Sunday, September 22, 2024

मां के साथ बहस करने से रोकने पर विवेक बिंद्रा ने पत्नी से की मारपीट, सुनने में परेशानी और पूरे शरीर पर घाव… FIR में लगे आरोप

मां के साथ बहस करने से रोकने पर विवेक बिंद्रा ने पत्नी से की मारपीट, सुनने में परेशानी और पूरे शरीर पर घाव… FIR में लगे आरोप

Vivek Bindra

Digital News Guru Noida Desk: विवेक बिंद्रा जो की इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर है, उनके ऊपर उनकी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर के मुताबिक विवेक ने कमरा बंद करके पत्नी को बेहरमी से बहुत पीटा है। जिससे उसके कान का पर्दा तक फट गया। बिंद्रा ने गाली- गलौज भी की और पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया।

• रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी-2023 में विवेक बिंद्रा ने अपनी एक वीडियो में मोरबी की टाइल्स को घटिया बताया था। विवेक के इस वीडियो के चलते उनका विरोध हुआ था। मोरबी सेरेमिक टाइल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिंद्रा के दावों को खारिज कर दिया था। बाद में विरोध के चलते विवेक को वो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाना पड़ा था।

• मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच भी विवाद हुआ था। अब दोनों यूट्यूबर सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के सामने आ गए। खुलेआम वीडियो डाल कर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

पहली पत्नी से भी विवाद, फरीदाबाद कोर्ट में चल रहा केस

विवेक बिंद्रा की यानिका दूसरी पत्नी है। बिंद्रा की पहली पत्नी गीतिका सबरवाल हैं। पहली पत्नी से बिंद्रा का विवाद चल रहा है। कोर्ट में दोनों का मामला विचाराधीन है। गीतिका बिंद्रा जो कि फरीदाबाद की ओमेक्स हाईटेक सोसाइटी की निवासी है, उन्होंने फरीदाबाद थाना सेंट्रल में पति से विवाद के बाद शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि पति विवेक बिंद्रा के साथ कई सालों से विवाद चल रहा है।। गीतिका ने विवेक से खुद की जान को खतरा बताया था। कोर्ट में उनके बीच तलाक का केस चल रहा है, जिसमें उन्होंने बिंद्रा से गुजारा भत्ता भी मांगा है। दोनों से एक बेटा भी है।

पहले भी विवादों में जुड़ा है बिंद्रा का नाम

“बहन किसी से बात नहीं कर रही है” वैभव ने बताया कि इसके बाद यानिका ने बहन को फोन करके इसकी सूचना दी। फिर मैं बहन के साथ यानिका के घर पहुंचा। 8 दिसंबर को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल यानिका को भर्ती कराया। यानिका के पूरे शरीर पर घाव थे। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा था। कई दिनों तक बहन का अस्पताल में इलाज चला। मारपीट के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही हैं।

विवेक के यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा हैं सब्सक्राइबर

विवेक बिंद्रा के यूट्यूब पर 2 करोड़ 14 लाख सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन और X पर 3.73 लाख फॉलोअर हैं। विवेक बिंद्रा के नाम पर 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, जबकि 9 बार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज हो चुका है। यही नहीं, विवेक ने 10 मोटिवेशनल पुस्तकें भी लिखी हैं।

वैभव का कहना है कि यानिका ने किसी भी तरह उनकी बहन को सूचना दी और फिर अपनी बहन के साथ यानीका के घर पहुंचे, यानिका को उसके ससुराल से लाकर उन्होंने 8 दिसंबर 2023 को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल कैलाश दीपक में भर्ती कराया था इस घटना के कारण उनकी बहन शारीरिक और मानसिक तौर से बहुत बुरी तरह से आहत हुई, वह इस कदर आहत हुई है कि वह किसी से बात करने की हालत में भी नहीं है। ADCP मनीष मिश्रा ने बताया, मामले में मारपीट की धाराएं दर्ज की गई है। जांच अधिकारी ने विवेक बिंद्रा को नोटिस जारी किया है। आगे जांच की जा रही है।

बड़ा बिजनेस के सीईओ और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी यानिका को बेरहमी से पीटा, जिससे उनके कान का पर्दा फट गया। इसके बाद यानिका को 8 दिसंबर को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यानिका के भाई ने विवेक के खिलाफ 14 दिसंबर को सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज करवाया। लेकिन मामला आज यानी शुक्रवार को सामने आया है। विवेक बिंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पत्नी के साथ नोकझोंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

6 दिसंबर 2023 को हुई थी शादी

गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने बताया, “मेरी बहन यानिका की शादी 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। विवेक इस समय सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। शादी के बाद 8 दिसंबर की सुबह 3 बजे विवेक मां प्रभा से बहस कर रहे थे। इसी बीच यानिका ने बीच बचाव की कोशिश की, तो वो बहन पर भड़क गए। पुलिस का कहना है कि विवेक बिंद्रा की यानिका से शादी 6 दिसंबर को नहीं, बल्कि 6 नवंबर को हुई थी। हालांकि, FIR में शादी की डेट 6 दिसंबर लिखी है।

यह भी पढे: “खोजो और मारो” अभियान के तहत ‘ड्रोन, चॉपर, खोजी कुत्तों’ के साथ जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे कमांडो।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page