DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :-
Sonu Nigam Birthday special : 4 साल की उम्र से ही कर दी थी सोनू ने सिंगिंग की शुरूआत , हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं मे गाये है गाने !
सोनू निगम (Sonu Nigam) तीन दशक से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से सबका मन मोह रहे हैं। सोनू निगम (Sonu Nigam) की खूबसूरत आवाज़ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रही है। सोनू निगम (Sonu Nigam) ने बॉलीवुड के अलावा और भी कई भाषाओं जैसे की बंगाली और तेलुगु और गुजराती और कन्नड़ और मराठी, ओडिया और मलयालम और भोजपुरी समेत कई गीतों को अपनी आवाज दी हुई है।
हालांकि, सोनू निगम (Sonu Nigam) को यह सफलता काफी संघर्ष के बाद मिली है। एक समय तो सोनू की जिंदगी मे ऐसा भी था जब सोनू भूखे-प्यासे सिर्फ म्यूजिक कंपोजर्स के चक्कर काटा करते थे ।
सोनू निगम (Sonu Nigam) को पिता से विरासत में मिला संगीत:
30 जुलाई साल 1973 को सोनू निगम (Sonu Nigam) का जन्म हुआ था। सोनू के पिता अगम पहले से संगीत के शौकीन हुआ करते थे, उन्होंने बेटे सोनू को भी गाना सिखा दिया था । फिर सोनू निगम (Sonu Nigam) चार साल की उम्र में ही आने पिता के साथ स्टेज शो करने लगे थे। सोनू के मुताबिक, उन्होंने मेले, शादी समेत हर तरह के इवेंट में गाने गाए।
सोनू निगम (Sonu Nigam) के गाने की कैसे हुई थी शुरुआत:
सोनू निगम (Sonu Nigam) ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दिन उनके पिता स्टेज पर ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाने को गा रहे थे। और उसी समय मैं भी जिद करके पिता जी के साथ स्टेज पर चढ़ गया था और इसी गाने को गाने भी लगा था । लोगों को मेरा गया हुआ गाना पसंद आया। फिर मैं भी पापा के साथ स्टेज शो करने लगा था। इसके बाद मुझे प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर बुक किया जाने लगा था ।
मुंबई में कंपोजर्स के घरों के सोनू निगम (Sonu Nigam) ने काटे थे चक्कर:
सोनू निगम (Sonu Nigam) और उनके पिता अगम समझ गए थे कि संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बंबई (मुंबई) का रुख करना होगा। जब वे साल 1991 में मुंबई पहुंचे तो सोनू निगम (Sonu Nigam) को किसी ने काम नहीं दिया। वे दिनभर म्यूजिक कंपोजर्स के घरों के चक्कर लगाते रहते थे।
उन्हें यह भी कहा गया कि उनकी आवाज में काफी वैरायटी है, इसे कंट्रोल करना पड़ेगा। हालांकि, आगे चलकर आवाज की यही चीज उनके लिए मजबूती बनी। इसके बाद सोनू को बड़ी मुश्किल से फिल्म ‘जनम’ का एक गाना मिला, लेकिन फिर यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई।
सोनू निगम (Sonu Nigam) को मिल चुका है पद्मश्री सम्मान:
इसके बाद तो मानो सोनू निगम (Sonu Nigam) की जिंदगी ही बदल गई। फिर उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हुए है। सोनू ने ‘संदेशे आते हैं’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘दो पल रुका’ और ‘अपने तो अपने होते हैं’ और’कल हो ना हो’ और ‘सूरज हुआ मद्धम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसे कई जबरदस्त गाने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को दिए हुए है । एक समय पर तो सोनू निगम का गाया हुआ हर गाना हिट साबित होता था।
साल 2022 में सोनू निगम (Sonu Nigam) को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर, जी सिने, आईफा और आईटीए समेत कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
सोनू निगम (Sonu Nigam) द्वारा गाये गए कुछ हिट गाने :
- “कल हो ना हो” (फिल्म: कल हो ना हो, 2003)
- “संतरगी रे” (फिल्म: दिल से, 1998)
- “जिंदगी मौत न बन जाए” (फिल्म: सरफरोश, 1999)
- “मुझे रात दिन” (फिल्म: संघर्ष, 1999)
- “अभी मुझ में कहीं” (फिल्म: अग्निपथ, 2012)
- “सूरज हुआ मद्धम” (फिल्म: कभी खुशी कभी गम, 2001)
- “ये दिल” (फिल्म: परदेस, 1997)
YOU MAY ALSO READ :- Sanjay dutt birthday special : जेल की सजा काटने के बाद भी नही खत्म हुआ था संजय का स्टारडम, कई अवॉर्ड्स कर चुके है अपने नाम