Saturday, September 21, 2024

विराट अपनी बेटी वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करते दिखाई दिए, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

विराट अपनी बेटी वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करते दिखाई दिए, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर !

विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय के जन्म से ही लंदन में  ही हैं, ऐसे में हाल ही में विराट कोहली को बेटी वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया, दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल होती नजर आ रही है।

26 फरवरी, 2024 को विराट कोहली के फैंस पेज ने विराट की बेटी वामिका के साथ उनकी  एक फोटो शेयर की। इस फोटो में जहां वामिका खाने में व्यस्त दिख रही हैं, वहीं विराट अपना फोन चेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वामिका ने ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड स्वेटर पहना हुआ है। उन्होंने अपने लंबे बालों की एक पोनी भी बनाई हुई है।

विराट-अनुष्का के घर बेटे का जन्म:

अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहले से एक बेटी है जिनका नाम वामिका है। जो कि भगवान शिव और देवी पार्वती के मिले-जुले स्वरूप का रूप हैं  जिसे वामिका  नाम से जाना जाता है।

ऐड की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा से  विराट की हुई थी पहली मुलाकात:

साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के पश्चात कोहली ब्रांड्स के लिए फेवरेट फेस बन गए थे। इसी वर्ष एक ऐड की शूटिंग के टाइम के दौरान अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात हुई और दोनो के बीच नोक-झोंक से शुरू हुई बातचीत, बहुत जल्द दोस्ती और डेटिंग तक पहुंच गई।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शतक मारा, तो पहली बार निजी जिंदगी की झलक पिच पर दिखी। शतक के बाद विराट ने स्टेडियम में बैठीं अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया।  यह दुनिया  के सामने अपने रिश्ते को जाहिर  करने का ऐलान था।

शादी के 3 साल बाद बेटी का जन्म हुआ था :

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। मैरिज के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वर्ष 2021 में अनुष्का  शर्मा ने अपनी बेटी को जन्म दिया था। वामिका का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ था।

बता दें,हालांकि अब तक कपल ने अपनी लाडली का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया। अनुष्का शर्मा वामिका को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि फैंस वामिका की एक झलक देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर कब कपल अपने दूसरे बेटे की तस्वीर शेयर करेंगे।

फर्स्ट टाइम स्टैंड्स में दिखाई दी थीं विराट-अनुष्का की बेटी वामिका:

कपल बेटी को हमेशा लाइमलाइट से  दूर रखना पसंद करते हैं। विराट कोहली और अनुष्का अभी तक सोशल मीडिया पर बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। जबकि दो साल पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए अनुष्का  अपनी बेटी के साथ स्टेडियम भी  पहुंची थीं। इस दौरान वामिका भी साथ दिखाई दीं।

बेटी की फोटो वायरल होने पर कपल ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी और लोगों से गुजारिश  और  रिक्वेस्ट की थी, कि ऐसा भविष्य में कभी  भी ना करें।वर्कफ्रंट की बात करें ,तो अनुष्का शर्मा लास्ट टाइम फिल्म “जीरो” में शाहरुख खान के साथ  दिखाई दी थीं । इस फिल्म के बाद अनुष्का ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।

उसके बाद ही एक्टर अनुष्का शर्मा  ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। जीरो के बाद से अनुष्का ने वापसी नहीं की है। उनकी फिल्म” चकदा एक्सप्रेस” बहुत जल्द  रिलीज होने वाली है। ये एक बायोपिक है।

YOU MAY ALSO READ :- लंबे टाइम बाद दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में खुशियों ने एक बार फिर दी दस्तक !

 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page