Saturday, September 21, 2024

अपने से 13 साल बड़े लड़के को डेट कर रही है अनन्या पांडे!

अपने से 13 साल बड़े लड़के को डेट कर रही है अनन्या पांडे

Digital News Guru Entertainment Desk: अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है। अनन्या पांडे ने 2019 मे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। और इस फिल्म से उन्होंने कभी सुर्खिया बटोरी थी। अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के साथ साथ ‘खाली पीली’ और ‘पति पत्नी और वो ‘ फिल्मे भी रिलीज़ हुई।

ये फिल्में तो खास पसंद नही की दर्शको ने लेकिन अनन्या के लुक को लोगो ने बहुत पसंद किया। 2023 मे आयी अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2 ‘ दर्शको को पसंद आयी। ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब मे भी शामिल हो गयी। 100 करोड़ कमाने वाली ये अनन्या की पहली फिल्म थी। अनन्या अभी फिलहाल एक वेब सीरीज मे काम कर रही है।

इंस्टाग्राम मे है अनन्या पांडे के इतने फॉलोवर्स

बॉलीवुड का अब एक जाना पहचाना नाम है अनन्या पांडे। अनन्या सोशल मिडिया मे काफी एक्टिव रहती है। अनन्या अपने रीलस् और फोटोस् डेली पोस्ट किया करती है। इंस्टाग्राम मे अनन्या के ढाई करोड़ फॉलोवर्स है। इंस्टाग्राम मे इतना एक्टिव होने के कारण ही लोग इनको जानते है। क्यों की बॉलीवुड मे तो इनकी अधिकतर फिल्मे फ्लॉप साबित हुई।

अनन्या पांडे कर रही है आदित्य रॉय कपूर को डेट

आदित्य रॉय कपूर ‘आशिकी 2’ हीरो और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे है। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे ये दोनों मुंबई के बांद्रा के एक रेस्टोरेंट मे स्पॉट हुए। वीडियो मे अनन्या आदित्य रॉय कपूर के कंधे मे अपना सिर रखे हुए है। साथ ही अनन्या आदित्य का हाथ भी पकड़े हुए दिख रही है। और वीडियो मे अनन्या काफी खुश नज़र आ रही है। वो दोनों किसी से बात करते हुए वीडियो मे नज़र आ रहे है।

ट्विनिंग करते हुए दिखे दोनों

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपने वायरल वीडियो मे ट्विनिंग करते हुए नज़र आये। अनन्या ने शानदार ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप मे वो अपने लुक को पुरा करती है। वही आदित्य रॉय कपूर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने नज़र आये । दोनों ही देखने मे बहुत अच्छे लग रहे थे।

पुर्तगाल मे भी साथ दिखे थे आदित्य रॉय और अनन्या पांडे

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कई जगह साथ मे स्पॉट होते है। कुछ समय पहले दोनों साथ मे पुर्तगाल वेकेशन पर गए थे। इन दोनों की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया मे बहुत वायरल हुई। दोनों की तस्वीरें इस बात को कॉन्फिर्म करती है की ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रही है। इस फोटो मे दोनों कैसुअल् ड्रेस मे नज़र आये। अनन्या ने नेवि ब्लू की मिडी पहनी थी और आदित्य ने ब्लू टी- शर्ट और ब्लैक शॉर्ट पहना था।

रणबीर कपूर ने दोनों के रिलेशन का दिया था हिंट

रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू मे ये बयान दिया था। की आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को पसंद करता है। जिसका नाम ‘A’ से शुरू होता है। इससे पहले करण जौहर ने भी अपने शो ‘कॉफी विथ करण ‘मे भी इस कपल को लेकर हिंट दिया था।

लैकमे फैशन वीक मे दोनों ने साथ मे किया रैंप वॉक

डेटिंग की अफवाहों के बीच दोनों ने एक साथ मनीष मल्होत्रा के शो के शो टॉपर बने । दोनों ने साथ मे लैकमे फैशन वीक मे रैंप वॉक किया। दोनों ने रेड और ब्लैक आउटफिट मे रैंप वॉक किया। अपनी वॉक से दोनों ने लोगों का दिल जीत लिया था। दोनों की कैमस्ट्री लोगों को काफी पसंद आयी।

पार्टी मे आते है साथ नज़र

आदित्या रॉय कपूर और अनन्या पांडे आज कल हर जगह साथ मे स्पॉट किये जाते है। बॉलीवुड की कोई भी पार्टी हो या बहार भी ये दोनों साथ मे ही नज़र आते है। कृति सेनन की पार्टी मे अभी दोनों साथ नज़र आये थे।

कितने करोड़ के मालिक है आदित्या और अनन्या पांडे।

पहले अनन्या पांडे की बात करे तो अनन्या 70 करोड़ के संपति की मालकिन है। अनन्या की फिल्मे तो खास कोई हिट नही हुई। लेकिन सोशल मिडिया पर उनके रीलस् और वीडियो की लाइक इनको करोडो का मालिक बना देती है साथ ही अनन्या बड़े ब्रांड से भी जुड़ी है। वहाँ से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।
आदित्य रॉय कपूर ने अपने अभिनय से लोगो के दिलों मे अपनी जगह बनाई है। आदित्य की हर महीने की कमाई 70 लाख है। इनकी कुल संपति 89 करोड़ है। आदित्य अपनी हर फिल्म का 5 से 6 करोड़ रुपए लेते है। आदित्या रॉय कपूर ने 2013 मे आयी ‘आशिकी 2’ से अपने करियर की शुरूवात की थी।

यह भी पढे: Box office – कंगना की ‘तेजस’ नही कर पायी कोई कमाल। ‘सजनी शिंदे’ भी रही फ्लॉप। 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page