Saturday, September 21, 2024

बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली ने लगाया अपना 49वा शतक, वनडे शतक में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी।

बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली ने लगाया अपना 49वा शतक, वनडे शतक में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी।

Digital News Guru Sports Desk: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने बर्थडे के दिन एक महान उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दे कि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विराट अब एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कम इनिंग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। विराट कोहली ने वनडे में 289 इनिंग में 49* शतक जमाए है जबकि भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 463 एकदिवसीय मैचों में 49 शतको का रिकॉर्ड बनाया है।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने 35वे जन्मदिन के अवसर पर एक महान रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दे कि विराट कोहली ने 289 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 49 शतक जड़ दिए है। विराट कोहली ने 289 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 183 के उच्च स्कोर के साथ 13,625 रन बनाए है। विराट कोहली ने अपना 49वा शतक अपने जन्मदिन के अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में लगाया है।

बर्थडे ब्वॉय ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते बनाया एक और रिकॉर्ड:- वर्ल्ड कप 2023 के 37वे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दे कि विराट कोहली ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर ली है।

इसके आलावा भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भारत में 6000 से अधिक वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। वनडे में भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 160 पारियों में 6976 रन बनाए है। जबकि विराट ने 116 पारियों में अपने 6000 वनडे रन पूरे किए है। विराट अब भी मास्टर ब्लास्टर सचिन के इस रिकॉर्ड का पीछा कर रहे है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रहा स्कोरबोर्ड: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के इस मुकाबले भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 243 रनों के बड़े मार्जन से अपने नाम कर लिया है। बता दे कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की तरफ से बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 101 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 121 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। विराट ने अपनी इस पारी में 10 चौके भी लगाए। भारतीय टीम के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम की तरफ से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने 87 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाकर 77 रन बनाए।दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 5 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटके। भारत के खिलाफ 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 83 रनों पर ही सिमट गई। भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 27.1 ओवरों में 83 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए रविन्द्र जडेजा ने अपने 9 ओवरों में 33 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। इसके आलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2, मोहम्मद सिराज को 1 सफलता हाथ लगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने बड़े मार्जन से जीत हासिल की है।

यह भी पढे: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 2023 के वर्ल्ड कप से बाहर,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 रनों से हारा इंग्लैंड।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page