है। तभी से दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए है। इस फिल्म के निर्देशक ने बताया की 2024 की शुरुवात मे इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जायेगी। अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी। 2025 मे इंडिपेंडेंस डे वाले दिन इस फिल्म को रिलीज़ किया जायेगा।
बड़ी बात ये है की गदर 1 के बाद गदर 2 । 22 साल बाद आयी। ये बहुत लंबा गैप था गदर फिल्म प्रेमियों के लिए। इसलिए निर्देशक अनिल शर्मा ने 2 साल के अंदर ही इस फिल्म का तीसरा पार्ट लाने का मन बना लिया है।

विलेन अभी तय नही

गदर 3 बनाने की तैयारी बहुत जोरों शोरों से चल रही है। इस फिल्म मे सनी देओल मुख्य भूमिका मे है। गदर 3 मे विलेन का किरदार कौन करेगा अभी इस पर फैसला होना बाकी है। गदर 1 मे अमरीश पुरी और गदर 2 मे मनीष वाधवा ने विलेन का किरदार निभाया था। और ये दोनों विलेन के किरदार दर्शको को काफी पसंद आये थे। अब देखना ये होगा की गदर 3 मे विलेन के किरदार मे कौन खरा उतरेगा।

अमीषा पटेल नही होगी फिल्म का हिस्सा

गदर 1 और गदर 2 अमीषा ने अपनी एक्टिंग से लोगो के दिलो मे राज किया। सकिना और तारा सिंह की लव स्टोरी दर्शको को बहुत अच्छी लगी थी। लेकिन अब ये कहा जा रहा है की अमीषा पटेल अब गदर 3 का हिस्सा नही होगी। क्यों की गदर 2 फिल्म की रिलीज़ के समय अमीषा और निर्देशक के बीच कुछ अनबन की खबरे आयी थी। गदर 2 मे अमीषा अपने रोल से खुश नही थी।

गदर 3 मे नही होगा पाकिस्तान का एंगल

निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया की गदर 1 और गदर 2 मे हम लोगों ने पाकिस्तान का एंगल रखा। लेकिन गदर 3 मे तारा सिंह ( सनी देओल) पाकिस्तान नही जायेंगे। ना ही पाकिस्तान को लेकर इस फिल्म मे कोई बात होगी। साथ ही निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा की पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है। हम अपने पड़ोसी देश को नीचा नही दिखाना चाहते। ये मात्र एक संयोग था की गदर 1 और गदर 2 मे पाकिस्तान को फिल्म मे दिखाया गया।

यह भी पढे: अपने से 13 साल बड़े लड़के को डेट कर रही है अनन्या पांडे। 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page