Saturday, September 21, 2024

Annu kapoor birthday special:आर्थिक तंगी के चलते चूरन तक बेचा था अनु कपूर ने, और आखिर क्यों अनिल कपूर की वजह से अनु कपूर को बदलना पड़ा था अपना नाम!

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

अनु कपूर जन्मदिन विशेष ( Annu kapoor birthday special):

अनु कपूर (Annu kapoor) आज यानी 20 फरवरी को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनके जन्मदिन के मौके पर इनकी लाइफ के जुड़े कुछ किस्सों से पर्दा उठा रहे हैं जिसकी चर्चा बहुत कम लोगों के बीच रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर है।

आर्थिक तंगी के चलते  अनु कपूर (Annu kapoor) को छोड़नी पड़ी पढाई:

फिल्मों के साथ-साथ अनु कपूर (Annu kapoor) भारतीय टीवी इंडस्ट्री का भी बड़ा चेहरा हैं और उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। इसके साथ ही अनु कपूर (Annu kapoor) ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और काफी संघर्ष किया है। अनु कपूर (Annu kapoor) ने खुद बताया था कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके चलते उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

अनु कपूर (Annu kapoor) ने चाय से लेकर चूरन तक बेचा:

अनु कपूर (Annu kapoor) ने बताया था कि जब वह मुंबई आए थे तो उनके पास सिर्फ 419 रुपये 25 पैसे ही थे थे। उनके परिवार की आमदनी खास अच्छी नहीं थी इसलिए घर चलाने के लिए अनु कपूर ने कभी चाय बेची तो कभी चूरन तक भी बेचा। लेकिन अनु कपूर (Annu kapoor) ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक दर्शकों को कभी रेडियो जॉकी, कभी टीवी शो होस्ट, तो कभी एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर अपने कई रंग दिखाए।

अनु कपूर (Annu kapoor) का असली नाम:

बहुत कम लोग जानते हैं कि अन्नू कपूर (Anu Kapoor) का असली नाम अनिल कपूर (Anil Kapoor) है। जी हां, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपनाे नाम में बदलाव किया। इसका खुलासा खुद एक्टर ने सालों पहले किया था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने बताया था कि, “मैं 1984 में मुंबई आया था और अनिल कपूर उस समय तक पहले से ही एक स्टार थे।

उनका जन्म 1965 दिसंबर में हुआ था और मेरा जन्म फरवरी में हुआ था…उसी साल। अब, वह एक हीरो है और मैं जीरो हूं। जो जीरो है उसे समझौता करना होगा।”आगे एक्टर ने कहा था अक्सर भारत में अनुराधा, अनिल, अनुपम, अनीस और अनवर नाम के लोगों का उपनाम अन्नू होता है। “तो, मेरे परिवार ने भी मुझे अन्नू कहा और यही मेरा स्क्रीन नाम बन गया। अन्नू कपूर के रूप में मुझे जो कुछ भी मिला, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैंने हमेशा अपना बेस्ट दिया है।

100 से ज्यादा फिल्मों में अनु कपूर (Annu kapoor) कर चुके हैं काम:

अन्नू कपूर (Anu Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट के रूप मे करी थी। महज 23 साल की उम्र में अनु कपूर ने 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। इस किरदार से वह काफी मशहूर हुए थे। पर्दे पर उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आखिर बार उन्हें फिल्म सब मोह माया है में देखा गया था। इसके अलावा टीवी शो परम वीर चक्र, अजनबी, कबीर में नजर आ चुके हैं।

रेडियो शो से भी  मशहूर हुए अनु कपूर (Annu kapoor):

एक्टिंग के अलावा अन्नू ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ नाम से एक रेडियो शो भी करते हैं। यह एक डेली शो है। इस शो की एक काफी प्रसिद् टैगलाइन हैं-फिल्मी दुनिया की कही अनकही कहानियां। इन्होंने अपने करियर में कई नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड भी जीते हैं।

इंटीमेट सीन से सभी को चौंकाया:

साल 2020 में आई ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘पौरुषपुर’ में अन्नू कपूर ने इंटीमेट सीन कर सभी को चौंका दिया थाथा। अनु कपूर ने अपने पूरे एक्टिंग करियर में कभी भी इंटीमेट सीन नही किया था थे, जितने इंटीमेट सीन उन्होंने वो ‘पौरुषपुर’ के लिए दिये थे। इस में उन्होंने अपने से काफी छोटी अभिनेत्री साथ कई इंटीमेट सीन देकर हर जगह तहलका मचा दिया था।

YOU MAY ALSO READ :- यूपी पुलिस 2024 कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक! क्या है सच्चाई?

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page