Sunday, September 22, 2024

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज करेंगी, सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, अलग-अलग राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा !

DIGITAL NEWS GURU NATIONAL DESK :-

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज करेंगी, सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, अलग-अलग राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा !

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड का मेला इस बार गुजरात की थीम पर आधारित होगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इसका उद्घाटन आज यानी की 2 फरवरी को करेंगी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखंड 3 फरवरी को मेले में शिरकत करेंगे।

सूरजकुंड मेले में 40 देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे:

सूरजकुंड मेले में आने वालों को गुजरात के सोमनाथ मंदिर के दर्शन होंगे। इसके लिए सूरजकुंड मेला परिसर में वीआईपी गेट के पास सोमनाथ मंदिर का 12 फुट ऊंचा स्वरूप तैयार किया गया है। जहां लोगों को मंदिर के इतिहास के बारे में भी बताया जाएगा। 18 फरवरी को मेले का समापन होगा।

फरीदाबाद के डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि इस बार का सूरजकुंड मेला ऐतिहासिक होने वाला है। मेले में कई देशों के राजदूत भी यहां आएंगे। मेला सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। मेले में बड़ी और छोटी चौपाल पर देश-विदेश के कलाकारों के साथ स्कूलों के स्टूडेंट्स भी प्रस्तुति देंगे। उनके लिए भी यहां विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

सूरजकुंड मेले में दिखेंगे पारंपरिक लोक नृत्य:

 

इस मेले में कला और साहित्य।विभाग कच्ची घोड़ी, स्टिक वॉकर, कालबेलिया ,राजस्थान से बहरूपिया ,हिमाचल से कांगड़ी नाटी तथा असम से भी हो पंजाब से झूमर ,भांगड़ा,उत्तराखंड से छपेली, यूपी से बरसाना की होली, मेघालय से वांगिया, संभलपुरी ओडिशा, मध्य प्रदेश से बधाई जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक कलाकारों का प्रदर्शन होगा। मेला पखवाड़े के दौरान निर्यातकों और खरीदारों की बैठक आयोजित की जाएंगी, जो शिल्पकारों को निर्यात बाजार तक पहुंचने और टैप करने के लिए सहायता देंगी।

सूरजकुंड मेले की टिकट  देने होंगे इतने रुपये :

शुक्रवार को सूरजकुंड मेला देखने वालों के लिए एक टिकट के 120 रुपए देने होंगे। इसके अलावा वीकेंड यानी शनिवार या रविवार को जो लोग मेला देखने जा रहे हैं उन्हें 180 रुपए देने होंगे। सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और सेवारत रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों को प्रवेश टिकटो पर दी जाएगी 50% की छूट है।

मेले की टिकट 120 रुपए की, वीकेंड पर 180 रुपए देने होंगे:

सूरजकुंड मेला के लिए टिकट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मेले के प्राधिकरण ने ऑनलाइन साइट बुक माई शो से टिकट की सुविधा उपलब्ध करवाई है।यहां से आप पहले से एडवांस टिकट बुक कर सकते हैं। मेलास्थल पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं।आपको मेले के सभी एंट्री गेट पर टिकट काउंटर मिल जाएंगे।

मेले के लिए चलेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें सूरजकुंड मेले के लिए रोडवेज 3 फरवरी से 20 बसें चलाएगा। बसें फरीदाबाद के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम से भी चलेंगी। प्रशासन की ओर से लो फ्लोर 52 सीटर बसों में बल्लभगढ़ से प्रति यात्री किराया 20रुपए तय किया गया है, जबकि NIT बस अड्डे से प्रति यात्री 15 रुपए लिए जाएंगे।

फरीदाबाद से सूरजकुंड मेला देखने जाने वाले लोगों को सुबह 7:30 बजे पहली बस मिलेगी। उसके बाद हर पौने घंटे पर बस उपलब्ध होगी। फरीदाबाद से सूरजकुंड के लिए शाम 5:45 बजे आखिरी बस चलेगी।

सूरजकुंड से फरीदाबाद के लिए सुबह सवा 9 बजे पहली बस चलेगी और रात में साढ़े 8 बजे आखिरी बस मिलेगी। बडखल मेट्रो स्टेशन से मेले के लिए शटल बस सेवा दी जाएगी। डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि मेले के लिए चलाई जाने वाली 20 बसों को दुरुस्त किया गया है।समय सारणी को बस अड्डे और सूरजकुंड मेले परिसर स्थल पर प्राप्त किया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध:

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मेला मैदान में नाइट विजन कैमरों के साथ 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोकने के लिए मेला परिसर में महिला गार्ड सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। डॉक्टर नीरज ने कहा ,कि मेला परिसर में पॉलिथीन बैग और प्लास्टिक के सामान लाने पर और प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page