Saturday, September 21, 2024

Nora fatehi birthday special: परिवार को नही मंजूर था नोरा का अभिनय करना, बिग बॉस से मिली असली पहचान!

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

नोरा फतेही जन्मदिन विशेष (Nora fatehi birthday special):

बॉलीवुड इंडस्ट्री में टैलेंट की भरमार है। लोग इस इंडस्ट्री में अपने टैलेंट की वजह से आते हैं और अपनी पहचान बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए सात समुद्र का सफर तय किया और कड़ा संघर्ष भी किया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही (Nora fatehi) की, जिनके गानों ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया।

बर्थडे पार्टी से लेकर बड़े-बड़े फंक्शन में नोरा फतेही (Nora fatehi) के गाने जरूर बजते हैं। इतनी कामयाबी हासिल करने वाली नोरा फतेही (Nora fatehi) ने अपने करियर की शुरुआत जीरो से ही की थी। आज नोरा अपना जन्मदिन मना रही हैं तो आइए आपको बताते हैं ‘साकी गर्ल’ की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

नोरा फतेही (Nora fatehi) का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था। नोरा फतेही (Nora fatehi) डांसर के अलावा मॉडल भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर जगह बनाई है। अपने गानों के जरिए वह आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। नोरा फतेही (Nora fatehi) को फिल्मों से ज्यादा गानों में देखा गया। उन्होंने जिन भी गानों में अपने डांस मूव्स का कमाल दिखाया, वे सुपरहिट हुए।

नोरा फतेही (Nora fatehi) का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो शहर में हुआ था। इनका परिवार एक मुस्लिम परिवार था जो कि मोरक्को से यहां आया था इनकी माता भारत की मूल निवासी थी नोरा फतेही को बचपन से ही बॉलीवुड फिल्म देखने का बहुत शौक था।

फिल्मों में ज्यादा रुचि होने के कारण उनके मन में इच्छा थी। कि वह बड़े होकर अभिनेत्री बनेगी वह जानती थी कि बॉलीवुड की दुनिया के लिए एक अच्छी अभिनेत्री के साथ ही एक अच्छा डांसर बनना भी बहुत जरूरी है।

नोरा अपनी प्रारंभिक शिक्षा टोरंटो की बेस्ट्यूब सेटेनियल हाई स्कूल से की यह पढ़ने में काफी होशियार थी डांस में कमजोर होने के कारण इनके साथी इनका मजाक उड़ाया करते थे। इसलिए वह स्कूल के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेती थी तभी उनकी एक टीचर ने उनसे कहा मेहनत करो सब ठीक होगा।

नोरा फतेही (Nora fatehi) के अभिनय पर थी परिवार को आपत्ति :

 

नोरा फतेही ने जब अपने अभिनेत्री बनने की बात परिवार के सामने रखी थी तो उनके घर वाले उनसे नाराज हो गए थे और उनसे नाराज होकर कहा कि हमारे समाज में एक्टिंग करना और नाचना सख्त मना है इसके बाद मानो नोरा फतेही पूरी तरीके से टूट चुकी थी और उन्हें समझ में नहीं आ रहा था।

वह अपने सपने को पूरा करने के लिए क्या करें कुछ दिन निराशा भरे बिताने के बाद नोरा फतेही को समझ में आ गया था कि यदि वह अपने सपनों को पूरा करना चाहती है तो उन्हें कठिनाइयों से तो गुजर ना पड़ेगा।

2014 मे नोरा फतेही (Nora fatehi) ने करी थी बॉलीवुड में एंट्री:

नोरा फतेही को उनका पहला ब्रेक साल 2014 में एक एडवेंचर फिल्म में मिला thae इस फिल्म का नाम Roar Tiger of the sundarbans था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी थी।

जिसके कारण यह अपनी कोई पहचान ना बना सकी इनका स्ट्रगल अभी भी जारी था और इन्हें किसी भी फिल्म में कोई काम नहीं मिल रहा था इसीलिए इन्हें एक दोस्त ने सलाह दी कि तुम्हें साउथ फिल्मों में ऑडिशन देना चाहिए।इसके चलते उन्हें किसी अभिनेत्री के रूप में नहीं बल्कि का आइटम सॉन्ग का ऑफर आया बहुत लोगों ने मना किया पर फिर भी उन्होंने आइटम सोंग पर डांस करने का फैसला लिया।

उन्होंने सोचा अगर यह आइटम सॉन्ग हिट हुआ तो उन्हें पहचान जरूर मिलेगी उनका यह डांस लोगों को पसंद आया और उन्हें और भी आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला। इसके बाद बाहुबली द बिगिनिंग मूवी में मनोहरी सॉन्ग पर डांस किया जोकि बहुत ज्यादा पसंद किया गया।

नोरा फतेही (Nora fatehi) की बिग बॉस में एंट्री:

एक बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्म और कुछ सॉन्ग करने के बाद नोरा फतेही को असली पहचान बिग बॉस से मिली थी उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस की सीजन नाइन में इनवाइट किया गया था इस शो के बाद उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ ले लिया था क्योंकि बिग बॉस की टीआरपी हमेशा बहुत हाई रहती है।

इसलिए इन्हें यहां से काफी पहचान मिली इस शो को वह अपने नाम तो ना कर सकी लेकिन इस शो के कारण उनकी क्यूटनेस के लाखों फैंस बन गए। इसके बाद इन्हें हार्डी संधू की एक नये म्यूजिक एल्बम में काम करने का ऑफर आया साल 2017 में यह सॉन्ग रिलीज हुआ जो कि लोगों को काफी पसंद आया था।

इसके बाद साल 2017 में ही नोरा को इन्हें सत्यमेव जयते फिल्म में एक आइटम सॉन्ग करने को मौका मिल गया था इस गाने के बोल दिलबर दिलबर थे। इसको करने के बाद नोरा को एक नई पहचान मिल गई थी इसके बाद उनके पास बहुत अच्छे-अच्छे ऑफर आने लगे साल 2019 में इन्होंने बाटला हाउस फिल्में ओ साकी साकी पर डांस किया। इनका डांस लोगों को ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को भी काफी पसंद आया। इसलिए स्ट्रीट डांसर मूवी मे कास्ट किया गया था.

नोरा फतेही (Nora fatehi) और अंगद थे रिलेशनशिप मे :

नोरा फतेही और अभिनेता अंगद एक समय ऐसा था जब ये दोनो काफी पास आ गए थे उनकी डेटिंग की चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही थी रहे लेकिन कुछ दिनों बाद ही अंगद ने अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी कर ली थी. और नोरा को धोख़ा दे दिया था.

अंगद की शादी से नोरा बुरी तरह टूट गयी थी. और यह उनकी जीवन का सबसे कठिन दौर था इसके बाद उन्होंने इंटरनेट से दूरी बना ली थी और वह समझ गई कि मुझे अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहिए।आज वह जिस ऊंचाई पर है वहां तक पहुंचना उनका सपना था और यह रिलेशनशिप उन्हें काफी कुछ सिखा गई जिससे वह पहले से ज्यादा मजबूत हो गई।

YOU MAY ALSO READ :- Lata Mangeshkar death Anniversary : आखिर क्यों लता मंगेशकर ने नही करी थी शादी? आईए जानते है लता दी की कुछ अनसुनी कहानियाँ!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page