Saturday, September 21, 2024

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम,श्रीलंका को 55 रनों पर किया ढेर

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम,श्रीलंका को 55 रनों पर किया ढेर

Digital News Guru Sports Desk: वर्ल्डकप 2023 में भारतीय टीम अपना दबदबा कायम किए हुए है। बता दे कि श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में भारतीय टीम ने 302 रनों के बड़े मार्जन से जीत हासिल की है। भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंकाई टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाज़वाब रहा है। श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने 302 रनों के बड़े मार्जन से जीत हासिल कर ली है। बता दे कि वर्ल्ड कप 2023 का 33वा मुकाबला श्रीलंका और भारतीय टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा था। जहां टॉस श्रीलंका टीम के पक्ष में रहा, टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने 50 ओवरों में स्कोर बोर्ड पर 357 रन जड़ दिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए थे।

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की तरफ से 3 अर्धशतकीय परियां निकली। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 92 गेंदों में शानदार 92 रन बनाए थे। इनकी इस शानदार पारी में 11 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। इनके अलावा भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 94 गेंदों में 11 चौके लगाकर 88 रन बनाए थे।

वर्ल्डकप 2023

श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम के आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज ने भी जमकर छक्के लगाए। बता दे कि वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। बता दे कि नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के लगाकर 82 रन बनाए थे।

श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। भारतीय टीम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मदुशंका ने अपने 10 ओवरों में 80 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। भारतीय टीम के खिलाफ 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई। भारत के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 9 विकेट लिए।

बता दे कि भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए शमी ने अपने 5 ओवरों में 18 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। इनके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए।

वानखेड़े में गेंदबाजी करते हुए सिराज ने अपने 7 ओवरों में 16 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। वही भारतीय प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को 1-1 सफलताएं हाथ लगी। भारतीय टीम की इस खतरनाक गेंदबाजी के कारण श्रीलंकाई टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई और भारतीय टीम ने अपने 7वे मुकाबले में 302 रनों के बड़े मार्जन से जीत हासिल कर ली। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

यह भी पढे: मुंबई के मैदान पर आज उतरेगी भारतीय टीम, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला आज

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page