Saturday, September 21, 2024

जानें दुनिया की उन 9 रहस्यमई जगहों के बारे मे , जिनके बारे मे जानकार खुद साइंटिस्ट भी है हैरान !

DIGITAL NEWS GURU INTERNATIONAL DESK :- 

दुनिया की  9 रहस्यमई जगह :

हमारी दुनिया कई तरीके के रहस्य से भरी पड़ी है। दुनिया बहुत बड़ी है जहां तरह तरह के अजीबो-गरीब रहस्य भरे पड़े हैंI इनमे से जहां कई रहस्यों को सुलझा लिया गया है तो वहीं सैकड़ों रहस्य आज भी ऐसे हैं जो अनसुलझे हैं . आजकल वैज्ञानिक हर एक चीज की खोज करने में माहिर हो चुके हैं। और यहां तक की ऐसी शायद ही कोई चीज संभव होगी जिसकी खोज वैज्ञानिक ना कर पाए हो । लेकिन दुनिया में आज भी कुछ चीज ऐसी मौजूद है जिसका पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।इन रहस्यमयी जगहों के बारे में वैज्ञानिक लगातार जांच-पड़ताल कर रहे हैं, लेकिन अभी तक निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं.

वैसे भी ब्रह्मांड को अनंत माना जाता है, ऐसे में जाहिर है कि पूरे ब्रह्मांड को जान पाना इंसानों के बस की बात है ही नहीं. हालांकि पृथ्वी पर भी घटित कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जिनके राज से वैज्ञानिक आजतक पर्दा नहीं हटा पाए हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब घटनाओं (Bizarre Incidents) और रहस्यमय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे .

 

 

1. Devils Kettle (America)

 

अमेरिका में एक बेहद ही रहस्यमय वाटरफॉल है, जिसे ‘डेविल्स कैटल’ (Devil’s Kettle) यानी ‘शैतान की कड़ाही’ के नाम से जाना जाता है. दरअसल, कड़ाही की शक्ल में यहां एक छोटा का कुंड है, जो रहस्यमय तरीके से अपने अंदर नदी का आधा पानी समाहित कर लेता है I यह पानी आखिर जाता कहां है, इसका पता तो वैज्ञानिक भी आजतक नहीं लगा पाए हैं. कहा Sang है कि पानी के रास्ते को खोजने के लिए कई बार वाटरफॉल के अंदर कुछ-कुछ चीजें डाली गईं, पर वो कहां गईं, किसी को कुछ नहीं पताI

 

2. No Return Island (Kenya)

 

केन्या देश भी कई अनसुलझे रहस्यों से भरा है.यहां एक Envaitenet नाम का पुराना आईलैंड है, जिसे ‘नो रिटर्न’ आईलैंड का नाम दिया गया है .ऐसा माना जाता है कि यहां कभी लोग रहते हैं, लेकिन एक बार रातों-रात यहां मौजूद सभी लोग ग़ायब हो गए थे, जिसका पता आज तक नहीं लग सका. ऐसा कहा जाता है कि यहां जो भी जाता है, वो वापस नहीं आता है. इसलिए, यहां कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता .

 

3. Bullet Baba Bike Temple (Rajasthan)

 

राजस्थान के जोधपुर से 30 मील की दूर पर है गाँव चोटिला। यहाँ एक आदमी हुए ओम बन्ना उर्फ़ बुलेट बाबा। साल 1988 में बाबा अपने गाँव की ओर इस बाइक पर आते आते एक एक्सीडेंट के शिकार हुए और वहीं दम तोड़ दिए।

इस एक्सीडेंट के बाद बाइक चलने की हालत में नहीं थी। अगली सुबह इसके ग़ायब होने के लिए पुलिस की निगरानी में रखा गया। ढूँढ़ने पर यह बाइक वहीं मिली जहाँ पर इसका एक्सीडेंट हुआ था। इस बाइक को फिर से पुलिस थाने में रखा गया और फिर से बाइक ग़ायब हो गई।

लोगों ने इस बाइक और बुलेट बाबा को पवित्र आत्मा मानते हुए इसके लिए एक भव्य मंदिर बनवाया। इस बाइक की वहीं पूजा होने लगी। आस-पास के लोग भी इसकी पूजा करने लगे और मंदिर बुलेट बाबा का मंदिर नाम से प्रसिद्ध हो गया।

 

4. The Great Pyramid Of Giza (Egypt)

 

द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा’ मिस्र की सबसे रहस्यमय कलाकृतियों में से एक है. इस पिरामिड को बनाने में जिन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, उनका वजन 2 हजार किलो से लेकर 45 हजार किलो तक है. अब हैरानी की बात ये है कि आज भी किसी क्रेन से अधिकतम 20 हजार किलो तक ही वजन उठाया जा सकता है, तो आज से हजारों साल पहले आखिर 45 हजार किलो का वजन कैसे उठाया गया होगा, यह एक रहस्य ही है. इसके अलावा इस पिरामिड में कुल कितने तहखाने हैं, यह भी आजतक कोई नहीं जान पाया हैI

 

5. Kentucky में मीट की वर्षा

 

 

क्या कभी आपने मछलियों, सांपों, मेंढकों, मकड़ियों और केंचुओं की बारिश के बारे में सुना है? अगर नहीं तो ये रहस्यम वर्षा Kentucky में सन 1876 में हुई थी। इस रहस्यमय वर्षा के राज से आज तक पर्दा नहीं उठ सका है। वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर बारिश में सांप, मकड़ी और मेंढकों की वर्षा आखिर हुई कैसे? ये आज तक एक रहस्यमय घटना बनी हुई है।

 

6. Spook Hill ( Florida)

 

यह एक ऐसी जगह है जहां गाड़िया अपने आप पहाड़ के उपर की तरफ खींची चली जाती है. अगर आप अपनी गाड़ी को बंद कर दें या न्यूट्रल कर दें तो आपको ऐसा लगेगा की वह पहाड़ की तरफ खींची जा रही हैI

 

7. Bhangarh Fort (Rajasthan)

 

 

भारत कहानियों का भी देश है। गूगल कर लीजिए या लोगों के मुँह से सुन लीजिए, राजस्थान की राजधानी जयपुर से 32 मील दूर किला अपनी कहानियों और भुतहा क़िस्सों के लिए मशहूर भानगढ़ किला 17वीं सदी से ही भूत प्रेतों वाली जगह बताया जाता है। इस किले में जो कोई भी जाता है उसको ऐसा लगता है कि मानो कोई उनका पीछा कर रहा हो। एक खास बात यह भी है कि अपने अंदर डरावने एहसास को छुपाए रखे इस किले में लोग लंबे समय तक ठहर नहीं पाते। शाम होने से पहले लोगों को भानगढ़ के किले से बाहर निकल जाना होता है। शाम के बाद यहां रुकने की मनाही होती है।

 

8. Karni Mata Temple (Rajasthan)

 

राजस्थान घूमने की दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है। यात्री अपनी लिस्ट में इसे सबसे ऊपर रखते हैं। ख़ासियत है यहाँ की जगहें जो इस रेगिस्तानी ज़मीन को जन्नत बनाए हुए हैं। इसी लिस्ट में आता है देशनोक गाँव में माता करणी का मंदिर। बीकानेर से 30 कि.मी. दक्षिण पर पड़ता है ये गाँव जहाँ हर दिन 20,000 से अधिक चूहों को स्वादिष्ट दूध और खाना परोसा जाता है। इसीलिए इसे चूहों का मंदिर भी बोलते हैं।

इस मंदिर में चूहों की अर्चना होती है। आपको 30 से ज़्यादा की तादाद में एक प्लेट पर दूध चट करते चूहे मिल जाएँगे। माता करणी को लोग 14वीं सदी से मान रहे हैं और 15वीं सदी में यहाँ के राजा गंगा सिंह ने माता करणी का भव्य मंदिर बनवाया था। ये मंदिर पूरी तरह से मार्बल का बना है। हैरानी की बात तो ये है कि लोग चुहों का खाया हुआ खाना ग्रहण करते हैं और फिर भी बिमार नहीं पड़तेI

 

9. Village Of Twins (Kerla)

 

केरल का एक गांव जहां के रहस्य को विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया। मल्लापुरम जिले में मौजूद कोदिन्ही गांव ऐसा है जहां 200 से ज्यादा ट्विन्स हैं। जी हां, यहां हर दूसरे घर में जुड़वां बच्चे होते हैं। इसके अलावा, तिड़वे बच्चे भी देखने को मिलते हैं। इस गांव को सरकार भी ‘Village of Twins’ कहती है। कोदिन्ही के साथ एक बात और अजीब है। यहां की महिलाएं अगर किसी और गांव में शादी करके जाती हैं तो भी उनके जुड़वा बच्चे होते हैं। इसपर कई वैज्ञानिकों ने भी रिसर्च की है और अभी तक जवाब नहीं मिला है, उनका मानना है कि ये यहां के पानी की वजह से है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये देवताओं का आशीर्वाद है।

YOU MAY ALSO READ :- सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी भारतीय टीम की कमान,भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टी-20 मुकाबला आज ।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page