Sunday, September 22, 2024

Rahul Roy birthday special : किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है राहुल रॉय की असल जिंदगी !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

राहुल रॉय जन्मदिन विशेष (Rahul Roy birthday special) :

फिल्म आशिकी से अपना नाम बनाने वाले अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) आज 9 फरवरी को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल रॉय (Rahul Roy) का जन्म साल 1968 में मुंबई में हुआ था। राहुल ने महेश भट्ट की ‘आशिकी’से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स तोड़ते हुए शानदार कमाई की थी, और राहुल रॉय (Rahul Roy) रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। लोगों इस फिल्म के गानों को खूब पसंद किया था।

लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब कोई भी उन्हें बड़ी फिल्म ऑफर नहीं कर रहा था। लेकिन फिर उनकी किस्मत में करवट बदली और एक्टर को एक साथ 60 फिल्मों का ऑफर मिला। राहुल रॉय अपनी फिल्मी करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके लव अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।

जब राहुल रॉय (Rahul Roy) की  मां के साथ उड़ी थी अफयेर की अफवाह:

राहुल रॉय ने एक न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बार अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए एक रेस्टोरेंट गए थे। वहां उनकी मां भी उनके दोस्तों के साथ पहुंची थीं। उन्होंने राहुल से साथ में डांस करने के लिए कहा और इसके अगले दिन अखबार में खबर छप गई कि राहुल किसी उम्रदराज महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं और वो उनके साथ डांस करते हुए नजर आए हैं। इस पर राहुल ने बुरी तरह से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि लोगों को कम से कम ये कन्फर्म कर लेना था कि वह महिला
आखिर कौन हैं।

राहुल रॉय (Rahul Roy) की ऐसे हुई थी फिल्मों में एंट्री :

राहुल रॉय फिल्मों में आने से पहले दिल्ली में मॉडलिंग किया करते थे। राहुल की मां इंदिरा रॉय उस दौरान आर्टिकल लिखा करती थीं। सन 1980 में उनका आर्टिकल पढ़कर निर्देशक महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे थे और उन्हें फिल्म आशिकी के लिए साइन किया। यह फिल्म सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्टर को 8 महीनों तक कोई फिल्म नहीं मिली थी। इसके बाद उन्हें एक साथ 60 फिल्मों का ऑफर मिला। राहुल ने इनमें से कुल 47 फिल्में एक साथ साइन कर दी। अभिनेता ने ‘फिर तेरी याद आई’, ‘जानम’, ‘सपने साजन के’, ‘गुमराह’ और ‘मझदार’ जैसी फिल्में कीं, लेकिन उनकी यह 25 फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई।

राहुल रॉय (Rahul Roy) की लव लाइफ :

राहुल रॉय (Rahul Roy) की लव लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। राहुल के तीन अफेयर रहे और उनकी एक शादी भी टूट चुकी है। राहुल रॉय (Rahul Roy) का अफेयर बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट से रहा। दोनों ने साथ में कई फिल्में की। इन्हीं फिल्मों के जरिए दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे और कुछ वजहों से दोनों अलग हो गए थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी अपनी फिल्म ‘मझधार’ और ‘अचानक’ की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय (Rahul Roy) को अपना दिल दे दिया था। मॉडल से अभिनेत्री बनीं सुमन रंगनाथन भी राहुल रॉय के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला। इसके बाद साल 1998 में राहुल रॉय (Rahul Roy) की मुलाकात राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई। इसके बाद साल 2000 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी 14 साल से ज्यादा समय तक चली, लेकिन इसके बाद कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद साल 2016 में राहुल साधना सिंह से मिले।

YOU MAY ALSO READ :- राजस्थान में भी आएगा समान नागरिकता बिलः शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- सबके लिए समान कानून:

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page