Saturday, September 21, 2024

दिल्ली में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट: 110 फ्लाइट्स लेट; MP-राजस्थान और UP समेत 14 राज्यों में धुंध; पंजाब में विजिबिलिटी जीरो पहुंची

दिल्ली में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट: 110 फ्लाइट्स लेट; MP-राजस्थान और UP समेत 14 राज्यों में धुंध; पंजाब में विजिबिलिटी जीरो पहुंची

Digital News Guru Delhi Desk: दिल्ली में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घनी धुंध के कारण रेलवे, सड़क और एयर रूट प्रभावित हैं। दिल्ली के पालम में बुधवार (27 दिसंबर) सुबह 7 बजे 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स लेट हो गई। दो फ्लाइट्स डायवर्ट की गई हैं।

फ़ाइल फोटो

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घने कोहरे के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 9 सड़क हादसे हुए। इनमें 6 यूपी और 3 राजस्थान की घटनाएं हैं। इन हादसों में 55 गाड़ियां टकरा गई। दोनों राज्यों में 8 लोगों की मौत हुई है। 49 लोग घायल हैं।

यूपी में आगरा- फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह 15 गाड़ियां टकरा गई। इसमें 1 की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 25 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 5 लोग घायल हो गए। मेरठ में अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक सवार की मौत हो गई।

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात 6 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। इसमें 1 की मौत हो गई। 16 लोग घायल हैं। बागपत में एक मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई। 13 लोग घायल हो गए।

राजस्थान के भरतपुर में एक बस और ऑटो की भिड़ंत हुई। इसमें एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हनुमानगढ़ में एक बस और जीप की टक्कर में 1 व्यक्ति में की मौत हो गई। सीकर में NH-52 पर दो कार और एक बस टकराने से 6 लोग घायल हो गए।

MP-राजस्थान समेत 14 राज्यों में अलर्ट IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी रेड अलर्ट है। आज सुबह 5:30 बजे पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई थी।

पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला,पेहेवा,कैथल ,शाहाबाद और गुहला में 8:00 बजे सुबह विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रही। हरियाणा में- मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है। 29 से 30 दिसंबर तक हल्का-हल्का कर छाया रहेगा।

आज सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 200 मीटर विजिबिलिटी रही। इंदौर जबलपुर भोपाल उज्जैन में भी कोहरा छाया रहा। IMD के अनुसार, 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं।

30 दिसंबर तक छाया रहेगा घना कोहरा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का अनुमान निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। देश में 29 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 29 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।

गंगा के मैदानी इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान है। अगले 2 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढे: नए साल पर पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने की सोच रहे तो हो जाए सावधान! कोरोना के नए वैरिएंट ने दे दी है दस्तक

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page