Monday, February 3, 2025

कार्तिक आर्यन (Kartik aryan ) Birthday special – इंजीनियरिंग करते -करते बन गए एक्टर, “प्यार का पंचनामा” मूवी से मिल था फेम !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMNET DESK :-

कार्तिक आर्यन :

 

कार्तिक  आर्यन
कार्तिक आर्यन

इन दिनों बॉलीवुड की हिट मशीन कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन आज अपना 33वा  जनांदिन मना रहे है ।  कार्तिक आर्यन  ने बॉलीवुड मे अपने अभिनय  के दम पर खुद  की  एक शानदार पहचान बनाई है।  बॉलीवुड का यह स्टार  आज अपना  33वा जन्मदिन मना रहा है , आईए जानते है इनसे जुड़ी कुछ विशेष और खास  बातें।

डॉक्टरों के परिवार से आते है कार्तिक आर्यन :

कार्तिक आर्यन के परिवार मे हर कोई डॉक्टर है। 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश मे कार्तिक का जन्म हुआ। जन्म के तुरंत बाद ही सब ने ये सोच लिया था की कार्तिक भी आगे चलकर डॉक्टर ही बनेगा। लेकिन कार्तिक ने डॉक्टर की पढाई छोड़ के इंजीनियरिंग करी लेकिन बीच मे इसको भी छोड़ एक्टर बन गये।

पढाई छोड़ एक्टर बनने के लिए किया स्‍ट्रगल :

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने अपनी शुरुवाती  पढाई तो मध्य प्रदेश से ही की लेकिन उसके बाद वो मुंबई के डी वय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मे प्रवेश लिया। वो पढाई तो इंजीनियरिंग की कर रहे थे पर उनका पुरा मन एक्टिंग की तरफ था। इसी वजह से कॉलेज में बंक करके वह फिल्मों के ऑडिशन देने जाया करते थे। कुछ समय बाद कार्तिक 12 स्ट्रगल एक्टर के साथ रहने लगे। कभी कभी पैसे बचाने के लिए कार्तिक उन सभी 12 लोगो के लिए कार्तिक खाना बना देते थे कार्तिक ने पैसे बचाने के लिए लोकल ट्रेन से सफर किया करते थे। और वो भी बिना टिकट के।

ऐसे मिली पहली फिल्म :

कार्तिक कहते है की जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो कई जगह से तो उनको बाहर से देख कर ही रिजेक्ट कर दिया जाता था। कार्तिक कहते है की मैंने ढाई साल स्ट्रगल किया साथ ही कार्तिक कहते है उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा ‘ के लिए उन्हे 6 महीने तक ऑडिशन देना पड़ा था फिर कही जाके वो इस फिल्म के लिए फाइनल हुए थे। कार्तिक ये फिल्म 2011 मे आई थी। इस फिल्म के बाद कार्तिक ने अब तक 16 फिल्मे करी है। साथ ही इनकी 2 फिल्मे धमाका और फ्रेडी OTT मे रिलीज हुई थी। इनकी अधिकतर फिल्मे हिट रही है।

फिल्मों मे आने से पहले बदला नाम:

कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है। लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम कार्तिक आर्यन रख लिया था। ये नाम इनके काफी लकी रहा कार्तिक की पहली फिल्म ने कार्तिक को सुपर स्टार बना दिया और बॉलीवुड को एक चॉकलेटी बॉय मिल गया था।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मे :

कार्तिक आर्यन इस समय अपनी आने फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग मे व्यस्त है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है। ये फिल्म 2024 मे रिलीज होगी। साथ ही कार्तिक भूल भुलैया 3 मे भी नज़र आयेंगे।

कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ :

कार्तिक  आर्यन
कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड मे जगह बनाने के बाद कार्तिक अब मुंबई के वर्सोवा इलाके मे रहते है कार्तिक जिस घर मे रहते है उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। साल 2019 मे उन्होंने इस घर को खरीदा है। साथ ही कार्तिक के पास कई महंगी कारें भी है साढ़े चार करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार है। साथ ही बीएमडब्लू है। और 44 लाख की मिनी कूपर भी है और रॉयल एनफील्ड बाइक भी है। रिपोर्ट की माने तो कार्तिक की टोटल नेट वर्थ 40 करोड़ रुपए है।

हम सब कार्तिक को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देते है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

 

YOU MAY ALSO READ :- Sudden deaths of young adults ,due to Covid vaccine !

हम आशा करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट जरूर पसंद आई होगी अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी और आप हमसे जुड़े रहना चाहते हैं तो इसके लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें  या हमारी एंड्रॉयड एप को अभी डाउनलोड करे और हमारे साथ जुड़े रहे हैं।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page