DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK :-
Atishi Marlena Singh birthday special: आतिशी सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ के साथ ही ,आम आदमी पार्टी की पहली महिला मंत्री भी हैं
Atishi Marlena Singh: आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह नई दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। इसके अतिरिक्त, वह दिल्ली की शिक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य करती हैं। इसके अलावा, वह दिल्ली की पीडब्ल्यूडी, बिजली, एसीएल, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।
आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena Singh) का जन्म और परिवार
आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh) का जन्म 8 जून, 1981 को दिल्ली में हुआ था। आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh) के पिता का नाम विजय सिंह है। आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh) की माता का नाम तृप्ता वही है। माता-पिता दोनों ही दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उनके उपनाम ‘मार्लेना’ के पीछे उनके माता-पिता का विचार शामिल है, जैसा कि उन्होंने मीडिया में बताया कि उनका यह उपनाम ‘मार्लेना’ उनके माता-पिता के द्वारा दिया गया है।
उनकी पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ के अनुसार कहा गया है कि उनके माता पिता डॉ तृप्ति वाही और डॉ विजय सिंह, जो शुद्ध वामपंथी थे, ने कार्ल मार्क्स और व्लादिमीर लेनिन के उपनामों को मिलाकर उन्हें ‘मार्लेना’ की उपाधि दी थी। वैसे कई मंचो पर वी मीडिया द्वारा ‘उनकी आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh)‘ के नाम से भी पुकारा गया है। साल 2020 के चुनाव में उनके द्वारा दिए गए हाफनामे में उनका नाम अब भी आतिशी मरलेना ही है। आतिशी मार्लेना की शादी (Atishi Marlena Married) नाम के व्यक्ति से हुई हैं। उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह धर्म से हिंदू है और जाति से पंजाबी राजपूत (आतिशी मार्लेना जाति) है।
आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh) की शिक्षा
आतिशी मार्लेना की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ली गई। उन्होंने स्प्रिंगडेल्स स्कूल, पूसा रोड, नई दिल्ली से हाई स्कूल तक की पढ़ाई पूरी की। बाद में आतिशी ने आगे की पढ़ाई दिल्ली से ही पूरी की। उन्होंने वर्ष 2003 में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में बी.ए. किया। उसके बाद आगे की पढाई इंग्लैंड से की. वर्ष 2006 में उन्होंने मैग्डलेन कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री ली।
आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh) का राजनीतिक करियर
आतिशी मार्लेना के राजनीतिक करियर का आरंभ वर्ष 2012 से हुआ। आतिशी मार्लेना का अध्ययनशील करियर राजनीति से अलग था। वह एक शिक्षक थी। लेकिन उन दिनों दिल्ली में लोकपाल बिल लेकर अन्ना हजारे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आमरण अनशन किया था। धीरे-धीरे उस आंदोलन में कई लोग जुड़ गए।
उन्ही लोगों में अरविंद केजरीवाल और उनके कई संगी साथी भी थे। इसी आंदोलन में आतिशी भी अन्ना हजारे के साथ शामिल हो गई थी। बाद में जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम की राजनीतिक संगठन का गठन किया तो उस राजनीतिक संगठन से आतिशी भी जुड़ गई और इसी से उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई।
पार्टी में शामिल होने के बाद वह कई बार आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के रूप में टीवी डिबेट में दिखाई दे रहे हैं। आतिशी मार्लेना आप की राजनीतिक मामलो की समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने जुलाई, 20215 से अप्रैल, 2018 तक शिक्षा के लिए दिल्ली के प्राथमिक उपमुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर काम किया।
मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मारने को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। उनका सामना भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (आतिशी मार्लेना बनाम गौतम गंभीर) से था। लेकिन उस चुनाव में आतिशी मारलेना की पराजय हुई थी।
2020 का साल आतिशी मरने के लिए तैयार है। साल 2019 की तरह कांग्रेस चुनाव में मिली असफलता के बाद उन्हें 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के कालकाजी दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया। इस चुनाव में वह अपनी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के धर्मबीर सिंह को हराकर पहली बार दिल्ली की विधायक बनीं और दिल्ली विधानसभा सीटों पर विधायक बनीं।
9 मार्च, 2023 को उन्हें दिल्ली की शिक्षा मंत्री बनने का सौभाग्य मिला। शिक्षा के अलावा वे पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, कला कल्चर एवं भाषा तथा पर्यटन विभाग जैसे कई अन्य मंत्रालय भी देख रहे हैं।
अपने दस साल के कार्यकाल में पहली बार आम आदमी पार्टी में कोई महिला कैबिनेट मंत्री बनी हैं। यद्यपि आम आदमी पार्टी में कई महिला विधायक रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक मंत्री पद नहीं दिया गया। इस तरह आतिशी मारलेना काला आतिशी सिंह आम आदमी पार्टी की पहली महिला मंत्री भी हैं।
आतिशी सिंह (Atishi Marlena Singh) की उपलब्धियां
2012 – अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और उन्हें पार्टी प्रवक्ता बनाया गया
2019 – पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी का टिकट ख़त्म हुआ और हार गई
2020 – दिल्ली के कालका जी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विजय
9 मार्च, 2023 – दिल्ली के शिक्षा मंत्री सह पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, कला कल्चर व भाषा एवं पर्यटन विभाग बने.