Saturday, September 21, 2024

Maldives Vs Lakshadweep: मालदीव को सबक सिखाएगा बॉलीवुड, छुट्टी के लिए लक्षद्वीप बनेगा सितारों का नया अड्डा?

DIGITAL NEWS GURU INTERNATIONAL DESK :-

मालदीव बनाम  लक्षद्वीप (Maldives Vs Lakshadweep):

PM MODI PIC FROM HIS RECENT LAKSHADWEEP TOUR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव और लक्षद्वीप वाला विवाद बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब कई सेलेब्स भी लक्षद्वीप पर्यटन के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की कई तस्वीरें शेयर करते हुए इसे सपोर्ट किया है। तो क्या अब बॉलीवुड सेलेब्स का नेक्स्ट वेकेशन डेस्टिनेशन लक्षद्वीप बनने वाला है।

मालदीव, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए फेवरिट वेकेशन डेस्टिनेशन रहा है। बर्थडे सेलिब्रेट करना हो या काम से ब्रेक लेकर रिफ्रेश होना हो, बॉलीवुड के सितारे मालदीव पहुंच जाते हैं। पिछले 2-3 सालों में यह चलन काफी बढ़ा है।

टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर, मौनी रॉय समेत तमाम नौजवान सितारे मालदीव के बीचेज पर हसीन लम्हे गुजारते हुए देखे गये हैं। इन सितारों के इंस्टाग्राम एकाउंट्स मालदीव वेकेशन की तस्वीरों से भरे पड़े हैं।

मगर, अब इंडिया और मालदीव के बीच विवाद शुरू हो गया है। इंडिया-मालदीव विवाद के बीच लक्षद्वीप के लिए बॉलीवुड का समर्थन देखते हुए ऐसा लगता है कि मालदीव के लिए सितारों की मोहब्बत कम हो गयीैं है।

क्या है इंडिया-मालदीव विवाद?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया और वहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने लोगों से लक्षद्वीप की यात्रा करने का आग्रह किया। ये सब मालदीव के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और उन्होंने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पणी कर दी, जिसने देशवासियों को नाराज कर दिया।

कई सेलेब्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में ट्वीट किये और मालदीव के बयानबाज नेताओं को आड़े हाथों लिया। अक्षय कुमार और सलमान खान ने भी ट्विटर के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करी है।

इसके बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर,अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी लक्षद्वीप के फेवर में आ गये है और उन्होंने अपने टूरिज्म प्लेस लक्षद्वीप का समर्थन करते हुए पोस्ट किया, तो क्या ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्रिटी का नया वेकेशन डेस्टिनेशन लक्षद्वीप बनने वाला है?

आइए जानते हैं किस सेलेब्रिटी ने क्या कहा है?:

लक्षद्वीप में अतिथि देवोभव: का आनंद:

JOHN ABRAHAM TWEET ON MALDIVES VS LAKSHADWEEP ISSUE

जॉन अब्राहम ने लिखा कि शानदार भारतीय मेहमानबाजी, अतिथि देवो भव की विचारधारा और विशाल मैरीन लाइफ को एक्सप्लोर करने के लिए लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।

श्रद्धा कपूर ने किया लक्षद्वीप का समर्थन :

SHRADHHA KAPOOR TWEET ON MALDIVES VS LAKSHADWEEP ISSUE

 

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लक्षद्वीप की एक तस्वीर शेयर की और लिखा ‘ये सभी तस्वीरें मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं, लक्षद्वीप में ऐसे बहुत से प्राचीन समुद्र तट हैं, जो स्थानीय संस्कृति से पूरी तरह से समृद्ध हैं। मैं एक लंबी छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं।

इन सितारों ने भी किया पोस्ट :

RANDEEP HOOODA TWEET ON MALDIVES VS LAKSHADWEEP ISSUE

रणदीप हुड्डा ने भी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘भारत बहुत सुंदर है। वीर सावरकर के जीवन के कालापानी अध्याय की शूटिंग के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की प्राचीन सुंदरता और समृद्ध इतिहास से अभिभूत हो गया था। अवश्य देखें’।

इसके अलावा भूमि पेडनेकर, पूजा हेगड़े और अभिनेत्री सारा अली खान समेत कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में पोस्ट किए हैं।

मालदीव सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन मंत्री सस्पेंड :

मालदीव सरकार ने रविवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणियों करने वाले सभी मंत्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करी है। रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने मरियम शिउना मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है।

पीएम मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव की युवा अधिकारिता उपमंत्री मरियम शिउना ने उनको लेकर अपमानजनत बयान दिया। मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, मालदीव में ही इन मंत्रियों का विरोध होने लगा था और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी मरियम शिउना के बयान की निंदा करी थी।

YOU MAY ALSO READ :यूपी के 33 जिलों में कोहरे और बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल…

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page