Sunday, September 22, 2024

करुण नायर जन्मदिन विशेष- भारत के लिए तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में मचाया था धमाल, लेकिन आज जी रहे है गुमनामी की जिंदगी।

करुण नायर जन्मदिन विशेष- भारत के लिए तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में मचाया था धमाल, लेकिन आज जी रहे है गुमनामी की जिंदगी।

Digital News Guru Birthday Special- इस दुनिया मे हर इंसान जिंदगी और मौत के बीच दूरी चाहता है, लेकिन मौत कब आ जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। यह जीवन का परम सत्य है कि इंसान के जन्म लेते ही उसकी मृत्यु का समय भी भगवान तय कर देते है।

लेकिन कई ऐसे चमत्कार भी देखे गए हैं जब मौत के करीब आकर भी इंसान अपनी जान बचा लेता है। इसी मे एक नाम शामिल है वो है भारतीय क्रिकेटर करुण नायर का, जिन्होंने अपने जीवन में एक बार नहीं बल्कि दो बार मौत का सामना किया है।

हैरानी की बात तो ये है कि मौत के डर के कारण ही वो क्रिकेट के करीब आए थे। लेकिन जितनी तेजी से वो मैदान पर आए उतनी ही तेजी से गायब भी हो गए है। आज करुण अपना जन्मदिन मना रहे है। आईए जानते है इनसे जुड़ी कुछ बातें-

करुण नायर का जन्म 6 दिसंबर 1991 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था, लेकिन बाद में वह अपने परिवार के साथ बेंगलोर मे रहने लगे थे। इनका पुरा नाम करुण कालधर्न नायर है। करुण नायर दाईनें हाथ से बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी भी दाईनें हाथ से ही करते हैं।

करुण नायर दो बार दे चुके है मौत को चकमा

करुण नायर एक ऐसे इंसान है जिसने दो बार मौत को चकमा दिया है। लेकिन ऐसे बहुत ही कम करिश्मे देखने को मिलते है, जब मौत करीब होने के बावजूद भी इंसान बच जाता है। करुण नायर का जब जन्म हुआ तभी उन्होंने पहली बार मौत को शिकस्त दी थी। करुण प्री-म्योचोर बेबी थे, जिनका जन्म 8 महीने की प्रेग्नेंसी में ही हो गया था।

इसी कारण से उन्हे बचपन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनके फेफड़ों की क्षमता कम होने के कारण डॉक्टर ने करुण नायर को शारीरिक मेहनत करने की सलाह दी थी। इस वजह से उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने को कहा और महज 10 साल की उम्र से ही उन्होंने बल्ला पकड़कर खेलना शुरू कर दिया था।

इसके बाद साल 2016 मे करुण नायर ने मौत को दूसरी बार मात दी थी। उस वक्त वह एक नाव दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे। वह तैरना नहीं जानते थे, लेकिन नाव डूब गई और फिर लोगों ने उन्हें बचा लिया। इस हादसे के बाद नायर ने खुद को भाग्यशाली भी बताया था। इसी तरह करुण नायर को दो बार नया जीवन मिला था।

भारत के लिए बनाई थी ट्रिपल सेंचुरी, लेकिन आज जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी

साल 2016 में भारत के लिए करुण नायर ने अपने टेस्ट डेब्यू में ही तिहरा शतक ठोक दिया था। चेन्नई के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर करुण नायर ने 303 रन बनाकर कई रिकॉर्ड्स धवस्त कर दिये थे। इस दौरान करुण नायर ने 2.5 दिन तक बल्लेबाजी भी करी थी। इस शतक के बाद उन्हें सिर्फ 3 ही मौक मिले थे जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।इन तीन मैच में नायर के बल्ले से 26. 23 और 5 रन क्रेश की पारियां निकली। इसके बाद नायर को ड्रॉप कर दिया गया था। नायर ने आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था। 7 साल से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे है।

उन्हें भारतीय क्रिकेट का बदकिस्मत खिलाड़ी कहा जाता है।नायर ने भारतीय टीम क तरफ से 6 टेस्ट में 374 रन बनाए है। उन्होंने भारत की तरफ से दो वनडे भी खेले थे जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

यह भी पढे: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजपूत समुदाय मे आक्रोश, जयपुर में चप्पे-चप्पे पर भरी                     पुलिस बल है मौजूद

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page