Monday, February 24, 2025

Sanjeev kapoor birthday special: संजीव कपूर को कहा जाता है स्वाद का भगवान, जानें “पद्म श्री” विजेता संजीव कपूर के बारे कुछ रोचक बातें !

Sanjeev kapoor birthday special: संजीव कपूर को कहा जाता है स्वाद का भगवान, जानें “पद्म श्री” विजेता संजीव कपूर के बारे कुछ रोचक बातें !

संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) भारत के एक जाने माने शेफ है । संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) ने सबसे लोकप्रिय टीवी शो खाना खजाना की मेजबानी करी थी, जो अब तक एशिया का सबसे लंबा चलने वाला शो हुआ है । जिसे 120 देशों में प्रसारित भी किया गया था और साल 2010 में 500 मिलियन से अधिक दर्शक थे जिन्होंने ये शो देखा था।

संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) दुनिया के पहले ऐसे शेफ हैं, जिनके पास 24X7 फूड और लाइफस्टाइल चैनल,और फूड चैंनल है, जिसे जनवरी साल 2011 में लॉन्च भी किया गया था। संजीव कपूर कि टोटल नेट वर्थ 1000 करोड़ रुपये बताई जाती है । हम भारतीयों को खाना बहुत पसंद है। सड़क किनारे स्टॉल पर खाने से लेकर रेस्तरां तक, हमें तरह-तरह के खाने की खोज करना पसंद है।

इसे ध्यान में रखते हुए, इस लेख में हम भारत के सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, जिन्होंने हमें अपने टेलीविजन शो ‘खाना खजाना’ के माध्यम से खाने से प्यार करना सिखाया था इससे पहले ऐसा किसी ने भी नहीं किया था।

हालांकि संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) के पास कोई मिशेलिन सितारे नहीं थे, फिर भी वह भारत में एक घरेलू नाम बन कर उभरे है और उनके बहुत सारे प्रशंसक भी हैं। साल 1990 के दशक में, वह अपने सभी प्रशंसकों के लिए नए मैटिनी आइडल रह चुके है।संजीव कपूर अपनी कुकिंग के साथ साथ अपने लेखन के लिए जाने जाते है ये बात काफी कम  लोग ही जानते है ।

 

 

संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) का शुरुआती जीवन  और पेशा:

संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) का जन्म 10 अप्रैल साल 1964 में अंबाला में हुआ था । और संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) ने अपना बचपन कई उत्तर भारतीय शहरों में बिताया था। उन्होंने होटल प्रबंधन खानपान और पोषण संस्थान, पूसा, नई दिल्ली से होटल प्रबंधन में डिप्लोमा भी पूरा करने के बाद साल 1984 में आतिथ्य उद्योग में अपना करियर शुरू किया था।

संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) ने एलोना कपूर से शादी करी थी, संजीव ने वाराणसी, न्यूजीलैंड, आदि जैसे विभिन्न स्थानों पर कई होटलों में काम करने के बाद, साल 1992 में संजीव मुंबई में सेंटौर होटल के सबसे कम उम्र के कार्यकारी शेफ भी बन गए थे। इंडियन फेडरेशन ऑफ कलिनरी एसोसिएशन द्वारा जिनेवा, स्विटजरलैंड में मर्करी गोल्ड अवार्ड भी संजीव कपूर ने ही जीता था। वह सिंगापुर एयरलाइंस के अंतर्राष्ट्रीय पाक पैनल के प्रमुख सदस्यों में से एक के रूप में बोर्ड पर भी है ।

 

 

संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) को प्राप्त कुछ पुरस्कार:

संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) एक भारतीय सेलिब्रिटी शेफ, उद्यमी, लेखक और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं। उनका जन्म 10 अप्रैल 1964 को हरियाणा के कुरालू में हुआ था। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड न्यूट्रीशन, नई दिल्ली से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा हासिल किया था

  • पद्म श्री (2017)- संजीव कपूर (Sanjeev kapoor)को चौथा सर्वोच्च भारतीय राष्ट्रीय सम्मान पद्म श्री सम्मानित किया जा चुका है।
  • वर्ल्ड फूड इंडिया 2017, नई दिल्ली में लाइव 918 किलो खिचड़ी पकाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया।
  • हार्वर्ड एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित संजीव कपूर पर केस स्टडी।
  • आईटीए अवार्ड (2015) – लोकप्रिय शेफ और उद्यमी (ज़ाइका-ए-हिंद) के लिए।
  • आईटीए अवार्ड (2010, 2004, 2002) – सर्वश्रेष्ठ कुकरी शो (खाना खजाना) के लिए।
  • उनकी लोकप्रियता और भारतीय व्यंजनों में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ शेफ’ का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है
  • मास्टर शेफ इंडिया सीजन 3 और 4 के लिए जज भी रह चुके है संजीव कपूर (Sanjeev kapoor) 

YOU MAY ALSO READ :- Terence Lewis Birthday Special : कोरियोग्राफर टेरेंस का नाम दर्ज गिनीज बुक मे ,जीवन की तमाम मुश्किलों को पार कर आज बन गए है मशहूर कोरियोग्राफर !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page