Sunday, September 22, 2024

Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट की जबरदस्त बिक्री , पेट्रोल वेरिएंट की अपेक्षा हुई 10 गुना अधिक हुई महिंद्रा थार की सेल !

DIGITAL NEWS GURU AUTOMOBILE DESK :- 

Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट की जबरदस्त बिक्री , पेट्रोल वेरिएंट की अपेक्षा हुई 10 गुना अधिक हुई महिंद्रा थार की सेल !

भारत की एक सबसे चहेती और दमदार ऑफरोडर SUV अगर  महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को बोला  जाए तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं होगा  । बीते कुछ सालों मे महिंद्रा थार (Mahindra Thar)  ने भारतीय कार  बाजार के एसयूवी  सेगमेंट मे अपना तहलका मचा रखा है ।   जिसके चलते  हर कोई इस महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को  खरीदना चाहता है।

आपको बता दे की महिंद्रा थार में  हर साल दर साल कुछ न कुछ नए अपडेट्स दिए जा जाते रहे है।  इन्ही सब  अपडेट्स के चलते ये महिंद्रा थार  अब पहले से और भी ज्यादा बेहतर हो गई है ।  हालांकि ये आने वाले समय  में ये गाड़ी  कैसे दिखेगी इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं है। पहले जहा ये गाड़ी सिर्फ 4 डोर  ऑप्शन मे आती थी जिसमे अब तबदीली देखने को मिल सकती है ।

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) एसयूवी के डीजल वेरिएंट की 5207 यूनिट्स (Unit’s) बिकीं जबकि ,इसी महीने में कार के पेट्रोल वर्जन की 543 यूनिट्स बिकीं। अब दिलचस्प बाततो यह है ,कि यह एक बिल्कुल ऑपोजिट तस्वीर है क्योंकि एक साल पहले इसी महीने में महिंद्रा थार के पेट्रोल वेरिएंट की 3190 यूनिट्स और डीजल मॉडल की 1106 यूनिट्स बिकी थीं। आइए पूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

•डीजल इंजन को लेकर लोगों का अट्रैक्शन और लगाव कम हो रहा है, वहीं महिंद्रा की Thar SUV ने इसके चलन को बनाए रखा है। महिंद्रा थार के डीजल वेरिएंट ने मई 2024 में थार के पेट्रोल वर्जन से 10 गुना अधिक बिक्री की है।

खूब बिका महिंद्रा थार (Mahindra Thar) SUV का डीजल वेरिएंट :

भारत की एक सबसे चहेती और दमदार ऑफरोडर SUV अगर  महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को बोला  जाए तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं होगा  । बीते कुछ सालों मे महिंद्रा थार (Mahindra Thar)  ने भारतीय कार  बाजार के एसयूवी  सेगमेंट मे अपना तहलका मचा रखा है ।   जिसके चलते  हर कोई इस महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को  खरीदना चाहता है।

आपको बता दे की महिंद्रा थार में  हर साल दर साल कुछ न कुछ नए अपडेट्स दिए जा जाते रहे है।  इन्ही सब  अपडेट्स के चलते ये महिंद्रा थार  अब पहले से और भी ज्यादा बेहतर हो गई है ।  हालांकि ये आने वाले समय  में ये गाड़ी  कैसे दिखेगी इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं है। पहले जहा ये गाड़ी सिर्फ 4 डोर  ऑप्शन मे आती थी जिसमे अब तबदीली देखने को मिल सकती है ।

इस साल मई में महिंद्रा थार (Mahindra Thar) एसयूवी के डीजल वेरिएंट की 5,207 यूनिट्स बिकीं, जबकि इसी महीने में कार के पेट्रोल वर्जन की 543 यूनिट्स बिकीं। दिलचस्प बात यह है कि यह एक बिल्कुल विपरीत तस्वीर है, क्योंकि एक साल पहले इसी महीने में महिंद्रा थार के पेट्रोल वेरिएंट की 3,190 यूनिट्स और डीजल मॉडल की 1,106 यूनिट्स बिकी थीं।

कार निर्माता ने यह भी कहा, कि मई 2024 में महिंद्रा ने थार डीजल की 5,224 यूनिट और थार पेट्रोल की 482 यूनिट का निर्माण किया। पिछले साल, महिंद्रा थार पेट्रोल वेरिएंट के लिए उत्पादन संख्या 2,512 यूनिट और डीजल के लिए 1,061 यूनिट थी।

 महिंद्रा थार (Mahindra Thar) 5-Door की तैयारी :

फिलहाल, महिंद्रा थार एसयूवी के 5-डोर मॉडल पर काम कर रही है, जिसे इस साल 15 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा थार का आगामी पांच दरवाजों वाला मॉडल मारुति सुजुकी जिम्नी को सीधे तौर पर चुनौती देगा और इस एसयूवी के पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा। इस ट्रू-ब्लू ऑफ-रोडर के पांच दरवाजों वाले मॉडल में अतिरिक्त दरवाजों की वजह से केबिन के अंदर अतिरिक्त जगह होगी, मगर एसयूवी के मौजूदा 3-डोर मॉडल से इसे अलग बनाने के लिए इसमें कम से कम डिजाइन बदलाव किए जाएंगे।

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का  इंजन और परफॉरमेंस :

पावरट्रेन की बात करें, तो महिंद्रा थार (Mahindra Thar) 5-डोर पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध होने की उम्मीद है। थार तीन दरवाजों वाली कार में लगा 1.5 लीटर डीजल इंजन 117 बीएचपी की पावर के साथ 300 एनएम का टॉर्क देता है और 5-डोर थार में भी यही इंजन दिया जाएगा।

यह थार पांच दरवाजों वाली कार में भी हो सकता है। इसके साथ ही साथ आगामी एसयूवी में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से लिया गया 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता। उम्मीद है कि आगामी एसयूवी 4WD और 2WD ड्राइवट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मौजूद होंगे।

YOU MAY ALSO READ :- WTC 2024: न्यूजीलैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने किया सुपर 8 में क्वालीफाई,13 रनो से जीता रोमांचक मुकाबला;न्यूजीलैंड सुपर 8 से हुई बाहर!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page