Monday, February 24, 2025

ब्लड ग्रुप के हिसाब से तय करे अपनी डाइट, जाने किस ग्रुप वाले को क्या खाना चाहिए ?

Digital News Guru Health Desk:

ब्लड ग्रुप के हिसाब से तय करे अपनी डाइट:

ब्लड ग्रुप डाइट को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ‘ईट राइट फोर योर टाइप’ की थ्योरी नैचुरोपैथी फिजिशियन पीटर जे डी एडेमो ने 1996 में दी।

इस ब्लड टाइप डाइट को खूब लोगों ने न सिर्फ वजन कम करने के लिए बल्कि बीमारियों से दूर रहने के लिए भी अपनाया। इस थ्योरी के अनुसार, जो खाना हम खाते हैं वह ब्लड से रिएक्ट करता है। यदि ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट चुनते हैं तो खाना पचेगा और बीमारियां भी दूर रहेंगी।

O ब्लड ग्रुप हाई प्रोटीन डाइट लें :

  • 0 ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को नॉनवेज हाई प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। एक टाइम के भोजन में इसकी मात्रा 180 ग्राम होनी चाहिए।
  • इस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति नॉनवेज खाना आसानी से पचा लेते हैं। इनके पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड और हॉर्मोन अच्छी मात्रा में बनते हैं जिससे खाने को पचने में समस्या नहीं होती।
  • अधिक मात्रा में एनिमल प्रोटीन लेने के साथ ही सब्जियां और फल खाना चाहिए ताकि गैस्ट्रिक जूस एसिडिक न बन जाए
  • 0 ग्रुप वाले अधिकतर व्यक्तियों में थायरॉइड होने का रिस्क होता है। रिवर फिश में आयोडीन अधिक मात्रा में होती है। मछलियां खाने से थायरॉइड हॉर्मोन में गड़बड़ी नहीं आती।
  • इस ब्लड ग्रुप के लोगों को दूध, दूध से बने प्रोडक्ट और एग कम खाना चाहिए। 0 ब्लड ग्रुप में डेयरी प्रोडक्ट्स के खिलाफ एंटीबॉडीज तैयार हो जाते हैं। इसलिए इन्हें दूध आसानी से नहीं पचता।

A ब्लड ग्रुप वाले लोग डाइट क्या ले ? :

A ब्लड ग्रुप वाले का इम्यून सिस्टम सेंसेटिव होता है जिससे उनमें इन्फेक्शन होने और ऑटो इम्यून डिजीज होने का खतरा होता है। यह भी पाया गया है कि A ब्लड ग्रुप वालों में स्ट्रेस हार्मोन ‘कार्टिसोल’ की मात्रा अधिक होती है।

इस ग्रुप के लोगों में स्ट्रेस अधिक हो सकता है। इससे उन्हें डायबिटीज और हार्ट डिजीज होने का रिस्क अधिक रहता है। हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की भी टेंडेंसी होती है।

  • A ब्लड ग्रुप के लिए शाकाहारी भोजन बेहतर
  • A ब्लड ग्रुप वालों में उन पूर्वजों के जीन हैं जिन्होंने खेती और जानवरों को पालना शुरू किया।
  • इन्हें शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए। साग-सब्जियां और फल डाइट का मुख्य हिस्सा होने चाहिए।
  • डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होने के कारण ये नॉनवेज फूड आसानी से पचा नहीं पाते। दूध या दूध से बनी चीजें लेने से वे दूसरे न्यूट्रिएंट्स के मेटाबोलिज्म को धीमा कर देते हैं।
  • A ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को वनस्पति तेल और सोया से बनी सभी चीजें खानी चाहिए क्योंकि इससे उनका डाइजेशन बेहतर होता है।
  • इस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति पाइन एप्पल खाएं। इससे उनकी इंटेस्टिनल मोबिलिटी बढ़ती है।
  • इन्हें केला कम खाना चाहिए क्योंकि इसमें लेक्टिंस की मात्रा अधिक होती है। विटामिन C की अधिक मात्रा के लिए किवी खानी चाहिए।
  • ये व्यक्ति कॉफी और ग्रीन टी ले सकते हैं जबकि सोडा, सोडा वॉटर, बियर, कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें।

B ब्लड ग्रुप वाले ज्यादा वर्सेटाइल, क्रिएटिव और इनोवेटिव होते हैं। वो खाने-पीने में बैलेंस बनाकर चलते हैं। बावजूद ऐहतियात बरतने से स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

  • B ब्लड टाइप वाले लोगों को दूध और दूध से बनी चीजें लेनी चाहिए लेकिन बटर, आइसक्रीम या छाछ नहीं लेनी चाहिए। इस ग्रुप के लोगों को नारियल भी नहीं खाना चाहिए।
  • B ब्लड ग्रुप वालों का डाइजेस्टिव सिस्टम संतुलित,
  • B ब्लड ग्रुप के लोगों की पाचन प्रक्रिया सबसे संतुलित मानी जाती है। दूध और दूध से बनी चीजें और नॉन वेज फूड डाइट में शामिल करें।
  • मछली B ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए जरूरी है क्योंकि इसमें मौजूद तेल ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
  • सन फ्लॉवर ऑयल और तिल का तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें लेक्टिंस होते हैं जो B ब्लड ग्रुप के लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं
  • बींस और दाल भी कम खानी चाहिए। इनमें भी लेक्टिंस होते हैं जो B ब्लड ग्रुप के व्यक्ति की इंसुलिन के काम में बाधा पहुंचाते हैं।
  • B ब्लड ग्रुप वालों को टमाटर छोड़ सभी सब्जियां खानी चाहिए। सीताफल और मूली कम मात्रा में खाएं।

दुनिया के 5% लोग ही AB ग्रुप वाले होते हैं। इनमें स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल की मात्रा अधिक होती है इस कारण से हृदय की बीमारियों का खतरा होता है। AB ब्लड ग्रुप के लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। योग, स्वीमिंग, डांस भी उनके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है।

  • AB ब्लड ग्रुप वाले दूध, पनीर, मक्खन खाएं।
  • AB ब्लड ग्रुप में A और B दोनों एंटीजंस होते हैं और इसलिए एंटीबॉडीज A और B नहीं बना सकते।
  • माना जाता है कि करीब एक हजार साल पहले AB ब्लड ग्रुप अस्तित्व में आया। इसे रेयर ग्रुप माना जाता है।
  • AB ब्लड ग्रुप वाले लोगो को नॉनवेज कम खाना चाहिए क्योंकि पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड कम बनता है जिससे डाइजेशन बिगड़ता है।
  • मछली को AB ब्लड ग्रुप के लिए प्रोटीन का सबसे बढ़िया सोर्स माना जाता है।
  • दूध, पनीर, मक्खन और अंडे भी पर्याप्त मात्रा में लिए जा सकते हैं। इस ग्रुप के लोगों को ऑलिव ऑयल खाना चाहिए।
  • सूखे मेवे कम खाएं क्योंकि इनमें मौजूद लेक्टिंस से इंसुलिन एक्टिविटी घटती है।

 

AB ब्लड ग्रुप में जिन्हें सांस लेने से संबंधित बीमारियां, कान और साइनस की परेशानी हो उन्हें गेहूं और उससे बनी चीजें कम खानी चाहिए।

  • ताजी सब्जियां खाएं क्योंकि इससे हृदय से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। डाइट में टमाटर भी शामिल करें।
  • AB ब्लड ग्रुप के लोग संतरा खाने से परहेज करें। इन्हें केला भी आसानी से नहीं पचता। पोटैशियम के लिए खूबानी और अंजीर खाना फायदेमंद होता है।
  • नींबू पानी, गाजर और पपीता का जूस इस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को पीना चाहिए।
  • AB ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को नमक, लहसुन, विनेगर का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

अलग-अलग बल्ड टाइप के लिए कई तरह के सप्लीमेंट्स भी मिलते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन D, प्रोबायोटिक्स, मैग्नीशियम, मल्टीविटामिन प्रमुख है। हालांकि सप्लीमेंट्स हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट की जगह नहीं ले सकते।

 

YOU MAY ALSO READ :- अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में भारत की जीत,रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर किया क्लीन स्वीप।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page