Saturday, September 21, 2024

क्या आप जानते हैं किस प्रकार से आपके लिए फायदेमंद है किशमिश?

DIGITAL NEWS GURU HEALTH DESK:

क्या आप जानते हैं किस प्रकार से आपके लिए फायदेमंद है किशमिश?

किशमिश को कई तरीकों के व्यंजनों और प्रसाद ऑन में डालकर खूब खाया जाता है। खासकर ,खीर और मीठी चीजों में इसको डालकर खाना काफी पुराने समय से खाना पसंद किया जाता है।

किशमिश के कई तरीके के फायदे और विशेष लाभ होते हैं जिसके कारण से कई मांएं इसे अपने बच्चे की बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं किशमिस को रोजाना खाने से आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचने में मदद भी मिलती है।

क्या आप जानते हैं कि बच्चों महिलाओं से लेकर यह ड्राइफ्रूट पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद है? खासकर, भीगे हुए किशमिश से पुरुषों को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जानिए, इनके बारे में। पुरुषों के लिए भीगे हुए किशमिश खाने के कई बड़े फायदे…

सेक्सुअल हेल्थ में होता है सुधार 

किशमिश को सेक्सुअल हेल्थ बूस्टर के नाम से जाना जाता है। इसमें आर्जिनिन नाम का प्रोटीन होता है। यह तत्व पुरुषों में एनर्जी को बूस्ट करने और स्पर्म मोटोलिटी में मददगार साबित होता है। यही नहीं, किशमिश की मदद से इरेक्टाल डिस्फंक्शन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी कारगर भूमिका निभाता है। इस तरह देखा जाए, तो जो पुरुष भीगे हुए किशमिश का सेवन करते हैं, यह उनकी सेक्स हेल्थ में भी सुधार करने में सहयोग करते हैं।”

पाचन संबंधी समस्या दूर करता है

भीगी हुई किशमिश सूखी किशमिश की तुलना में पचाने में आसान होती है। भीगी हुई किशमिश में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। खराब जीवनशैली के कारण कई पुरुष पाचन से जुड़ी परेशानियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें उन्हें भीगे किशमिश का सेवन करना चाहिए। इससे मल त्याग करने की प्रक्रिया सहज होती है और पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।

भीगी हुई किशमिश करती है एनर्जी बूस्टर का काम 

दिन भर के काम की भाग दौड़ और कामकाज के कारण अक्सर पुरुष जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में पुरुषों को भीगे किशमिश का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसमें किशमिश में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसी नेचुरल शुगर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पुरुषों को इंस्टेंट एनर्जी प्रोवाइड करता है। जिससे पुरुषों में सक्रियता बढ़ती है और वह फिजिकली काफी एक्टिव रहते हैं।

हड्डियों की कमजोरी को करती है दूर 

किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, बीवी यू किसमिस का रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव संभव हो सकता है। वैसे भी आजकल भाग दौड़ भरी जिंदगी में पुरुष ,महिलाओं और यहां तक कि बच्चों में भी हड्डियों से जुड़ी वीकनेस देखने को मिलती है । और वैसे भी बढ़ती उम्र में अक्सर पुरुषों को हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हृदय स्वास्थ्य में होता है सुधार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, महिलाओं की अपेक्षा में पुरुषों को जानलेवा बीमारियों की आशंका अधिक रहती है। इसमें कार्डियोवस्कुल डिजीज, जैसे कोरोनरी हार्ट आदि डिजीज का खतरा रहता है और इसके अतिरिक्त कैंसर, किडनी डिजीज, लिवर से जुड़ी परेशानियां भी पुरुषों में अधिक देखी जाती है।

ऐसे में पुरुषों को अपनी डाइट में भीगे किशमिश शामिल करने चाहिए। ड्राई किशमिश की अपेक्षा भीगे किशमिश में पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो बॉडी में रक्तचाप को बैलेंस करने और हृदय को हेल्थी बनाए रखना में सहायता करता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और स्वेलिंग को कम करते हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।


यह भी पढे: Suniel Shetty Birthday special : एक सफाई कर्मचारी के बेटे है सुनील शेट्टी, आज सुनील है बॉलीवुड के दिग्गज आभिनेताओ मे से एक

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page