Saturday, September 21, 2024

Sonam Kapoor birthday special: इस एक फिल्म के लिए घटाया था सोनम ने 35 किलो वजन, सोनम कपूर, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :-

Sonam Kapoor birthday special: इस एक फिल्म के लिए घटाया था सोनम ने 35 किलो वजन, सोनम कपूर, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Sonam Kapoor birthday : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से हैं, जो अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा जानी जाती हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीता है। एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में तो अपनी जबरदस्त अदाकारी से चार चांद लगाए, वहीं कई फ्लॉप फिल्में उनके खाते में रहीं।

Sonam Kapoor Calls Out 'Humongous' Gender Pay Gap in Bollywood, Diversity Tokenism in Western Casting

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने हमेशा से ही फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियां बटोरीं। वहीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस की मुलाकात 2014 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई थी। इसके बाद दोनों ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। अब ये दोनों एक बच्चे के माता पिता भी बन चुके है ।

Sonam A Kapoor (@sonamkapoor) • Instagram photos and videos

इन फिल्मों में नजर आईं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 

बताते चलें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अभी तक 20 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इनमें से एक्ट्रेस की 5-6 फिल्मों को ही सक्सेस मिल पाई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। एक्ट्रेस की हिट फिल्मों में भाग मिल्खा भाग, नीरजा, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू और रांझणा शामिल हैं।

Sonam A Kapoor (@sonamkapoor) • Instagram photos and videos

अपनी पहली फिल्म के लिए सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने घटाया था अपना 35 किलो वजन

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे रणवीर कपूर के साथ नजर आईं थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। हालांकि,सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इस मूवी के लिए 2 सालों में अपना 35 किलो वजन कम किया था।

Sonam Kapoor says it took her '16 months' to feel like herself again after welcoming son Vayu, shares stunning new pictures. See here | Bollywood News - The Indian Express

 2014 में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की आनंद से हुई मुलाकात

सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। खबरों के मुताबिक सोनम से पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही आनंद ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने करीब 4 सालों तक एक दूसरे को डेट किया। फिर सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को आनंद आहूजा से शादी रचाई थी।

Sonam Kapoor advocates Indian designers on global stages - The Statesman

इतने करोड़ है सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की नेटवर्थ

सोनम कपूर की कुल नेट वर्थ 15 मिलियन अमरीकी डालर है, जो भारतीय मुद्रा में 115 करोड़ भारतीय रुपया (यानी लगभग नब्बे करोड़ रुपये) है। उनकी अधिकांश कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। वह प्रत्येक एंडोर्समेंट के लिए 1-1.5 करोड़ चार्ज करती हैं। सोनम एक फिल्म निर्माता और एक टेलीविजन होस्ट भी हैं। इसके अलावा, उसने रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश किया है

Sonam Kapoor - Sonam Kapoor added a new photo.

 सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पास है इतनी संपत्ति

सोनम के बंगले की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2014 में आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 24.6 करोड़ बताई जाती है। सोशल मीडिया पर इस संपत्ति की कई तस्वीरें भी देखने को मिलती रहती हैं।

Sonam Kapoor - Sonam Kapoor added a new photo.

इन गाड़ियों की मालकिन हैं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 

सोनम कपूर के पास काफी महंगी कारों का कलेक्शन मौजूद है। सोनम कपूर के पास इस समय दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। सोनम के पास मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी कारे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Ekta kapoor birthday special : पहला शो हुआ था फेल तो डूब गए थे एकता के 50 लाख रुपए, 135 से ज्यादा डेली सोप को किया है प्रोड्यूस

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page