Saturday, September 21, 2024

दरिंदगी की हदें हुई पार: छोटी दिवाली वाले दिन आगरा में युवती से हुई हैवानियत, यवती ने खुद बताई आपबीती।

दरिंदगी की हदें हुई पार: छोटी दिवाली वाले दिन आगरा में युवती से हुई हैवानियत, यवती ने खुद बताई आपबीती।

Digital News Guru Agra Desk: जहां पूरा देश दिवाली आने की खुशी मना रहे था, अपने घर सजा रहा है, रंग बिरंगी झालरो से पूरा देश जगमगा रहा है। वहीं शनिवार रात करीब 12 बजे किसी की बेटी की इज्जत से खिलवाड़ किया जा था। जी हां मामला आगरा के ताजगंज में स्थित रिच होम स्टे का है।

रिच हाेम स्टे के अंदर से एक युवती के चीख-पुकार की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची। होम स्टे में एक युवती बदहवास हालत में मिली। वह बुरी तरह रो रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन शराब पिलाई गई थी। होम स्टे संचालक रवि और उसके साथियों से उसके साथ गलत काम किया है।

ताजगंज के रिच होम स्टे गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म कांड मामले में पुलिस ने युवती समेत चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियाे बना उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसमें पीड़िता के साथ काम करने वाली युवती भी शामिल थी। ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण किया जा रहा था।

रात 12 बजे की है घटना
घटना शनिवार रात 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि बसई चौकी क्षेत्र में रिच हाेम स्टे में कोई घटना हुई है। अंदर से एक युवती के चीख-पुकार की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची। होम स्टे में एक युवती बदहवास हालत में मिली। वह बुरी तरह रो रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि होम स्टे के संचालक रवि और उसके साथियों ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ गलत काम किया है।

युवती को युवकों ने पीटा

एसीपी सदर अर्चना सिंह के साथ युवती की बातचीत हुई, जिसके बाद वह सामान्य हुई है। पुलिस पूछताछ में 5 युवकों के नाम सामने आए है। वहीं मौके से एक महिला को भी पकड़ा गया है। उससे भी लगातार पूछताछ हो रही है।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चार युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक छानबीन में युवती से कई जानकारी मिली हैं। होम स्टे को बंद कराया जा रहा है। बताया गया है कि होम स्टे के मालिक ने इसे किराए पर दे रखा था।

युवती ने युवकों पर जबरन शराब पिला दुष्कर्म का आरोप लगाया
ताजगंज की बसई चौकी क्षेत्र स्थित रिच होम स्टे में शनिवार रात युवती की चीख-पुकार और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। गेस्ट हाउस में एक युवती पुलिस काे रोते-बिलखते हुए मिली थी। युवती ने युवकों पर जबरन शराब पिला दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मौके से चार युवकों जितेंद्र राठौर, रवि राठौर, मनीष कुमार और देव किशोर को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपित ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।

साजिश कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल से बना ली
पीड़िता से पुलिस द्वारा बातचीत करने पर ब्लैकमेल करने की कहानी सामने आयी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिच होम स्टे गेस्ट हाउस 10 दिन पहले ही किराए पर लेकर खोला गया था। वह और रिया करीब एक वर्ष से रवि राठौर के यहां काम कर रही है। पीड़िता का आरोप है, रिया ने रवि के साथ साजिश कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल से बना ली थी। इसके बल पर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण जा रहा था।

आरोपितों ने शनिवार रात उसे जबरन शराब पिलाई, दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया।

एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया, चारों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का प्रयास और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। रिया समेत चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढे: डॉक्टर बना युवराज! सैफई में 600 मरीजों को घटिया पेशमेकर लगाई गई, अब तक 200 मरीजों की गई जान!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page