Sunday, September 22, 2024

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलो मे ओले गिरने की संभावना, 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम: 40 KM की स्पीड से हवाएं चलेंगी

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलो मे ओले गिरने की संभावना, 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम: 40 KM की स्पीड से हवाएं चलेंगी

Digital News Guru Uttar Pradesh Desk: उत्तर प्रदेश के मौसम में आज से फिर बदलाव के आसार दिख रहे हैं। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 शहरों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में ज्यादातर जिले पश्चिम यूपी के हैं। इसके अलावा, कुछ जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे पहले 13 फरवरी को यूपी में 1.5 mm एवरेज बारिश रिकॉर्ड की गई थी। यानी, लगभग 6 दिन पश्चात फिर से बारिश होने की संभावना है।

File Photo

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिन यानी 23 फरवरी तक कमोबेश मौसम ऐसा ही रहेगा। 1.5 मिमी की तुलना में औसत दोगुनी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम बिगड़ने से फसलों का नुकसान होगा। इसके अलावा, शादियों की व्यवस्था में भी दिक्कत आ सकती है।

इधर, प्रदेश में दिन और रात में तापमान का अंतर बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 29.6 डिग्री के साथ आगरा सबसे गर्म जिला रहा है। वहीं, मुजफ्फरनगर में रात का तापमान 7.8 डिग्री रहा, जोकि सबसे ठंडा था। यानी,दिन और रात के तापमान में करीब 22 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा है।

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, गौतमबुद्धनगर और शामली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल (मंगलवार) को इन जिलों में मौसम होगा बेहद खराब

• तेज बारिश:

( ” आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बागपत, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव “)।

• ओलावृष्टिः आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली।

सीजन में पहली बार आगरा सबसे गर्म

यूपी में इस सीजन में पहली बार रविवार को आगरा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को चली ठंडी हवाओं ने न्यूनतम तापमान को गिरा दिया । सबसे ठंडा प्रदेश मुजफ्फरनगर
रहा, यहां का रात न्यूनतम टेंपरेचर 7.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ हैं।

पश्चिमी हिमालय में बना ताजा विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी की रात पश्चिमी हिमालय के पास पहुंची , और अब ये स्पीड से यउत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके आने से 23 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग जगह में बारिश होगी। वहीं, 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में ओला गिरने के भी पूरे आसार हैं। मंगलवार से पूर्वी यूपी में भी बारिश होगी।

रबी की फसल को ओले से नुकसान की आशंका कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, लंबे समय तक सूखे के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश को राहत मिलती दिख रही है। पिछले मानसून में उत्तर प्रदेश में 29% कम बारिश हुई थी। बारिश की अवधि के दौरान दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद है, बारिश कम होने के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा भी छा सकता है। तेज हवाएं और छिटपुट ओलावृष्टि से रबी की फसल को नुकसान होगा।

यह भी पढे: जेरोधा ने किया गोल्ड ETF लॉन्च , मिनिमम ₹500 से इस NFO के लिए कर सकते हैं आवेदन 

 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page