Sunday, September 22, 2024

बॉलीवुड से लेकर टी.वी जगत की हसीनाओ ने कुछ यूं मनाया करवा चौथ।

बॉलीवुड से लेकर टी.वी जगत की हसीनाओ ने कुछ यूं मनाया करवा चौथ।

Digital News Guru Entertainment Desk: पूरे देश मे महिलाओ के खास त्योहार की धूम है। हर महिला इस दिन निर्जला व्रत रख कर अपने पति की लंबी का वरदान माँगती है। ऐसे मे भला हमारा बॉलीवुड और टी.वी जगत कैसे पीछे रहता। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टी.वी जगत की हसीनाओ ने पूरे भक्ति भाव से इस व्रत को मनाया। आईए जानते है बॉलीवुड और टी.वी जगत की हसीनाओ ने कैसे मनाया अपना करवा चौथ

परिणीति चोपड़ा– परिणीति चोपड़ा जिन्होंने इसी साल सितंबर मे आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा के साथ विवाह बंधन मे बंध गयी। परिणीति ने अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट मे करवा चौथ की फोटो शेयर की।। परिणीति ने लाल रंग का सूट पहन रखा है साथ ही हल्का मेकअप उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी। साथ ही राघव परिणीति के हाथ मे मेहंदी लगते हुए भी दिख रहे है।

कियारा अडवाणी– कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल फरवरी मे शादी के बंधन मे बधे थे। कियारा का ये पहला करवा चौथ है। कियारा अपना पहला करवा चौथ मनाने ससुराल दिल्ली आयी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट मे फोटो शेयर की जिसमे कियारा अडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा को छलनी से देख रही है।

अथिया शेट्टी– अथिया शेट्टी और के. ल राहुल की शादी इसी साल जनवरी मे हुई थी। दोनों काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अथिया का ये पहला करवा चौथ था।

शिल्पा शेट्टी-शिल्पा शेट्टी हर बार की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थी। पिंक रंग की साड़ी उन पर बहुत सुंदर लग रही थी। उन्होंने पिंक साड़ी के साथ हेवी डाएमंड का सेट पहना था। जो उनके लुक को और अच्छा कर रहा था। हर बार की तरह इस बार भी शिल्पा अनिल कपूर के यहाँ पूजा करने गयी।

प्रियंका चोपड़ा-प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोन्स के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। प्रियंका ने लंदन मे रह कर इस व्रत को पुरा किया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट मे छलनी मे दीया रखें हुए फ़ोटो शेयर करी ही।

कटरीना कैफ-कटरीना कैफ ने 2021 मे विक्की कौशल के साथ शादी रचाई। कटरीना हर बार करवा चौथ का व्रत रखती है। और हर बार एक अलग लुक मे आती है।इस बार कटरीना ने लाल रंग की सारी के साथ हल्का मेकअप करके अपने लुक की फोटो सोशल मिडिया मे शेयर की।

स्वरा भास्कर– स्वरा भास्कर ने इस साल फ़रवरी राज नेता फहद अहमद से शादी करी।इनकी शादी काफी लाइम लाइट मे रही।स्वरा के अचानक शादी से सब लोग हैरान थे। स्वरा का ये पहला करवा चौथ है।

सोनाली सहगल– सोनाली सहगल इस साल जून मे अपने लॉन्ग टाइम बॉय फ्रेंड आशीष सजनानी को अपना हम सफर बनाया था। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोनाली का ये पहला करवा चौथ है।

मीरा कपूर– शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। मीरा कपूर ने करवा चौथ की पूजा अनिल कपूर के घर मे जाके की। मीरा ने लाल रंग हेवी साड़ी पहनी थी और बालों को जुड़ा किया हुआ था। वो इस लुक मे बहुत अच्छी लग रही थी।

भारती सिंह– कॉमेडियन भारती सिंह ने हर बार की तरह कपिल शर्मा के घर मे गिन्नी के साथ के साथ करवा चौथ का व्रत किया। उन्होंने अपने हाथों और पैरो मे बहुत खूबसूरत मेहंदी लगवाई। साथ ही उन्होंने हरे रंग का सूट पहना और बालों को जुड़ा किया हुआ था। भारती अपने इस लुक मे बहुत अच्छी लग रही थी।

रुबिना दिलैक -रुबिना दिलैक जल्द ही माँ बनने वाली है। रुबिना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। रुबिना ने ग्रेय रंग की हेवी बॉर्डर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने वीडियो काल से अपने पति अभिनव को देख के अपना करवा चौथ का व्रत पुरा किया।

दिव्यंका त्रिपाठी– दिव्यंका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से 2016 मे शादी करी। दिव्यंका हर बार करवा चौथ बड़ी धूम धाम से मानती है।। दिव्यंका इस बार करवा चौथ मे दुल्हन की तरह से तैयार हुई है। दिव्यंका इस लुक मे बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।

काम्या पंजाबी– काम्या पंजाबी ने शलभ डांग से 2020 मे शादी की। काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या हर बार करवा चौथ का व्रत रखती है। काम्या ने इस बार भी व्रत रखा। काम्या ने सिंपल लाल रंग की साडी पहनी थी। और माथे मे बड़ी सी बिंदी उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रही थी। काम्या देखने मे बहुत खूबसूरत लग रही थी।

दीपिका सिंह– T.V का लोकप्रिय चेहरा दीपिका सिंह ने भी करवा चौथ मनाया और सोशल मिडिया मे बहुत सारी फोटो भी डाली। दीपिका ने गोल्डन और लाल रंग की साडी के साथ बहुत हेवी नेकलेस पहना जो की काफी खूबसूरत लग रहा था।

यह भी पढे: 100 साल बाद बना करवा चौथ पर ये दुर्लभ सयोंग। जाने किस समय करे पूजा।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page