Saturday, September 21, 2024

दुनिया मे शादी की अजीबोगरीब रस्मे : कहीं शादी से पहले पैदा करना पड़ता है बच्चा, तो कहीं होती है मुर्दों की शादी!

DIGITAL NEWS GURU LIFESTYLE DESK :- 

दुनिया मे शादी की अजीबोगरीब रस्मे : कहीं शादी से पहले पैदा करना पड़ता है बच्चा तो कहीं होती है मुर्दों की शादी!

शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं बल्कि इसमें दो परिवार एक दूसरे से मिलते हैं। रिश्तेदार और दोस्त यार और करीबी लोग भी शादी में खूब इंजॉय करते हैं। लोग रात भर नाच-गाकर, केक खाकर और सभी प्रकार की मौज-मस्ती करके इस प्यार का जश्न मनाते हैं।

लेकिन कभी-कभी शादी जितनी आकर्षक होती है उतनी ही विचित्र भी हो सकती है। इस दौरान कई सारी रस्में निभाई जाती है। भारत में तो जूता चुराने से लेकर दूल्हे की नाक पकड़ने तक की रस्में होती है। लेकिन आज हम आपको विश्व के कुछ ऐसे देशों के कल्चर बताने वाले हैं जहां पर शादी में अनोखी परंपरा निभाई जाती हैं।Wedding: अलग-अलग जगह शादियों में निभाई जाती हैं अजीबो-गरीब रस्में! जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में कई सैकड़ों विभिन्न प्रकार कि रस्में रिवाज और परंपराए मौजूद हैं। यहाँ लगभग हर अवसर पर या उत्सव पर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग परंपराए निभाई जाती हैं।  लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही ये रसमे  प्रचलित हैं । दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां ऐसी-ऐसी रस्में हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाओगे।

1. शादी से पहले पैदा करना होता है बच्चा – राजस्थानगोद भराई रस्म (Godh Bharai Rasam) का महत्व - Indian Baby Shower

राजस्थान के सिरोही और पाली जिले में गरासिया जनजाति के लोग विवाह के समय अजीबोगरीब रस्म निभाते हैं। यहां शादी से पहले बच्चे को जन्म देना शुभ माना जाता है। यहां लड़के और लड़की को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना होता है। अगर उनका बच्चा हो जाता है तो उनकी शादी करा दी जाती है। अन्यथा उनकी शादी नहीं होती। यहां यह परंपरा हजार साल पहले से चली आ रही है।

2. दूल्हा दुल्हन को बाथरूम का इस्तेमाल ना करने देना – मलेशिया

मलेशिया  में भी एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाली शादी की परंपरा निभाई जाती है।यहां दूल्हा और दुल्हन को शादी के बाद पूरे 3 दिनों तक अपना घर नहीं छोड़ने या बाथरूम का इस्तेमाल नहीं करना होता।उन्हें पहरे में रखा जाता है और केवल थोड़ी मात्रा में खाने-पीने की अनुमति होती है।ऐसा माना जाता है कि अगर यह परंपरा का पालन न किया जाए तो दंपत्ति की शादी टूट जाती है या कुछ अशुभ होता है।

3. लड़की के भाइयों के साथ भी लेने पड़ते है फेरे – हिमाचल प्रदेश शादी में इसलिए वर-वधू लेते हैं सात फेरे, जानिए हर वचन का खास मतलब

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में शादी के समय एक विचित्र रस्म निभाई जाती है। यहां एक युवती की शादी परिवार के सभी भाइयों से की जाती है। दरअसल यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने द्रौपदी और माता कुंती के साथ यहां अज्ञातवास में कुछ समय बिताया था। इसलिए यहां के लोग इस रस्म को निभाते हैं और आज भी यहां एक दुल्हन की शादी सभी भाइयों से की जाती है।

4. मुर्दों की शादी – चीनOMG! इस देश में मुर्दों की भी हो जाती है शादी, अजीबोगरीब तरीके से निभाई जाती है रस्म | Ancient Ritual of Ghost wedding in China interesting facts in hindi | TV9 Bharatvarsh

चीन में इस अजीबोगरीब परंपरा यानी घोस्ट मैरिज का इतिहास काफी पुराना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां करीब 3000 साल से ये परंपरा चली आ रही है, जिसके तहत दो अविवाहित, मगर मर चुके लोगों की शादी करवाई जाती है।मरे हुए लोगों की ये शादियां कुछ इस तरह से कराई जाती हैं कि ‘दूल्हे’ की कब्र में ‘दुल्हन’ की हड्डियों को डाल दिया जाता है, ताकि वो साथ-साथ रहें. इस शादी की खास बात ये होती है कि जिस तरह से जिंदा लोगों की शादियां आयोजित की जाती हैं, उसी तरह से मुर्दों की शादियां भी धूमधाम से कराई जाती हैं।

5. दूल्हा दुल्हन के साथ साथ उनके दोस्त भी करते है नए कपल को किस – स्वीडन दुनिया भर में शादी के अजीब रिवाज़ जो आपको परेशान कर देंगे

स्वीडन में शादी के बाद दुल्हन को दूल्हे के अलावा कई कुंवारे लड़के भी किस करते हैं।  बताया जाता है कि शादी में जैसे ही दुल्हा कहीं जाता है तो दुल्हन के पास एक लाइन लग जाती है और दूल्हे के साथ ना होने पर उसके साथ के दोस्त दुल्हन को किस करते हैं।  कहा जाता है कि सिर्फ कुंवारे लोग ही ऐसा करते हैं। खास बात ये है कि यह सिर्फ दुल्हन के साथ ही नहीं है, बल्कि ऐसा दुल्हन के साथ भी होता है।

जब दुल्हन किसी भी बहाने से दूल्हे से अलग होती है तो लड़कियां यानी ब्राइड्समैड्स वहां लाइन लगा लेती हैं और लड़के के किस करती हैं।  यह दोनों के साथ होता है और अकेले होने पर दूल्हा दुल्हन को किस किया जाता है।  बता दें कि अक्सर स्वीडिश शादियों की चर्चा इस परंपरा को लेकर ही होती है, जिसमें गेस्ट भी दूल्हा-दुल्हन को किस करते हैं ।

Disclaimer -यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। डिजिटल न्यूज गुरु इससे  संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। 

YOU MAY ALSO READ :- हल्द्वानी हिंसा :थाने से कारतूस तक लूट ले गए उपद्रवी,30 लोगो को अरेस्ट कर चुकी हैं पुलिस!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page