Sharukh Khan @58, आईए जाने किंग खान के कुछ अनसुने राज। कैसे बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर
Digital News Guru Bollywood Desk: Sharukh Khan ने कल अपना 58 जन्मदिन मनाया। किंग खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली मे हुआ था। Sharukh Khan कभी एक्टर नही बनना चाहते थे। लेकिन आज शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान कहलाते है। और वो बॉलीवुड के चौथे सबसे अमीर एक्टर मे आते है।
आईए जानते है Sharukh Khan के कुछ अनसुने राज
शाहरुख के दादा जी अफगनिस्तानी पठान थे
बहुत ही कम लोगो को पता होगा की शाहरुख खान के दादा जी अफगनिस्तानी पठान थे। शाहरुख खान के दादा जी का नाम मीर जान मोहम्मद था।शाहरुख खान के पिता का जन्म भी अफगनिस्तान मे हुआ था।
शाहरुख खान के माता पिता कौन थे ?
किंग खान का जन्म दिल्ली मे हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद था। 1946 मे शाहरुख खान के पिता दिल्ली वकालत करने आये।हालाँकि इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बटवारे मे वह अफगनिस्तान नही जा सके और यही भारत मे रहने लगे। शाहरुख खान के पिता को वकालत मे उपलब्धि हासिल न हुई तो उन्होंने कुछ नये व्यापार डाले लेकिन उनको कही भी सफलता नही मिली। 1956 मे शाहरुख खान के पिता जी ने लतीफ फातिमा से शादी कर के दिल्ली के राजेंद्र नगर मे किराये के घर मे रहने लगे। एक बेटी के बाद 2 नवंबर 1965 को उनके घर मे बेटे शाहरुख ने जन्म लिया।
शाहरुख खान की पढाई
शाहरुख खान 5 साल मेंगलोर मे अपने नाना नानी के घर मे रह कर पढाई करी। 12 की पढाई पूरी करने के बाद शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करी। शाहरुख खान इकनॉमिक्स के स्टूडेंट थे।
बनाना चाहते थे स्पोर्ट्समैन
शाहरुख खान स्पोर्ट्समैन बनना चाहते थे। वह हॉकी और फुटबॉल मे माहिर थे। उनकी रुचि स्पोर्ट मे थी। लेकिन एक दिन खेलते टाइम उनके कंधे मे चोट लग गयी। तभी डॉक्टर ने उन्हे खेलने के लिए मना कर दिया।
कैसे बने एक्टर
शाहरुख खान ने खेल छोड़ने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा मे दाखिला लिया। यहाँ से उन्होंने एक्टिंग सीखी । यहाँ पर एक्टिंग सीखते हुए शाहरुख खान की मुलाकात फिल्म और टेलीविजन से जुड़े कुछ लोगो से हुई। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरूवात 1989 मे आये शो ‘ फौजी से करी। इसके बाद उन्होंने 1990 तक टेलविजन शो ही किये।
शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना थी इसमें शाहरुख खान के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती थी। लेकिन इस फिल्म से उनको कामयाबी नही मिली।
शाहरुख खान को कामयाबी फिल्म बाजीगर से मिली जो की 1992 मे आयी दर्शको ने शाहरुख खान के विलेन के किरदार को काफी पसंद किया। और वे इस फिल्म से स्टार बन गये। शाहरुख खान ने अब तक 78 फिल्में की है। जवान और पठान शाहरुख खान की अभी आयी हुई फिल्में है और ये दोनों फिल्में सुपरहिट रही है। इसके अलावा शाहरुख खान टाइगर 3 मे कैमियो करते हुए नज़र आएँगे साथ ही शाहरुख खान की नई फिल्म दिसंबर मे रिलीज़ होगी। जिसका नाम ‘डंकी’ होगा।
गौरी से शाहरुख खान की पहली मुलाकात
गौरी और शाहरुख खान की शादी का वैसे तो 32 साल हो गए लेकिन आज भी इनका प्यार लोगो को नज़र आता है। 1984 मे एक पार्टी मे शाहरुख खान ने गौरी को देखा था। और गौरी को देखते ही शाहरुख खान को उनसे प्यार हो गया। बड़ी हिम्मत के बाद शाहरुख खान ने गौरी से, बात शुरू करी और फिर कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और शादी करने का फैसला किया। लेकिन गौरी के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। क्यों की गौरी हिंदू परिवार से थी और शाहरुख एक मुस्लिम परिवार से। बड़ी मुश्किल के बाद 25 अक्टूबर 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी।
कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर
शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री मे जो नाम कमाया है वह उनकी मेहनत है। शुरू मे उनकी कोई भी फिल्म नही चली लेकिन बाद मे शाहरुख खान का जादू सब पर चला और वह एक सफल एक्टर के रूप मे सामने आये। साल 2022 मे शाहरुख खान की कुल आय 5116 करोड़ थी। क्यों की शाहरुख खान की पठान और जवान दोनों फिल्में हिट रही। शाहरुख खान हर फिल्म का 100 करोड़ लेते है। 2023 मे शाहरुख खान की नेट वर्थ मे 1300 करोड़ का इजाफा हुआ है। शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर है।
डंकी हिट हुई तो 3 हिट फिल्में देने वाले मेगास्टार बन जायेंगे किंग खान
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डंकी अगर हिट हुई तो वह इस बॉलीवुड के मेगास्टार बन जायेंगे। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डंकी 22 दिसंबर को सिनेमा हॉल मे रिलीज़ होगी। यह एक कॉएडी ड्रामा फिल्म होगी इसका निर्देशन राज कुमार हिरानी कर रहे है। 100% हिट फिल्मों का ट्रैक रखने वाले राज कुमार हिरानी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।
अगर ये फिल्म हिट रही तो और 500 से 1000 करोड़ की कमाई करी तो ये शाहरुख खान के तीसरी मेगा ब्लॉक बस्टर फिल्म बन जायेगी। वैसे अभी एक साल मे 1000 कमाई कर के दो सुपर हिट फिल्में देने वाले शाहरुख खान बॉलीवुड के अकेले स्टार है।
यह भी पढे: बॉलीवुड से लेकर टी.वी जगत की हसीनाओ ने कुछ यूं मनाया करवा चौथ।