Sunday, September 22, 2024

कानपुर की ठंड ने दी जम्मू को मात, सहारनपुर मे रहा 3 डिग्री तक पारा, घना कोहरा भी छाया रहा !

DIGITAL NEWS GURU UTTARPRADESH DESK :- 

कानपुर की ठंड ने दी जम्मू को मात! :

यूपी में पहाड़ों जैसी सर्दी का एहसास अभी बना हुआ है।उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर कानपुर और सहारनपुर रहा ,यहां का न्यूनतम तापमान 3.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के साथ-साथ शनिवार को भी कोल्ड डे के साथ दिन में शीतलहर का एहसास रहा। इससे तापमान में गिरावट हुई है।

कानपुर की सर्दी ने जम्मू को भी पीछे छोड़ दिया है। जम्मू सिटी का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर लगातार 48 घंटों से सीवियर कोल्ड डे की चपेट में है।

कोहरे के चलते आगरा में 0 विजिबिलिटी घने कोहरे के चलते शनिवार सुबह आगरा में 0 विजिबिलिटी रही। वहीं बहराइच, गोरखपुर में 25 मीटर, कानपुर, प्रयागराज में 50 मीटर और लखनऊ में 200 मीटर विजिबिल्टी रही। जबकि अयोध्या 4.5°C और आगरा में 5.0°C पारा रिकार्ड किया गया। वाराणसी का तापमान 9.0°C रहा।

उत्तर प्रदेश  के 24 जिलों में कोहरे का ऑरेंट अलर्ट :

PIC CREDIT :Maroof | Heritage, Storyteller

मौसम विभाग ने शनिवार यानी कि आज 21 शहरों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 24 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ा। कानपुर पहुंचने वाली 97 ट्रेनें 12 घंटे तक लेट पहुंचीं। वहीं वाराणसी से उड़ान भरने वाली 5 फ्लाइट करीब 1 से 2 घंटे तक लेट रही।

कानपुर मे अभी फिलहाल  बारिश के आसार नहीं !:

 

कानपुर सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, कानपुर मंडल सहित पूर्वी यूपी के मैदानी इलाकों में सर्दियों में बारिश नहीं होगी। लेकिन, सुबह और रात के दौरान ठंड बढ़ेगी। मध्यम से घने कोहरे और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट :

 

मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

आज इन जिलों में रहेगा कोल्ड-डे:

इसके अलावा, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट:

मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास इलाकों में घने से भी घना कोहरा छाया रहा

इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट:

इसके अलावा मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, औरैया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे के चलते वाराणसी में 5 फ्लाइट लेट:

वाराणसी से मुंबई जाने वाली इंडिगो और वर्जिन एयरलाइंस की दो विमान अपने तय समय सुबह 7.50 के बजाय डेढ़ घंटे लेट 9 बजकर 20 मिनट पर टेक ऑफ करेगी। जबकि बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 8.30 बजे के बजाय 10 बजे उड़ान भरेगी। जयपुर जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 9 बजे के बजाय 9.50 पर उड़ान भरेगी। जबकि गुवाहाटी की फ्लाइट सुबह 6:40 बजे की जगह 8:35 बजे उड़ान भरी थीं।

आइए शीतलहर और कोल्ड डे को समझते हैं:

जब सर्दी के दिनों में तापमान 7 डिग्री से नीचे चला जाए और इस दौरान तेज हवा भी चले तो यह शीत लहर कहलाती हैं। वहीं जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री नीचे रहता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो उसे कोल्ड डे कहते हैं।

वंदे भारत समेत 97 ट्रेनें घंटों लेट:

कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में छाए कोहरे का असर 97 ट्रेनों पर पड़ा। कानपुर सेंट्रल आने और जाने वाली ट्रेनें 12 घंटे तक लेट आईं और गईं। इसमें वीआईपी ट्रेनें भी शामिल हैं। वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सवा 8 घंटे तक लेट चल रही है। नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 4.31 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल आई।

तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर 3 घंटा 13 मिनट देरी से कानपुर आई और नई दिल्ली 5.40 घंटे लेट जा रही है। इसके अलावा ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते 3562 ने यात्रा कैंसिल कर टिकट लौटाया। वहीं कानपुर झकरकटी बस अड्डे से 27 बसें यात्रियों के न होने से निरस्त कर दी गईं। 26 बसें 5 घंटे तक लेट आईं।

शुक्रवार को यह जिले रहे सबसे ठंडे:

कानपुर, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़ ,मेरठ ,बरेली, मुजफ्फरनगर प्रयागराज इत्यादि सबसे ठंडे जिले पाए गए।

YOU MAY ALSO READ :- क्या आप जानते हैं दुनिया के 7वे अजूबे ताजमहल को बनाने मे कितने रूपय का खर्च आया था ?

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page