Sunday, September 22, 2024

सचिन तेंदुलकर की तरह पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी की जर्सी भी होगी रिटायर, नंबर 7 की जर्सी पहनकर खेलते थे धोनी।

Digital news guru sports desk:

एम एस धोनी की नंबर-7 जर्सी होगी  रिटायर :

एम एस धोनी
एम एस धोनी

भारतीय पूर्व कप्तान एम एस धोनी की नंबर-7 जर्सी को रिटायर कर दिया गया है। बता दे कि भारतीय पूर्व कप्तान एम एस धोनी नंबर-7 की जर्सी पहनकर टीम के लिए खेलते थे। जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (bcci) ने रिटायर करने का फैसला किया है।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जिस नंबर की टी-शर्ट पहनी थी, उसे रिटायर करने का फैसला किया गया है।

भारतीय पूर्व कप्तान एम एस धोनी की नंबर- 7 जर्सी को रिटायर करने का फैसला लिया गया है इसका मतलब यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब धोनी की नंबर-7 जर्सी को किसी भी क्रिकेटर को उपलब्ध नहीं करेगा।

MS DHONI WITH SACHIN TENDULKAR

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व कप्तान एम एस धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर की नंबर-10 जर्सी को भी यह सम्मान दिया था। साल 2017 में सचिन की नंबर-10 जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था।

बता दे कि पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह टेस्ट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को बता दिया गया है कि वो तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों को नहीं चुन सकते हैं।

भारतीय सफल कैप्टंस में शामिल है एम एस धोनी का नाम:

भारतीय पूर्व कप्तान एम एस धोनी का नाम भारतीय सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल है। बता दे कि पूर्व कप्तान एम एस धोनी का जन्म झारखंड के रांची में हुआ था। पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 ने वन डे विश्व कप में जीत दर्ज कराई थी।

इसके आलावा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2013 ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी अपनी सफल कप्तानी के लिए ही जाने जाते है। इनकी ही कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग-2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ही खिताब अपने नाम किया था।

नंबर-7 एम एस धोनी के लिए है खास:

आपको बता दें कि धोनी के लिए 7 नंबर काफी लकी है। अब इसे संयोग कहें या कुछ और, इस नंबर ने उनके जीवन में काफी अहम रोल प्ले किया है। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 में हुआ। केवल टीम इंडिया की जर्सी ही नहीं बल्कि उनकी आईपीएल वाली जर्सी भी 7 नंबर की है।

एम एस धोनी ने जुलाई में शादी की थी, जो कि साल का 7वां महीना होता है। वो टीम में नंबर 7 पर ही खेलते थे। भारतीय पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे, और 98 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 4,876 रन, 10,773 रन, और 1,617 रन बनाए हैं। धोनी अकेले ऐसे कप्तान रहे हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में नंबर वन टीम बनी थी।

भारतीय पूर्व कप्तान एम एस धोनी की बायोग्राफी पर बनी है फिल्म: भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते है। बता दे कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी के ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। जिसके निर्देशक नीरज पांडे है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है।

YOU MAY ALSO READ :- तीसरा  टी-20 मुकाबला :कप्तान सूर्यकुमार और कुलदीप यादव की जोड़ी ने मचाया धमाल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 106 रन से बड़ी जीत।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page