Sunday, September 22, 2024

Neil Nitin Mukesh Birthday special : लता मंगेशकर ने रखा था नील नितिन मुकेश का नाम !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

नील नितिन मुकेश जन्मदिन विशेष (Neil Nitin Mukesh Birthday special) :

अभिनेता नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ) का जन्म आज ही के दिन 15 जनवरी साल 1982 में हुआ था। जाने-माने संगीतज्ञ परिवार में जन्में नील ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि बेहतरीन अभिनय करने के बावजूद उन्हें प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई। आज भी अभिनेता अपनी फिल्मों की बजाय अपने घर, परिवार और बैकग्राउंड को लेकर ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

लता मंगेशकर ने रखा था नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh )   का यह नाम :

बताया जाता है कि गायक नितिन मुकेश के बेटे और दिग्गज गायक मुकेश के पोते नील का जब जन्म हुआ जब फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे थे। अभिनेता के चारो तरफ सुर-संगम की स्वर लहरिया थीं। इस दौरान जब गायिका लता मंगेशकर ने पहली बार नील को देखा तो हसकर बोलीं – ये तो अंग्रेजों की तरह गोरा-चिट्टा है। इसका नाम नील रखो। बता दें कि उस समय चांद पर कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग सुर्खियों में थे, यही वजह है कि हिंदी सिनेमा की कोकिला ने अभिनेता का नाम नील रखा।

1989 में नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh )  ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था डेब्यू :

नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ) ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से की थी। हालांकि उन्होंने फिल्मों में डेब्यू 1989 में किया था। बताया जाता है कि नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ) ने सात साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनेता गोविंदा की सुपरहिट फिल्म- “जैसी करनी वैसी भरनी” में काम किया था। इस फिल्म में नील ने अभिनेता गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था।

स्टेट लेवल  के टेनिस प्लेयर रहे है नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ):

आपको बता दें कि नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ) स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बचपन से ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस खेल रहे हैं। नील जब आठवीं क्लास में थए तो वह पार्क के 20 चक्कर लगाते थे।

खलनायक के रूप में मिली  नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ) पहचान :

 

नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ) अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें ‘आ देखो जरा,’ ‘जेल,’ ‘लफंगे परिंदे’, ‘प्लेयर’ और ‘3-जी’ सहित कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में देखा गया है। हालांकि नील नितिन मुकेश को पहचान फिल्म ‘वजीर’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘साहो’ में खलनायक के रूप में मिली। नील ने नायक नहीं बल्कि खलनायक बनकर दर्शकों का दिल जीता है।

पिता ने 6 महीने तक नहीं की थी नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh ) से बात! :

नील के पिता को यह बात पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो उन्होंने नील से 6 महीने तक बात नहीं की थी। उनका मानना था कि उनके परिवार का इतना नाम है और ऐसे किरदार करके उनका बेटा ये नाम खराब कर रहा है। साल 2009 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म ‘जेल’ में नील का न्यूड सीन काफी विवादित रहा। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई।

 

नील नीतिन मुकेश  (Neil Nitin Mukesh )  की कुल संपत्ति:

कुल मिलाकर नील ने अपने करियर में करीब 10 फिल्में कीं, लेकिन उनकी संपत्ति करोड़ों में है। दरअसल, नील की कुल संपत्ति करीब 6 मिलियन डॉलर है। आपको बता दें कि नील की आय का स्रोत बिजनेस है। इसके अलावा उन्हें विज्ञापनों से भी पैसे मिलते हैं। नील के घर की बात करें तो इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जाती है। इतना ही नहीं नील कई लग्‍जरी कारों के मालिक हैं। उनके पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसमें मर्सिडीज बेन्ज, बीएमडब्लू, जैगुआर और ऑडी जैसी कार शामिल हैं।

YOU MAY ALSO READ :- Sidharth Malhotra Birthday special : सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था कियारा को इटली में प्रपोज, माय नेम इज खान’ फिल्म में बने थे असिस्टेंट डायरेक्टर

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page