Benny Dayal Birthday special : पत्रकारिता से बॉलीवुड तक का तय किया है सफर, अब इंडस्ट्री में बेनी दयाल का है जबरदस्त फेम !
अपने जबरदस्त गानों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेमस हुए सिंगर बेनी दयाल (Benny Dayal) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका बॉलीवुड तक का सफर बहुत रोमांचक रहा है। आइए डालते हैं एक नजर उनकी जर्नी पर।बेनी दयाल (Benny Dayal) के गानों का लुफ़त तो हम सभी ने लिया ही होगा , बेनी दयाल (Benny Dayal) ने अपनी मधुर आवाज से देश की जनता को अपना दीवाना बना रखा है ।
वही बेनी दयाल (Benny Dayal) के गाने जैसे पार्टी ऑल नाइट, पप्पू कांट डांस और बदतमीज दिल जैसे गानों को जनता अभी तक पसंद करती है । इन जबरदस्त गानों से मशहूर हुए सिंगर बेनी दयाल (Benny Dayal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज बेनी अपना 40वां जन्मदिन को मना रहे हैं। बेनी दयाल ‘एस 5 बैंड’ के मेंबर भी हैं। बेनी दयाल के गाने हमेशा पार्टियों में रंग जमाने के लिए ही जाने जाते हैं।
बेनी दयाल (Benny Dayal) ने पत्रकारिता से सिंगिंग का तय किया सफर:
बेनी दयाल (Benny Dayal) 13 मई 1984 को अबुधाबी में जन्मे थे। बेनी का परिवार केरल के कोल्लम जिले से ताल्लुक रखता है। बेनी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अबुधाबी के इंडियन स्कूल से की और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से की है। इसके बाद इसी कॉलेज जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई की।
आपको बता दें कि बेनी दयाल ने करियर की शुरुआत एक बीपीओ में काम करके की थी। इसके बाद उन्होंने एक पत्रकार के रूप में भी काम किया। मीडिया इंडस्ट्री में हाथ आजमाने के बाद सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और वहां अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाई।
मॉडल थीं बेनी दयाल (Benny Dayal) की पत्नी:
बेनी दयाल (Benny Dayal) ने साल 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड कैथरीन थंगम से शादी की थी। कैथरीन पेशे से एक मॉडल थीं लेकिन शादी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी। दोनों की पहली मुलाकात 2010 में एक फ्रेंड के जरिए हुई थी।
बेनी दयाल (Benny Dayal) का ए आर रहमान से है खास रिश्ता:
मशहूर गायक बेनी दयाल (Benny Dayal) का ऑस्कर विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर ‘एआर रहमान’ के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। उनके रिश्ते की सबसे खास बात यह है कि ए आर रहमान ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने बेनी दयाल (Benny Dayal) को इंडस्ट्री में पहला बड़ा ब्रेक ‘चिनम्मा चिलकम्मा’ गाने के रूप में दिया था। बेनी का कहना है कि लोगों को संगीत का अहसास कराने के लिए उनके पास एक दिलचस्प तरीका है।
बेनी दयाल (Benny Dayal) अंतराष्ट्रीय भाषाओं में भी करते हैं गायकी:
आप लोगो को शायद ये जानकर हैरानी ही होगी कि बॉलीवुड के साथ साथ ही पूरे भारत में अपने गानों और आवाज से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाने वाले बेनी दयाल इंटरनेशनल भाषाओं में भी गाना गाते है। भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा बेनी फ्रेंच और अरबी में भी गाना गा सकते हैं।
बेनी दयाल (Benny Dayal) का पालन पोषण यूएई में हुआ था । जिसके कारण यह दोनों ही भाषाएं उनके स्कूली जीवन का हिस्सा भी थीं, जिसकी वजह से वह इनमें भी गाना गाने में काफी ट्रेंड हैं।
गोस्पेल इंडस्ट्री में भी बेनी दयाल (Benny Dayal) है एक बड़ा नाम :
बेनी दयाल (Benny Dayal) न केवल प्लेबैक इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध सिंगर हैं बल्कि इसके साथ ही वह गोस्पेल म्यूजिक इंडस्ट्री में गाने के लिए भी जाने जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गोस्पेल इंडस्ट्री क्रिश्चियन म्यूजिक के लिए पहचानी जाती है। वह न केवल एक वर्सेटाइल सिंगर हैं, बल्कि सिंगिंग के साथ-साथ गानों को लिखते भी हैं।
YOU MAY ALSO READ :- Asaduddin Owaisi birthday special : असदुद्दीन ओवैसी देश के कुछ कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं , जानिए ओवैसी के कुछ चर्चित बयान !