Tuesday, June 10, 2025

Anjana Om Kashyap birthday special : बचपन में पत्रकार नहीं बल्कि एक डॉक्टर बनना चाहती थी अंजना ओम कश्यप

DIGITAL NEWS GURU DELHI DESK:

Anjana Om Kashyap birthday special : बचपन में पत्रकार नहीं बल्कि एक डॉक्टर बनना चाहती थी अंजना ओम कश्यप

रांची मे एक काफी सामान्य परिवार में पत्रकार अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) का जन्म हुआ था । पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने आज अपनी काफी कड़ी मेहनत करके और अपनी काबिलियत के दम पर पत्रकारिता में एक काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया हुआ है।

Anjana Om Kashyap

अपनी दमदार एंकरिंग, शानदार रिपोर्टिंग और तीखे सवाल पूछने के लिए मशहूर अंजना आज देश की उन लाखों लड़कियों के लिए एक मिसाल भी बन गयी हैं, जो भी लोग जर्नलिस्ट बनने का सपना देख रही हैं। अंजना ओम कश्यप आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। तो चलिए अंजना के जन्मदिन पर हम उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

डॉक्टर बनना चाहती थी अंजना

अंजना ओम कश्यप का जन्म 12 जून साल 1975 को बिहार के रांची (वर्तमान में झारखंड) में हुआ था। अंजना के पिता का नाम डॉ ओम प्रकाश तिवारी है और वह भारतीय सेना में डॉक्टर थे। अंजना ने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के लॉरेटो कान्वेंट स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दौलत राम कॉलेज से स्नातक की शिक्षा हासिल की। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अंजना कभी जर्नलिस्ट नहीं बल्कि अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में उनका झुकाव पत्रकारिता की तरफ बढ़ता गया।

दूरदर्शन से शुरू किया सफर

अंजना ओम कश्यप ने पत्रकारिता का अपना सफर साल 2003 में दूरदर्शन के साथ शुरू किया था। उन्होंने दूरदर्शन के लोकप्रिय क्राइम शो ‘आंखो देखी’ में काम किया। इसके बाद अंजना ने जी न्यूज़ जॉइन कर लिया। जी न्यूज़ में अपने पांच साल के सफर में अंजना ने कई टीवी कार्यक्रम होस्ट किए और एंकरिंग की।

जी न्यूज़ के बाद अंजना न्यूज24 के साथ जुड़ गईं। न्यूज24 में चार साल काम करने के बाद अंजना ने स्टार न्यूज़ जॉइन कर लिया। यहां उन्होंने कई टीवी डिबेट शो किए। वर्तमान में अंजना आजतक की स्टार जर्नलिस्ट है। उनके शो को लोग बड़े चाव से देखते हैं। कई बार उनके तीखे सवाल पॉलिटिकल पार्टियों के प्रवक्ताओं असहज कर देते हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी सहित कई प्रभावशाली लोगों का इंटरव्यू भी ले चुकी हैं।

आईपीएस अधिकारी है पति

 

अंजना ओम कश्यप के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन उनके पति के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आपको बता दें कि अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है। वह एक आईपीएस अधिकारी हैं। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी।बता दें कि जब मंगेश कश्यप साउथ दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन के सीवीओ नियुक्त किए गए थे तो ऐसी अफवाह थी कि उनको ये पद उनकी काबलियत की वजह से नहीं बल्कि उनकी वाइफ यानी अंजना की वजह से हासिल हुआ है। अंजना और मंगेश के एक बेटा और एक बेटी है।

अंजना ओम कश्यप का नेट वर्थ

कई लोग ऐसे हैं जो अंजना ओम कश्यप के नेट वर्थ (Anjana Om Kashyap Net Worth) के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। इसे लेकर काफी मिथ भी है। अंजना ओम कश्यप की हर महीने की इनकम करीब लगभग 25 लाख रुपए बताई जाती हैं।


यह भी पढे: Mirzapur web series 3: इस बार मिर्जापुर 3 मे शेर और सवा शेरों के बीच होगा मुकाबला, मिर्जापुर 3 में क्या इन पांच सवालों के मिल जायेंगे जवाब

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page